'कुत्ते' की पूंछ कभी सीधी नहीं होती चाहे... साहिबजादा फरहान के AK-47 सेलिब्रेशन पर बिफरे मुख्तार अब्बास नकव...

Sahibzada Farhan Video News

'कुत्ते' की पूंछ कभी सीधी नहीं होती चाहे... साहिबजादा फरहान के AK-47 सेलिब्रेशन पर बिफरे मुख्तार अब्बास नकव...
Mukhtar Abbas NaqviSahibzada Farhan AK-47 CelebrationSahibzada Farhan Gunshot Celebration

Sahibzada Farhan Controversy: मुख्तार अब्बास नकवी ने साहिबजादा फरहान के AK-47 सेलिब्रेशन पर आपत्ति जताई, पाकिस्तान को आतंकवाद की फैक्ट्री बताया और मोदी सरकार के GST सुधारों की सराहना की.

नई दिल्ली. भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने एशिया कप के सुपर 4 मुकाबले में पाकिस्तानी क्रिकेटर साहिबजादा फरहान के बल्ले से बंदूक चलाने वाले एक्शन पर आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी क्रिकेटर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ सकते.

उन्होंने आतंकवाद पर पाकिस्तान को एक नसीहत भी दी. भाजपा नेता ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि एक जानवर ऐसा होता है, जिसकी कितनी भी पिटाई हो, उसकी पूंछ सीधी नहीं होती. भले ही उसको एक बोतल में ही क्यों न बंद कर दिया जाए. दरअसल, साहिबजादा फरहान भारत के खिलाफ रविवार को खेले गए सुपर-4 मुकाबले में अर्धशतक जमाने वाले इकलौते पाकिस्तानी बल्लेबाज थे. अर्धशतक जड़ने के बाद, फरहान ने बल्ले से ‘AK-47 गनशॉट सेलिब्रेशन’ किया, जिससे विवाद खड़ा हो गया. जीएसटी 2.0 सुधारों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वन नेशन वन टैक्स के माध्यम से समाज के सशक्तिकरण को ध्यान में रख आर्थिक सुधार किए हैं. उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि ये सुधार अर्थव्यवस्था को मजबूत करेंगे, लेकिन विरोध करने वाले कभी भी सुधारों से सहमत नहीं होंगे, क्योंकि उनका मकसद सिर्फ सियासी प्रहार करना है. नकवी ने कहा कि कांग्रेस के समय में अर्थव्यवस्था ठीक नहीं थी, लेकिन आज अर्थव्यवस्था बढ़ रही है तो विपक्ष सरकार को बदनाम करने में लगी है. भारत तेजी से चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है. हम लोग स्वदेशी को अपनाकर आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ रहे हैं. भारत जल्द ही तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा, लेकिन विपक्ष को यह सब बर्दाश्त नहीं है. उन्होंने कहा कि नवरात्रि लोगों को आस्था से जुड़ा है. हर व्यक्ति को इसका सम्मान करना चाहिए. कोई जिद करने लग जाए कि वहां बिरियानी का ठेला लगाएंगे तो यह गलत है. ऐसी सोच के प्रति लोगों में नफरत पैदा करती है. हम लोग एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर मुख्तार अब्बास नकवी ने पाकिस्तान को आतंकवाद की फैक्ट्री करार दिया. उन्होंने कहा कि ‘मेड इन इस्लामाबाद’ दहशतगर्द दरिंदे हैं, जो इस्लाम के सिद्धांतों और इस्लामाबाद के अस्तित्व के दुश्मन हैं. पाकिस्तान को समझना चाहिए कि आतंकवादियों को पनाह देकर इस्लाम की सुरक्षा नहीं की जा सकती. दहशतगर्दी का उत्पादन इस्लाम के सिद्धांतों और इस्लामाबाद के अस्तित्व के खिलाफ है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Mukhtar Abbas Naqvi Sahibzada Farhan AK-47 Celebration Sahibzada Farhan Gunshot Celebration India Vs Pakistan Match Asia Cup 2025 साहिबजादा फरहान वीडियो मुख्तार अब्बास नकवी साहिबजादा फरहान एके-47 सेलिब्रेशन साहिबजादा फरहान गनशॉट सेलिब्रेशन भारत पाकिस्तान मैच एशिया कप 2025

