'कुछ महीनों से BJP के संपर्क में हैं स्वाति', आतिशी ने लगाए गंभीर आरोप, नड्डा बोले- AAP की चोरी पकड़ी गई

Atishi News

'कुछ महीनों से BJP के संपर्क में हैं स्वाति', आतिशी ने लगाए गंभीर आरोप, नड्डा बोले- AAP की चोरी पकड़ी गई
Swati MaliwalSwati Maliwal NewsBJP
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 151 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 99%
  • Publisher: 63%

आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर स्वाति मालीवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह पिछले कुछ महीनों से लगातार भाजपा के नेताओं के संपर्क में हैं. वहीं बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आप द्वारा लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है.

स्वाति मालीवाल केस को लेकर एक तरफ पुलिस की जांच चल रही है तो दूसरी तरफ सियासत भी जोरों पर है. आम आदमी पार्टी ने इसके पीछे बीजेपी की साजिश का आरोप लगाया है तो बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की कोई साख नहीं है.

जे पी नड्डा ने कहा है कि केजरीवाल का असली चेहरा सामने आ चुका है. बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि ये लोगों को अपने घर बुलाते हैं और उनसे मारपीट करते हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी से स्वाति मालीवाल की कोई बात नहीं हुई है. AAP का स्वाति पर गंभीर आरोपदिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने एक बार फिर स्वाति मालीवाल को निशाना बनाया है. आतिशी ने कहा कि स्वाति मालीवाल केस में भी बीजेपी पुराने फार्मूले का इस्तेमाल कर रही है. आतिशी का कहना है कि स्वाति मालीवाल के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो ने एक केस दर्ज किया है. इसी केस को हथियार बनाकर स्वाति मालीवाल का इस्तेमाल किया जा रहा है. आतिशी ने मांग की है कि इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए कि स्वाति मालीवाल के साथ किस-किसकी बात हुई.यह भी पढ़ें: केजरीवाल के आवास पर मारपीट मामले में AAP और स्वाति मालीवाल आमने-सामने, जानें केस में अब तक क्या-क्या हुआस्वाति पर गंभीर आरोप लगाते हुए आतिशी ने कहा, "स्वाति मालीवाल पर एंटी करप्शन ब्यूरो का एक भर्ती घोटाले का मामला चल रहा है. अब ये मामला खत्म होने के करीब आ रहा है. इसलिए ऐसा लगता है कि भाजपा का ये जो फॉर्मूला है कि अलग-अलग नेताओं पर केस करना, उसी फॉर्मूले को स्वाति मालीवाल पर इस्तेमाल किया गया होगा. हमें विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि पिछले कुछ महीनों से वे लगातार भाजपा के नेताओं के संपर्क में हैं तो दिल्ली पुलिस इस बात की जांच करे कि ये कैसा षडयंत्र है. इस पर पूरी जांच होनी चाहिए कि स्वाति मालीवाल किस तरह से भाजपा के संपर्क में थीं."Advertisementनड्डा बोले- उनकी चोरी पकड़ी गईआप के आरोपों पर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पलटवार किया है. नड्डा ने कहा, 'आम आदमी पार्टी झूठ की बुनियाद पर बनी पार्टी है और इसकी विश्वसनीयता शून्य नहीं, माइनस में है. आज देश की जनता और दिल्ली की जनता के सामने अरविंद केजरीवाल बेनकाब हो गए हैं .हर तरह से बेनकाब हो गए हैं . अगर ये साजिश बीजेपी ने रची थी तो आप माइक क्यों घुमा रहे थे ) यहां से वहां? आप चुप क्यों हैं? आपको क्या रोक रहा है?'उन्होंने कहा, 'आम आदमी पार्टी की संस्कृति से पता चलता है कि वे लोगों को अपने घरों में बुलाते हैं और उनकी पिटाई करते हैं. हमने उनसे कभी बात नहीं की, न ही हमारी पार्टी के किसी भी व्यक्ति ने उनसे बात की. हम इस तरह काम नहीं करते. हम बहुत सीधे हैं. अब उनकी चोरी पकड़ी गई है और उनकी कोई विश्वसनीयता नहीं है... वे किसी भी स्तर, किसी भी आरोप तक गिर सकते हैं..'यह भी पढ़ें: 'बीजेपी ने साजिश के तहत स्वाति मालीवाल को सीएम आवास भेजा...', AAP का बड़ा आरोपवहीं कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'मामला है. इतनी जल्दी dismiss नहीं कर सकते मामले को. पुलिस जल्दी जांच करे इसपर और जो भी पक्ष गुनहगार हो उसपर कार्रवाई करे.'Advertisementपुलिस ने की जांच शुरूआपको बता दें कि सीएम आवास के अंदर हुई स्वाति मालीवाल की पिटाई के मामले में पुलिस ने कल देर रात तक केजरीवाल आवास के अंदर जांच पड़ताल की. इस दौरान पुलिस ने घटना स्थल पर क्राइम सीन रिक्रिएट किया और वीडियोग्राफी की. एफएसएल की टीम भी कल मौके पर गई थी. सूत्रों के मुताबिक पेन ड्राइव में सीएम कैंप ऑफिस और एंट्री गेट के सीसीटीवी भी लिए गए. उधर केजरीवाल के पीए विभव कुमार ने भी स्वाति मालीवाल के खिलाफ मुख्यमंत्री आवास में जबरन घुसने और सुरक्षा गार्ड से बदसलूकी को लेकर शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत के मुताबिक स्वाति मालीवाल ने सुरक्षा गार्ड को धक्का दिया. ये भी देखेंLive TV

