बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की जीत के बाद, असदुद्दीन ओवैसी ने अखिलेश यादव पर कटाक्ष किया। ओवैसी ने ईवीएम और एसआईआर पर ठीकरा फोड़ने के बजाय अपनी कमजोरियों पर ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने बिहार की जनता को एआईएमआईएम को वोट देने के लिए धन्यवाद दिया और सीमांचल के विकास के लिए काम करने की बात...
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की बंपर जीत के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। एक तरफ महागबंधन से जुड़े सपा प्रमुख अखिलेश यादव जैसे नेता अपनी हार का ठीकरा ईवीएम और एसआईआर पर फोड़ रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी जैसे नेता उनको नसीहत देते दिख रहे हैं। बिहार में ओवैसी की पार्टी ने पांच सीटें जीती हैं। उन्होंने कहा, मैं बिहार की जनता को एआईएमआईएम को वोट देने के लिए धन्यवाद देना चाहता मैं उन 5 सीटों पर जीत हासिल करने वाले सभी उम्मीदवारों और पार्टी सदस्यों को इतनी मेहनत करने के लिए धन्यवाद और बधाई देना चाहता हूं। हम बिहार की जनता के जनादेश को स्वीकार करते हैं। मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी धन्यवाद करना चाहता हूं। हम सीमांचल के कल्याण के लिए काम करेंगे। अखिलेश यादव पर किया हमला इसके साथ ही उन्होंने अखिलेश यादव पर हमला करते हुए कहा, मैं इतना बड़ा राजनेता नहीं हूं लेकिन मुझे नजर आ रहा था कि ये नतीजे आ सकते हैं। हां इतनी उम्मीद नहीं थी कि ये लोग 200 के पास चले जाएंगे। अब उनको सोचना है, अगर वह वही पुराना रिकॉर्ड शुरू कर देंगे कि ओवैसी जिम्मेदार है तो बहुत अच्छा है, शुक्रिया है। मेरा गाना बजाते रहो। 'वो बीजेपी को क्यों नहीं रोक पा रहे, जरा सोचें' उन्होंने आगे कहा, अफसोस की बात है कि अखिलेश यादव अभी भी कर रहे हैं कि इस कामयाबी के लिए बिहार का एसआईआर जिम्मेदार है, यह अफसोस की बात है। हम भी नहीं चाहते थे कि एनडीए जीते हमने पूरी कोशिश की, आप सीटें देने को तैयार नहीं थे, इसके बाद भी हमने पूरी कोशिश की। अब उनको सोचना है कि वो लोग बीजेपी को क्यों नहीं नहीं रोक पा रहे। एआईएमआईएम चीफ ने कहा, अगर आप वाकई में कुछ सुधार करना चाहते हैं तो कब तक आप ईवीएम और एसआईआर के बारे में बकवास बातें करेंगे। इसको छोड़िए और देखिए कि आपकी कमजोरी कहां है? अगर आप इस तरह से सोचते रहेंगे कि हम राजा हैं और जनता प्रजा है और वो वोट डालेगी तो ऐसा नहीं होने वाला है। वो जमाना खत्म हो चुका है। यह भी पढ़ें: Bihar Election Results 2025: घोषणा पत्र के वादों को पूरा करने के लिए कहां से आएगी रकम, क्या शराबबंदी वापस लेगी NDA सरकार?.
