Cylinder Gas Leak Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है काफी देर सिलेंडर से गैस निकलने के बाद एक घर में ब्लास्ट हो जाता है.
सोशल मीडिया पर एक घर में सिलेंडर से गैस लीक होने के बाद हुए ब्लास्ट का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला सिलेंडर से गैस निकलने के बाद घर से बाहर भाग जाती है, लेकिन जब कुछ देर वापस घर में आती है तो धमाका हो जाता है.
हालांकि वीडियो में महिला सुरक्षित भागते हुए नजर आ रही है. हालांकि, अभी तक वीडियो की लोकेशन और आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. Advertisementवीडियो के इंटरनेट पर आने के बाद हर कोई इस वीडियो को शेयर कर रहा है. आप भी नीचे दिए गए वीडियो में देख सकते हैं कि ये घटना कितनी डरावनी है और वीडियो के आखिर में जो हुआ, उसे देखकर हर कोई हैरान है. अब आपको विस्तार से बताते हैं कि वीडियो में क्या है... काफी भयावह है ये वीडियोसोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला सिलेंडर को गैस पाइप से साथ रसोई से बाहर खींचकर ला रही हैं. लेकिन, कुछ दूर सिलेंडर को खींचने के बाद महिला सिलेंडर को घर में छोड़कर ही बाहर भाग जाती है. इसके बाद साफ दिखाई दे रहा है कि सिलेंडर से जुड़ी गैस पाइप से तेजी से गैस निकल रही है. ये गैस कई मिनटों तक निकलती रहती है और कुछ देर बाद निकलना बंद हो जाती है. Advertisement They were fortunate that all doors and windows were open, allowing much of the gas to escape outdoors, significantly reducing the explosion's impact.pic.twitter.com/fFnDIlHk5F— Ghar Ke Kalesh June 22, 2025ऐसा माना जा रहा है कि सिलेंडर में गैस खत्म होने की वजह से ऐसा हुआ है. जब सिलेंडर से गैस निकलना बंद हो जाती है तो उसके बाद एक गेट से वो महिला और दूसरे गेट से कई पुरुष घर में एंटर होता है. इसके बाद वो इस गैस सिलेंडर को चेक करने लगते हैं. इसके बाद जो होता है, वो वाकई डराने वाला है. घर में महिला और पुरुष के घुसने के कुछ सेकेंड्स बाद ही रसोई में आग लगती है और ये आग एक धमाके साथ पूरे घर में गुबार की तरह उठती है. इसके बाद महिला वहां से भागती नजर आ रही है. आप वीडियो में देख सकते हैं कि ये घटना कितनी डरा देने वाली है. महिला सुरक्षित भागते हुए नजर आ रही है. माना जा रहा है कि खिड़कियां और कमरे के गेट खुले होने की वजह से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है. अभी लोकेशन का पता नहीं चला हैहालांकि, अभी तक ये नहीं पता चला है कि वीडियो किस जगह का है और इस घटना में कोई हताहत हुआ है या नहीं. वायरल हो रहे वीडियो में जो डेट दिख रही है, वो 18 जून की है. ऐसे में कहा जा सकता है कि ये वीडियो ज्यादा पुराना नहीं है. अभी ये खबर वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर लिखी गई है और घटना की लोकेशन आदि की जानकारी मिलते ही खबर को अपडेट कर दिया जाएगा. ये भी देखें
Cylinder Gas Leak Cylinder Gas Leak Video Cylinder Video Explosion Video Cylinder Video Cylinder Viral Video
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
2 साल से चाचा कर रहा था नाबालिग के साथ गलत काम, गर्भवती हुई, अस्पताल के टॉयलेट में बच्चे को दिया जन्मशिवपुरी में एक नाबालिग लड़की के साथ उसके चाचा द्वारा दो साल तक गलत करने का मामला सामने आया। पीड़िता ने जिला अस्पताल के शौचालय में बच्चे को जन्म दिया था।
Read more »
शाहजहांपुर: राजकीय मेडिकल कॉलेज गैस लीक से मरीजों में हड़कंप, सांस लेने में हुई परेशानीशाहजहांपुर में मौजूद राजकीय मेडिकल कॉलेज में गैस लीक होने का मामला सामने आया. इस दौरान मरीजों को सांस में कठिनाई सामना करना पड़ा.
Read more »
सावधान! बिहार के 12 जिलों में बारिश का अलर्ट, पटना में आसमान से बरस रही आगBihar Weather Today: सावधान! आंधी-तूफान....बिहार के 12 जिलों में बारिश का अलर्ट, पटना में आसमान से बरस रही आग
Read more »
झारखंड में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, 8 आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारीJharkhand Gang Rape: झारखंड के गोड्डा जिले में एक नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है.
Read more »
PAK एजेंट बोला-ऑपरेशन सिंदूर में टारगेट था पुंछ गुरुद्वारा: नासिर ने कहा- पाकिस्तान आर्मी ने हमला किया, मेर...पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पकड़ी गई ज्योति मल्होत्रा के साथ पॉडकास्ट कर चुका पाकिस्तान में ISI एजेंट नासिर ढिल्लों का नया वीडियो सामने आया है।
Read more »
सिलेंडर से निकलती रही गैस, घर के अंदर आए लोग, अचानक आग ने मचा दिया तांडव, वीडियो देख कांप जाएगी रूह!Gas Leak Horrifying Accident: सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