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

चतरा पुलिस एनकाउंटर में ढेर हुआ कुख्यात अपराधी उत्तम यादव, AK-47 के साथ वीडियो में पुलिस को दी थी खुली चुनौतीचतरा पुलिस एनकाउंटर में ढेर हुआ कुख्यात अपराधी उत्तम यादव, AK-47 के साथ वीडियो में पुलिस को दी थी खुली चुनौतीहजारीबाग में ज्वेलरी दुकान पर गोलीबारी की घटना की जिम्मेदारी लेने वाला अपराधी उत्तम यादव आखिरकार पुलिस एनकाउंटर में मारा गया. उत्तम यादव ने दो महीने पहले एके-47 के साथ वीडियो जारी कर इलाके में दहशत फैला दी थी.
Read more »

IND vs PAK: Sahibzada Farhan के अर्धशतक सेलिब्रेशन ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल, फैंस बोले- AK-47…IND vs PAK: Sahibzada Farhan के अर्धशतक सेलिब्रेशन ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल, फैंस बोले- AK-47…Sahibzada Farhan Gun Celebration ind vs pak पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने एशिया कप सुपर-4 मैच में पहले बैटिंग करते हुए 171 रन का स्कोर खड़ा किया। पाकिस्तान की टीम की तरफ से ओपनर साहिबजादा फरहान ने सबसे ज्यादा 58 रन बनाए। उन्होंने मैच में सिर्फ 34 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। हाफ सेंचुरी जड़ने के बाद उन्होंने जिस तरह से सेलिब्रेट किया वो वायरल हो...
Read more »

'बल्ले को AK-47 की तरह थाम लिया', संजय राउत ने इस पाकिस्तानी खिलाड़ी के हावभाव का जिक्र कर BCCI पर कसा तंज'बल्ले को AK-47 की तरह थाम लिया', संजय राउत ने इस पाकिस्तानी खिलाड़ी के हावभाव का जिक्र कर BCCI पर कसा तंजशिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर पीएम मोदी जय शाह और बीसीसीआई पर निशाना साधा। उन्होंने पाकिस्तानी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान के अर्धशतक मनाने के तरीके पर आपत्ति जताई जिसकी तुलना पहलगाम में हुए आतंकी हमले से की। राउत ने बीसीसीआई और मोदी सरकार को शर्मसार करने का आरोप लगाया और जय शाह पर भी कटाक्ष...
Read more »

AK-47 चलाने का जश्न मनाने वाले फरहान को दुबे ने दिखाई औकात, ये रहा मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंटAK-47 चलाने का जश्न मनाने वाले फरहान को दुबे ने दिखाई औकात, ये रहा मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंटAsia Cup 2025: पाकिस्तान के ओपनिंग बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने भारत के खिलाफ रविवार को एशिया कप 2025 के सुपर-4 मैच में अर्धशतक जड़ने के बाद एक ऐसी हरकत कर दी, जिससे विवाद खड़ा हो गया. साहिबजादा फरहान ने अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद भारत को चिढ़ाने के लिए AK-47 चलाने का जश्न मनाया.
Read more »

IND vs PAK: 'AK 47 का जवाब ब्रह्मोस', पूर्व पाकिस्‍तानी गेंदबाज ने भारत की 'महा धुलाई' पर दिया जबरदस्‍त रिएक्‍शनIND vs PAK: 'AK 47 का जवाब ब्रह्मोस', पूर्व पाकिस्‍तानी गेंदबाज ने भारत की 'महा धुलाई' पर दिया जबरदस्‍त रिएक्‍शनपाकिस्‍तान के पूर्व लेग स्पिनर दानिश कनेरिया ने भारत के खिलाफ एशिया कप सुपर-4 राउंड में मिली हार के बाद अपनी टीम की कड़ी आलोचना की है। कनेरिया ने अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की जमकर तारीफ की जिन्‍होंने तूफानी शुरुआत दिलाकर पाकिस्‍तानी गेंदबाजी आक्रमण का मजाक बनाया। उन्‍होंने फखर जमां के विकेट पर राय दी कि वो साफ कैच...
Read more »

फरहान के AK-47 के जवाब में गिल-अभिषेक ने चलाया ब्रह्मोस, पूर्व क्रिकेटर ने उड़ाई पाकिस्तान की इज्जत की धज्जियांफरहान के AK-47 के जवाब में गिल-अभिषेक ने चलाया ब्रह्मोस, पूर्व क्रिकेटर ने उड़ाई पाकिस्तान की इज्जत की धज्जियांIndia vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को खेले गए एशिया कप 2025 के सुपर-4 मैच के दौरान पाकिस्तानी ओपनर साहिबजादा फरहान के AK-47 सेलिब्रेशन से बवाल मचा हुआ है. इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने एक बड़ा बयान दिया है.
Read more »



Render Time: 2026-05-06 03:07:19