'स्वाति के लगाए सारे आरोप झूठे, साजिश के तहत स्वाति को BJP ने भेजा'- आतिशी

Swati Maliwal News

'स्वाति के लगाए सारे आरोप झूठे, साजिश के तहत स्वाति को BJP ने भेजा'- आतिशी
Swati Maliwal Misbehave CaseSwati Maliwal MisbehaveSwati Maliwal Misbehave News
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 96 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 73%
  • Publisher: 51%

जो वीडियो सामने आया है, वो शिकायत में लगाए गए आरोपों के विपरीत है. वीडियो में दिख रहा है कि वे आराम से बैठी हुई हैं, पुलिस वालों को और बिभव कुमार को धमका रही हैं, कपड़े नहीं फटे हैं, सिर पर चोट नहीं दिख रही है. इसका ज़िक्र तक नहीं कर रही हैं कि किसी ने उन्हें छुआ भी है.

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ सीएम हाउस में हुई बदसलूकी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. आम आदमी पार्टी ने स्वाति मालीवाल के आरोप पर पलटवार किया है. आम आदमी पार्टी की मंत्री आतिशी ने कहा कि स्वाति मालीवाल के लगाए सारे आरोप झूठे और निराधार है.

साजिश के तहत स्वाति को बीजेपी ने भेजा था. स्वाति सीएम हाउस में जबरदस्ती घुसी थी. बीजेपी ने पूरे मामले की साजिश रची है. बिभव पर झूठे आरोप लगाए गए हैं. बिभव कुमार ने स्वाति मालीवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. आतिशी ने आरोप लगाया कि स्वाति की चोट नहीं दिख रही है. स्वाति मालीवाल इस षड्यंत्र का चेहरा थी. कोशिश मुख्यमंत्री को फंसाने की थी, लेकिन वो उस वक्त वहां नहीं थे. आम आदमी पार्टी की मंत्री आतिशी ने कहा कि जब से अरविंद केजरीवाल जी को जमानत मिली है तब से भाजपा बौखलाई हुई है. इसी बोखलाहट के तहत भाजपा ने ऐसी साजिश रच रही है. उसी साजिश के तहत स्वाति मालीवाल को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर भेजा गया. आज जो वीडियो सामने आया है, वो शिकायत में लगाए गए आरोपों के विपरीत है. वीडियो में दिख रहा है कि वे आराम से बैठी हुई हैं, पुलिस वालों को और बिभव कुमार को धमका रही हैं, कपड़े नहीं फटे हैं, सिर पर चोट नहीं दिख रही है. इसका ज़िक्र तक नहीं कर रही हैं कि किसी ने उन्हें छुआ भी है. वीडियो से स्पष्ट है कि आरोप निराधार और झूठे हैं बिभव ने स्वाति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई- आतिशीबिभव कुमार ने दिल्ली पुलिस ने शिकायत दर्ज की है और 13 मई के सीक्वेंस इवेंट्स को डीटेल में बताया है. 13 मई को स्वाति मालीवाल बिना एपवॉटमेंट सीएम हाउस पहुंची थीं, सुरक्षा कर्मी रोक रह थे, लेकिन वे यह बोलकर कि राज्यसभा की सांसद हैं अंदर चली गईं. वेटिंग रूम में कुछ देर बैठने के बाद ज़बरदस्ती सीएम आवास के ड्राइंग रूम में बैठ गईं. और बोलने लगीं कि सीएम को बुलाओ अभी मिलना है. क्या उन्हें पता नहीं है कि सीएम से मिलने का क्या तरीक़ा होता है. सीएम को फंसाने की साजिशसीएम हाउस के स्टॉफ ने बिभव कुमार को कॉल किया, वे आए और बताया कि सीएम उपलब्ध नहीं हैं वे अभी नहीं मिल पाएंगे. उसके बाद स्वाति ने ऊंची आवाज़ में बोलनी शुरू कर दी, बिभव को धक्का देने की कोशिश की. फिर बिभव में सेक्यूरिटी को बुलाया. घटनाक्रम से साबित होता है कि यह भाजपा की ओर से सोचा गया ष्ड्यंत्र था. सीएम को फंसाने का इरादा था. यह इससे भी साबित हो रहा है कि पुलिस के कहने के बावजूद उन्होंने MLC कराने से मना कर दिया. उसके बाद अब भाजपा एक नए षड्यंत्र के साथ सामने आई है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

Swati Maliwal Misbehave Case Swati Maliwal Misbehave Swati Maliwal Misbehave News Swati Maliwal Misbehave Khabar न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Swati Maliwal News: स्वाति मालीवाल मामले पर क्या करने जा रही है AAP? संजय सिंह ने केजरीवाल के निर्देश पर की मुलाकातस्वाति मालीवाल ने सीएम के सहयोगी के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके चलते आम आदमी पार्टी में काफी उथल-पुथल की स्थिति है। पढ़ें महेश केजरीवाल की रिपोर्ट...
Read more »

'7-8 थप्पड़ मारे, गालियां दी...मदद के लिए चिल्लाती रही': स्वाति मालीवाल ने FIR में बताया सबकुछ'7-8 थप्पड़ मारे, गालियां दी...मदद के लिए चिल्लाती रही': स्वाति मालीवाल ने FIR में बताया सबकुछराज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने तीस हजारी कोर्ट में जज के सामने दर्ज कराया बयान
Read more »

स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल के PA पर लगाए गंभीर आरोप, FIR में लिखास्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल के PA पर लगाए गंभीर आरोप, FIR में लिखाSwati Maliwal FIR: AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल पर कथित हमले के मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार के खिलाफ दर्ज एफआईआर दर्ज में क्या आरोप लगाया गया है ?
Read more »



Render Time: 2026-04-02 08:46:50