वहां वो ऑल ब्लैक लुक में नजर आए. लेकिन प्रीमियर के दौरान उनका एक क्लिप वायरल हुआ जिसमें एक्ट्रेस फातिमा सना शेख के अलावा उन्हें हर कोई इग्नोर करता देखा गया.
'बिग बॉस 19' में अपना दमखम दिखा चुके एक्टर अभिषेक बजाज एक बार फिर सुर्खियों में आए हैं. हालांकि इस बार वजह कुछ अलग है.अभिषेक बजाज को पिछले दिनों बॉलीवुड के सेलेब्रिटी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की पहली प्रोडक्शन फिल्म 'गुस्ताख इश्क' के प्रीमियर पर स्पॉट किया गया.
वहां वो ऑल ब्लैक लुक में नजर आए. लेकिन प्रीमियर के दौरान उनका एक क्लिप वायरल हुआ जिसमें एक्ट्रेस फातिमा सना शेख के अलावा उन्हें हर कोई इग्नोर करता देखा गया.अभिषेक फातिमा से मिले. उन्होंने एक्ट्रेस को गले लगाया, मगर बाकी लोग विजय वर्मा और मनीष मल्होत्रा ने एक्टर को इग्नोर किया. उस दौरान वहां हिंदी सिनेमा की अदाकारा रेखा भी थीं.अभिषेक पूरे समय काफी अनकंफर्टेबल नजर आए. उनकी तरफ कोई भी नहीं देख रहा था. वो एक कोने में चुपचाप अपनी बारी का इंतजार करते रहे. ये पल एक्टर के फैंस के लिए भी दिल तोड़ने वाला था.एक यूजर ने अभिषेक के लिए दुख जताया कि उन्हें बिग बॉस 19 से प्यार और सपोर्ट मिलने के बावजूद, ये सब सहन करना पड़ रहा है. वहीं कुछ यूजर्स ने फिल्म इंडस्ट्री को बुरा कहा.हालांकि एक यूजर ने कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की जिसमें अभिषेक, मनीष और विजय से मिलते नजर आए. दोनों ने एक्टर से हाथ भी मिलाया था.10 साल बाद शुभांगी अत्रे ने छोड़ा 'भाभीजी...', सेट से हुई विदाई, इमोशनल हुए फैंसशादी के 2 साल बाद पापा बनने वाले हैं रणदीप हुड्डा, शेयर की गुडन्यूज
Abhishek Bajaj News Abhishek Bajaj Instagra Abhishek Bajaj Instagram Abhishek Bajaj Photos
