मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की कि अब खेल केवल छात्रों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि कामकाजी और सेवानिवृत्त लोगों के लिए भी प्रतियोगिताएं होंगी। गोरखपुर में विधायक खेल स्पर्धा के समापन पर उन्होंने कहा कि उपनगरीय और नगरीय स्तर पर भी खेल आयोजित होंगे। जनवरी में संगीत प्रतियोगिताएं और अगले साल स्कूल-वार्ड स्तर पर खेल होंगे। गोरखपुर में...
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब खेल केवल छात्रों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि कामकाजी और सेवानिवृत्त लोगों के लिए भी अलग से खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उपनगरीय और नगरीय स्तर पर खेल स्पर्धाएं कराई जाएंगी, जिससे हर वर्ग को खेल से जोड़ने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री सोमवार को वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित विधायक खेल स्पर्धा–2025 के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भीषण शीतलहरी के बावजूद खिलाड़ियों का उत्साह देखने लायक था। कुश्ती मुकाबले में जहां खिलाड़ी पसीना बहा रहे थे, वहीं दर्शकों का जोश भी ठंड पर भारी पड़ा।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में शीतलहर को देखते हुए कक्षा 12 तक के स्कूलों को 1 जनवरी तक बंद किया गया है, लेकिन खेल के प्रति लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि सामान्य परिस्थितियों में इतनी ठंड में लोग घरों से बाहर नहीं निकलते, लेकिन खेल ने सबको एक साथ जोड़ दिया। योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की कि जनवरी के प्रथम सप्ताह में गांव से लेकर जिला स्तर तक संगीत प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही स्कूल और वार्ड स्तर पर भी अगले वर्ष तक खेल प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि गोरखपुर के ताल नदौर क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम निर्माणाधीन है, जो आने वाले समय में पूर्वांचल के खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात साबित होगा। गोरखपुर महानगर की सभी संस्थाओं के साथ बैठक कर उन्हें एक-एक खेल गोद लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा, जिसमें संसाधन संस्थाएं और सरकार मिलकर उपलब्ध कराएंगी। अपने संबोधन के अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा खेलेगा तभी देश खिलेगा। खेल से अनुशासन, ऊर्जा और आत्मविश्वास आता है, जो राष्ट्र निर्माण की नींव है।.
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब खेल केवल छात्रों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि कामकाजी और सेवानिवृत्त लोगों के लिए भी अलग से खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उपनगरीय और नगरीय स्तर पर खेल स्पर्धाएं कराई जाएंगी, जिससे हर वर्ग को खेल से जोड़ने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री सोमवार को वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित विधायक खेल स्पर्धा–2025 के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भीषण शीतलहरी के बावजूद खिलाड़ियों का उत्साह देखने लायक था। कुश्ती मुकाबले में जहां खिलाड़ी पसीना बहा रहे थे, वहीं दर्शकों का जोश भी ठंड पर भारी पड़ा।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में शीतलहर को देखते हुए कक्षा 12 तक के स्कूलों को 1 जनवरी तक बंद किया गया है, लेकिन खेल के प्रति लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि सामान्य परिस्थितियों में इतनी ठंड में लोग घरों से बाहर नहीं निकलते, लेकिन खेल ने सबको एक साथ जोड़ दिया। योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की कि जनवरी के प्रथम सप्ताह में गांव से लेकर जिला स्तर तक संगीत प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही स्कूल और वार्ड स्तर पर भी अगले वर्ष तक खेल प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि गोरखपुर के ताल नदौर क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम निर्माणाधीन है, जो आने वाले समय में पूर्वांचल के खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात साबित होगा। गोरखपुर महानगर की सभी संस्थाओं के साथ बैठक कर उन्हें एक-एक खेल गोद लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा, जिसमें संसाधन संस्थाएं और सरकार मिलकर उपलब्ध कराएंगी। अपने संबोधन के अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा खेलेगा तभी देश खिलेगा। खेल से अनुशासन, ऊर्जा और आत्मविश्वास आता है, जो राष्ट्र निर्माण की नींव है।
Sports Competitions Uttar Pradesh Sports Gorakhpur Stadium MLA Sports Competition Retired Professionals Sports Working Professionals Sports Music Competitions UP Tal Nadoor Gorakhpur Gorakhpur News Gorakhpur Latest News Gorakhpur News In Hindi Gorakhpur Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
After CWC Meet, Congress To Roll Out Nationwide ‘Save MGNREGA’ Campaign From January 5CM Siddaramaiah announced that a nationwide “Save Mahatma Gandhi National Rural Employment Guarantee Act (MGNREGA)” campaign will be launched from January 5.
Read more »
Kerala CM Slams Bengaluru Demolitions As Bulldozer Justice; DK Shivakumar Hits BackThe row broke out after the Karnataka government demolished over 200 houses in Bengaluru, leaving hundreds, mostly from the Muslim community, homeless.
Read more »
Tripura CM: 'उत्तराखंड CM ने चकमा हत्याकांड के सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का दिया आश्वासन', माणिक साहा बोलेत्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने रविवार को कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि देहरादून में त्रिपुरा के एक युवक की हत्या के मामले में सभी
Read more »
त्रिपुरा छात्र एंजल हत्याकांड: CM धामी का आश्वासन, सभी आरोपित होंगे गिरफ्तारत्रिपुरा के छात्र एंजल की हत्या के मामले में मुख्यमंत्री धामी ने सभी आरोपितों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले में तेजी से कार्रवाई कर रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
Read more »
CM Yogi on UP Winters : सर्दी के मौसम में योगी ने दी बड़ी राहतजरूरतमंदों के लिए कंबल आदि वितरण करने के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाई है।
Read more »
90 विधानसभाओं में 'विकसित रैली' करेंगे CM सैनी, जनता के सामने आएगा सरकार का रिपोर्ट कार्डहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अब सभी 90 विधानसभा सीटों पर 'विकसित रैली' करेंगे। इन रैलियों का उद्देश्य विपक्ष की नाकामियों को उजागर करना और सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना है। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक विधानसभा के लिए विस्तृत रिपोर्ट तैयार कराई है, जिसमें पूर्ण हो चुकी, चल रही और भविष्य की परियोजनाएं शामिल हैं। पहली रैली सोनीपत के...
Read more »
