AK-47 चलाने का जश्न मनाने वाले फरहान को दुबे ने दिखाई औकात, ये रहा मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट

Shivam Dube News

AK-47 चलाने का जश्न मनाने वाले फरहान को दुबे ने दिखाई औकात, ये रहा मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट
Asia Cup 2025India Vs PakistanSahibzada Farhan
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 119 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 68%
  • Publisher: 63%

Asia Cup 2025: पाकिस्तान के ओपनिंग बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने भारत के खिलाफ रविवार को एशिया कप 2025 के सुपर-4 मैच में अर्धशतक जड़ने के बाद एक ऐसी हरकत कर दी, जिससे विवाद खड़ा हो गया. साहिबजादा फरहान ने अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद भारत को चिढ़ाने के लिए AK-47 चलाने का जश्न मनाया.

Asia Cup 2025 : पाकिस्तान के ओपनिंग बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने भारत के खिलाफ रविवार को एशिया कप 2025 के सुपर-4 मैच में अर्धशतक जड़ने के बाद एक ऐसी हरकत कर दी, जिससे विवाद खड़ा हो गया. साहिबजादा फरहान ने अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद भारत को चिढ़ाने के लिए AK-47 चलाने का जश्न मनाया.

साहिबजादा फरहान ने आतंकियों वाला जश्न मनाकर भारत और उसके लोगों को बेवजह उकसाने का काम किया है. इस घटना के बाद पाकिस्तान का यह बल्लेबाज विवादों में आ गया. सोशल मीडिया पर साहिबजादा फरहान को जमकर लताड़ा जा रहा है. AK-47 चलाने का जश्न मनाने वाले फरहान को दुबे ने दिखाई औकात भारत के ऑलराउंडर शिवम दुबे ने पाकिस्तानी ओपनर साहिबजादा फरहान को उसकी औकात दिखाई है. शिवम दुबे ने पाकिस्तान की पारी के 15वें ओवर में साहिबजादा फरहान को कप्तान सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच आउट करा दिया. साहिबजादा फरहान 45 गेंद पर 58 रन की पारी खेलकर आउट हुए, जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. यह मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट भी था. अगर साहिबजादा फरहान कुछ देर और क्रीज पर टिक जाते तो पाकिस्तान कम से कम भारत के सामने 190 रन का स्कोर खड़ा कर देता. शिवम दुबे ने साहिबजादा फरहान को आउट कर उनके AK-47 वाले जश्न की भी हेकड़ी निकाल दी. शून्य के स्कोर पर छूट गया था साहिबजादा को कैच बता दें कि टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने अपना पहला ही विकेट शून्य के स्कोर पर गंवा दिया होता, लेकिन अभिषेक शर्मा से एक बहुत बड़ी गलती हो गई. अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान की पारी के पहले ही ओवर में शाहिबजादा फरहान का एक आसान सा कैच छोड़ दिया. शाहिबजादा फरहान तब जीरो रन बल्लेबाजी कर रहे थे. भारत को यह कैच छोड़ना बहुत भारी पड़ा और शाहिबजादा फरहान ने न सिर्फ 45 गेंदों पर 58 रन बनाए, बल्कि अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद AK-47 चलाने के स्टाइल में जश्न भी मनाया. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के खिलाफ 171 रन का स्कोर खड़ा कर दिया. शाहिबजादा फरहान अगर जल्दी आउट हो जाते थे तो पाकिस्तान 150 रन भी पार नहीं कर पाता. शिवम दुबे रहे टीम इंडिया की जीत के हीरो पाकिस्तान के खिलाफ इस अहम मुकाबले में भारत के ऑलराउंडर शिवम दुबे भी टीम इंडिया की जीत के हीरो रहे हैं. शिवम दुबे ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में 4 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट झटके हैं. शिवम दुबे ने पाकिस्तान के दो सबसे खतरनाक बल्लेबाजों को आउट कर पूरा मैच ही पलट दिया. शिवम दुबे ने सबसे पहले पाकिस्तानी बल्लेबाज सैम अयूब को 21 रन पर आउट कर दिया. इसके बाद शिवम दुबे ने शाहिबजादा फरहान को 58 रन के निजी स्कोर पर चलता कर दिया. शिवम दुबे ने सैम अयूब और शाहिबजादा फरहान को आउट कर मैच का रुख भारत के पक्ष में मोड़ दिया. बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के सामने पाकिस्तान पस्त नजर आई. पाकिस्तानी टीम ने भारत के सामने पूरी तरह घुटने टेक दिए. पाकिस्तान ने इस मैच में भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 171 रन बनाए. जवाब में भारत ने 18.5 ओवर में 4 विकेट खोकर 174 रन बनाते हुए पाकिस्तान को 7 गेंद बाकी रहते 6 विकेट से हरा दिया.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

Asia Cup 2025 India Vs Pakistan Sahibzada Farhan Sahibzada Farhan Celebrated Like Firing AK-47 Team India