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की बंपर जीत के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। एक तरफ महागबंधन से जुड़े सपा प्रमुख अखिलेश यादव जैसे नेता अपनी हार का ठीकरा ईवीएम और एसआईआर पर फोड़ रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी जैसे नेता उनको नसीहत देते दिख रहे हैं। बिहार में ओवैसी की पार्टी ने पांच सीटें जीती हैं। उन्होंने कहा, मैं बिहार की जनता को एआईएमआईएम को वोट देने के लिए धन्यवाद देना चाहता मैं उन 5 सीटों पर जीत हासिल करने वाले सभी उम्मीदवारों और पार्टी सदस्यों को इतनी मेहनत करने के लिए धन्यवाद और बधाई देना चाहता हूं। हम बिहार की जनता के जनादेश को स्वीकार करते हैं। मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी धन्यवाद करना चाहता हूं। हम सीमांचल के कल्याण के लिए काम करेंगे। अखिलेश यादव पर किया हमला इसके साथ ही उन्होंने अखिलेश यादव पर हमला करते हुए कहा, मैं इतना बड़ा राजनेता नहीं हूं लेकिन मुझे नजर आ रहा था कि ये नतीजे आ सकते हैं। हां इतनी उम्मीद नहीं थी कि ये लोग 200 के पास चले जाएंगे। अब उनको सोचना है, अगर वह वही पुराना रिकॉर्ड शुरू कर देंगे कि ओवैसी जिम्मेदार है तो बहुत अच्छा है, शुक्रिया है। मेरा गाना बजाते रहो। 'वो बीजेपी को क्यों नहीं रोक पा रहे, जरा सोचें' उन्होंने आगे कहा, अफसोस की बात है कि अखिलेश यादव अभी भी कर रहे हैं कि इस कामयाबी के लिए बिहार का एसआईआर जिम्मेदार है, यह अफसोस की बात है। हम भी नहीं चाहते थे कि एनडीए जीते हमने पूरी कोशिश की, आप सीटें देने को तैयार नहीं थे, इसके बाद भी हमने पूरी कोशिश की। अब उनको सोचना है कि वो लोग बीजेपी को क्यों नहीं नहीं रोक पा रहे। एआईएमआईएम चीफ ने कहा, अगर आप वाकई में कुछ सुधार करना चाहते हैं तो कब तक आप ईवीएम और एसआईआर के बारे में बकवास बातें करेंगे। इसको छोड़िए और देखिए कि आपकी कमजोरी कहां है? अगर आप इस तरह से सोचते रहेंगे कि हम राजा हैं और जनता प्रजा है और वो वोट डालेगी तो ऐसा नहीं होने वाला है। वो जमाना खत्म हो चुका है। यह भी पढ़ें: Bihar Election Results 2025: घोषणा पत्र के वादों को पूरा करने के लिए कहां से आएगी रकम, क्या शराबबंदी वापस लेगी NDA सरकार?
Asaduddin Owaisi Akhilesh Yadav EVM Controversy SIR Allegations AIMIM Bihar NDA Victory Political Reactions Mahagathbandhan Bihar Politics
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
SIR in Bengal: SIR-সংকটে স্মরণীয় বাঙালি! সংবিধানের কোর কমিটির সদস্য সারদাচরণের বাড়িটাই আর নেই? নাম নেই ইলেক্টোরাল রোলে?SIR in Bengal SIR in kolkata names not found of family members of sarada charan chanda no trace of the house no 8 dharmadas road kalighat
Read more »
SIR Technical Glitches: SIR নিয়ে ভয়ংকর উদ্বেগ! ওয়েবসাইটে ত্রুটি, নথিপত্রে ভুল, সিস্টেমে যেন ভূত...এররের আশঙ্কায় কার্যত কাতর...SIR technical glitches web glitches mismatch in docs keep voters anxious SIR in Bengal
Read more »
SIR In Bengal: SIR ইস্যুতে পথে অভিষেক, ২৫ নভেম্বর থেকে জেলায় জেলায় কর্মসূচি..Abhishek Banerjee to hit the street against SIR in Bengal
Read more »
SIR Update: SIR আবহে ভোটার তালিকায় জালিয়াতির অভিযোগAllegations of fraud in the voters list amidst the SIR atmosphere | Zee 24 Ghanta
Read more »
SIR in Bengal: BIG BREAKING! SIR নিয়া কড়া কমিশন! আজ বিকালের মধ্যেই নিতে চলেছে বড় পদক্ষেপ...SIR in Bengal: West Bengal Assembly Election 2026 SIR controversy Voter list Election Commission will take strict action against some BLOs today
Read more »
SIR in Bengal: SIR-এর শেষ দিন আজই? এনুমারেশন ফর্ম আর পাবেন না আপনি? হাতে আর কয়েকঘণ্টা, শুক্রবারই ফর্ম না নিলে কিন্তু...SIR in Bengal Fresh deadline for enumeration form distribution ending today 14 november SIR in kolkata
Read more »