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Swati Maliwal Swati Maliwal News BJP JP Nadda Swati Maliwal News Arvind Kejriwal AAP News स्वाति मालीवाल बीजेपी अरविंद केजरीवाल

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

एस जयशंकर ने खोल दी ट्रूडो की पोल, बताया आखिर सिखों की मौत पर भारत को क्यों घेरता है कनाडाकनाडा और भारत के बीच पिछले कुछ समय से रिश्ते तनावपूर्ण चल रहे हैं। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारतीय खुफिया एजेंसियों पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं।
Read more »

Swati Maliwal News: स्वाति मालीवाल मामले पर क्या करने जा रही है AAP? संजय सिंह ने केजरीवाल के निर्देश पर की मुलाकातस्वाति मालीवाल ने सीएम के सहयोगी के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके चलते आम आदमी पार्टी में काफी उथल-पुथल की स्थिति है। पढ़ें महेश केजरीवाल की रिपोर्ट...
Read more »

'स्वाति के लगाए सारे आरोप झूठे, साजिश के तहत स्वाति को BJP ने भेजा'- आतिशी'स्वाति के लगाए सारे आरोप झूठे, साजिश के तहत स्वाति को BJP ने भेजा'- आतिशीजो वीडियो सामने आया है, वो शिकायत में लगाए गए आरोपों के विपरीत है. वीडियो में दिख रहा है कि वे आराम से बैठी हुई हैं, पुलिस वालों को और बिभव कुमार को धमका रही हैं, कपड़े नहीं फटे हैं, सिर पर चोट नहीं दिख रही है. इसका ज़िक्र तक नहीं कर रही हैं कि किसी ने उन्हें छुआ भी है.
Read more »

स्वाति मालीवाल का 'राजनीतिक हिटमैन' की ओर इशारा, आतिशी बोलीं - 'स्वाति हैं बीजेपी के षड्यंत्र का चेहरा'स्वाति मालीवाल का 'राजनीतिक हिटमैन' की ओर इशारा, आतिशी बोलीं - 'स्वाति हैं बीजेपी के षड्यंत्र का चेहरा'स्वाति मालीवाल ने एफ़आईआर में बिभव कुमार पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं और विस्तार से बताया गया है कि मुख्यमंत्री आवास में उनके साथ क्या हुआ था.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:24:33