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

महारानी कामसुंदरी के बाद धार्मिक न्यास के ट्रस्टी होंगे राजेश्वर एवं कपिलेश्वर सिंह, 47 वर्ष पुराने मामले में कोर्ट का फैसलामहारानी कामसुंदरी के बाद धार्मिक न्यास के ट्रस्टी होंगे राजेश्वर एवं कपिलेश्वर सिंह, 47 वर्ष पुराने मामले में कोर्ट का फैसलाकोर्ट की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि महारानी अधिरानी कामसुंदरी की मृत्यु के पश्चात राजेश्वर सिंह और कपिलेश्वर सिंह दरभंगा में अवस्थित कामेश्वर सिंह धार्मिक न्यास के ट्रस्टी होंगे। उपरोक्त दोनों व्यक्ति राज परिवार के सदस्य और भविष्य के ट्रस्टी होने को लेकर इस ट्रस्ट का निरीक्षण और लेखा प्राप्त करने के अधिकारी...
Read more »

चतरा पुलिस एनकाउंटर में ढेर हुआ कुख्यात अपराधी उत्तम यादव, AK-47 के साथ वीडियो में पुलिस को दी थी खुली चुनौतीचतरा पुलिस एनकाउंटर में ढेर हुआ कुख्यात अपराधी उत्तम यादव, AK-47 के साथ वीडियो में पुलिस को दी थी खुली चुनौतीहजारीबाग में ज्वेलरी दुकान पर गोलीबारी की घटना की जिम्मेदारी लेने वाला अपराधी उत्तम यादव आखिरकार पुलिस एनकाउंटर में मारा गया. उत्तम यादव ने दो महीने पहले एके-47 के साथ वीडियो जारी कर इलाके में दहशत फैला दी थी.
Read more »

AK 47 लहराकर पुलिस से कहता- मुझे पकड़ लो अगर हिम्मत है! अब थम गया खौफ का खेल, 'टाइगर' की क्राइम कुंडली जानि...AK 47 लहराकर पुलिस से कहता- मुझे पकड़ लो अगर हिम्मत है! अब थम गया खौफ का खेल, 'टाइगर' की क्राइम कुंडली जानि...Uttam Yadav Encounter : एक AK-47 थामे खड़े होकर वीडियो बनाते हुए उत्तम यादव ने कहा था, 'मुझे पकड़ लो अगर हिम्मत है!' चतरा-हजारीबाग के व्यापारियों को लेवी वसूलने और गोली मारने की धमकी देकर वो रातों की नींद उड़ा देता था. बिहार पुलिस का 50 हजार का इनाम उसके सिर पर था, लेकिन वो हमेशा पुलिस को चकमा देता रहा.
Read more »

AK 47 लहराकर पुलिस से कहता- मुझे पकड़ लो अगर हिम्मत है! अब थम गया खौफ का खेल, 'टाइगर' की क्राइम कुंडली जानि...AK 47 लहराकर पुलिस से कहता- मुझे पकड़ लो अगर हिम्मत है! अब थम गया खौफ का खेल, 'टाइगर' की क्राइम कुंडली जानि...Uttam Yadav Encounter : एक AK-47 थामे खड़े होकर वीडियो बनाते हुए उत्तम यादव ने कहा था, 'मुझे पकड़ लो अगर हिम्मत है!' चतरा-हजारीबाग के व्यापारियों को लेवी वसूलने और गोली मारने की धमकी देकर वो रातों की नींद उड़ा देता था. बिहार पुलिस का 50 हजार का इनाम उसके सिर पर था, लेकिन वो हमेशा पुलिस को चकमा देता रहा.
Read more »

IND vs PAK: Sahibzada Farhan के अर्धशतक सेलिब्रेशन ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल, फैंस बोले- AK-47…IND vs PAK: Sahibzada Farhan के अर्धशतक सेलिब्रेशन ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल, फैंस बोले- AK-47…Sahibzada Farhan Gun Celebration ind vs pak पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने एशिया कप सुपर-4 मैच में पहले बैटिंग करते हुए 171 रन का स्कोर खड़ा किया। पाकिस्तान की टीम की तरफ से ओपनर साहिबजादा फरहान ने सबसे ज्यादा 58 रन बनाए। उन्होंने मैच में सिर्फ 34 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। हाफ सेंचुरी जड़ने के बाद उन्होंने जिस तरह से सेलिब्रेट किया वो वायरल हो...
Read more »

'बल्ले को AK-47 की तरह थाम लिया', संजय राउत ने इस पाकिस्तानी खिलाड़ी के हावभाव का जिक्र कर BCCI पर कसा तंज'बल्ले को AK-47 की तरह थाम लिया', संजय राउत ने इस पाकिस्तानी खिलाड़ी के हावभाव का जिक्र कर BCCI पर कसा तंजशिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर पीएम मोदी जय शाह और बीसीसीआई पर निशाना साधा। उन्होंने पाकिस्तानी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान के अर्धशतक मनाने के तरीके पर आपत्ति जताई जिसकी तुलना पहलगाम में हुए आतंकी हमले से की। राउत ने बीसीसीआई और मोदी सरकार को शर्मसार करने का आरोप लगाया और जय शाह पर भी कटाक्ष...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:29:47