भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकानों को नष्ट किया। जैश-ए-मोहम्मद के बहावलपुर ठिकाने को निशाना बनाया गया। भारतीय सेना ने घातक हथियारों का इस्तेमाल किया।
नई दिल्ली: भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान की धरती पर आतंक के गढ़ों को नेस्तनाबूद कर दिया। जैश-ए-मोहम्मद के बहावलपुर ठिकाने को निशाना बनाकर भारत ने साफ संदेश दिया: आतंक की फैक्ट्री अब और नहीं चलेगी। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, भारतीय सेना ने इस ठिकाने पर सबसे घातक हथियारों का इस्तेमाल किया, जिसने आतंकियों की रीढ़ तोड़ दी। सूत्रों ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी ओवर नहीं हुआ है। अभी न्यू नार्मल है, इसीलिए हम अभी सीजफायर शब्द का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। हमने फायरिंग रोक दी है।सरकारी सूत्रों ने बताया कि जब ऑपरेशन सिंदूर शुरू हुआ तब सबसे पहले प्राथमिकता त्वरित मिलिट्री एक्शन था। अब इसके कई और उद्देश हैं जो पूरे होने हैं। अभी देखें कब तक ऑपरेशन चकता है।बहावलपुर को ही क्यों चुना?सरकारी सूत्रों के अनुसार, भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में ऐसे टारगेट को चुना जिससे आतंक की पीठ पूरी तरह से टूट सके । जैश पूरी तरह से ISI का प्रोडक्ट था तो इस बार बहावलपुर स्थित उसके ठिकाने पर हमला करने के पीछे खास संदेश देना था जो वहां गया । ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना की ओर से सबसे घातक हथियार इसी ठिकाने पर यूज किए गए।पाकिस्तान को पहले चेतावनी, फिर धूल चटाई7 मई को ऑपरेशन सिन्दूर की शानदार सफलता के बाद भारत ने पाकिस्तान के DGMO को फोन कर साफ कह दिया, 'अब बात करनी हो तो करे।' पाकिस्तान, जो पहले टकराव के रास्ते पर अड़ा था, 10 मई को भारत के आधुनिक सैन्य तकनीक और अहम ठिकानों पर करारी चोट से बुरी तरह घबरा गया। इसके बाद ही पाकिस्तान के DGMO ने बातचीत के लिए कॉल किया, और सीजफायर का रास्ता खुला।भारत की नीति: गोली का जवाब गोलाशीर्ष सूत्रों के हवाले से पता चला है कि 7 मई से भारत का एकमात्र सिद्धांत रहा, 'पाकिस्तान फायर करेगा, तो भारत उससे दस गुना ताकत से जवाब देगा।' भारत ने साफ कर दिया कि अगर उधर से गोली चलेगी, तो इधर से गोला दागा जाएगा। इस नीति ने पाकिस्तान को बैकफुट पर ला दिया। अब पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का कोई उल्लंघन नहीं हुआ, जो भारत की रणनीति की जीत को दर्शाता है।DGMO: बातचीत का इकलौता चैनलभारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत का एकमात्र रास्ता DGMO स्तर पर था। भारत ने किसी और चैनल को तवज्जो नहीं दी, जिससे साफ है कि भारत अपनी शर्तों पर ही बात करने को तैयार था।पहलगाम हमले का करारा जवाबपहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने सभी देशों को दो टूक कह दिया था, 'भारत हिट करेगा, और इसमें किसी को शक नहीं होना चाहिए।' ऑपरेशन सिन्दूर उसी संकल्प का नतीजा है, जिसने पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।अमेरिका की भूमिका और भारत का दबदबासरकारी सूत्रों के अनुसार, अमेरिका से पहला संपर्क तब हुआ जब प्रधानमंत्री सऊदी अरब में थे और ट्रंप से उनकी बात हुई। इसके बाद भारत लगातार अमेरिका के संपर्क में रहा और 1 मई को विदेश मंत्री जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री को साफ बता दिया कि भारत पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमला करेगा। 7 मई को ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता के बाद हालात तेजी से बदले। 7 से 9 मई के बीच पाकिस्तान पैनिक में आ गया। अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस से बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी ने दो टूक कहा, 'अगर पाकिस्तान कुछ करेगा, तो उससे कहीं बड़ी प्रतिक्रिया होगी।' अगले ही दिन भारत ने पाकिस्तान पर बड़ा हमला किया। अमेरिका ने पाकिस्तान से बात की और फिर जयशंकर से संपर्क साधा, जिसमें पाकिस्तान के गोलीबारी रोकने की बात कही गई। जयशंकर ने साफ कर दिया कि अगर पाकिस्तान गोलीबारी रोकेगा, तो भारत भी रोकेगा, लेकिन बातचीत केवल DGMO स्तर पर होगी। इसके बाद 10 मई को दोपहर 1 बजे पाकिस्तानी DGMO का कॉल आया, और 3:30 बजे सीजफायर पर सहमति बनी। भारत ने पाकिस्तान से साफ कहा कि जब तक वह अपने यहां मौजूद आतंकियों को नहीं लौटाएगा, किसी भी मुद्दे पर बातचीत नहीं होगी।चीन का क्या रोल?चीन के रोल पर सूत्रों ने कहा कि चीन के साथ पाकिस्तान का गठजोड़ हर स्तर पर है। चीन हमेशा पाकिस्तान की मदद करता रहा है। ऐसे में चीन के किसी हरकत पर भारत को हैरानी नहीं होती है।.
नई दिल्ली: भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान की धरती पर आतंक के गढ़ों को नेस्तनाबूद कर दिया। जैश-ए-मोहम्मद के बहावलपुर ठिकाने को निशाना बनाकर भारत ने साफ संदेश दिया: आतंक की फैक्ट्री अब और नहीं चलेगी। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, भारतीय सेना ने इस ठिकाने पर सबसे घातक हथियारों का इस्तेमाल किया, जिसने आतंकियों की रीढ़ तोड़ दी। सूत्रों ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी ओवर नहीं हुआ है। अभी न्यू नार्मल है, इसीलिए हम अभी सीजफायर शब्द का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। हमने फायरिंग रोक दी है।सरकारी सूत्रों ने बताया कि जब ऑपरेशन सिंदूर शुरू हुआ तब सबसे पहले प्राथमिकता त्वरित मिलिट्री एक्शन था। अब इसके कई और उद्देश हैं जो पूरे होने हैं। अभी देखें कब तक ऑपरेशन चकता है।बहावलपुर को ही क्यों चुना?सरकारी सूत्रों के अनुसार, भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में ऐसे टारगेट को चुना जिससे आतंक की पीठ पूरी तरह से टूट सके । जैश पूरी तरह से ISI का प्रोडक्ट था तो इस बार बहावलपुर स्थित उसके ठिकाने पर हमला करने के पीछे खास संदेश देना था जो वहां गया । ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना की ओर से सबसे घातक हथियार इसी ठिकाने पर यूज किए गए।पाकिस्तान को पहले चेतावनी, फिर धूल चटाई7 मई को ऑपरेशन सिन्दूर की शानदार सफलता के बाद भारत ने पाकिस्तान के DGMO को फोन कर साफ कह दिया, 'अब बात करनी हो तो करे।' पाकिस्तान, जो पहले टकराव के रास्ते पर अड़ा था, 10 मई को भारत के आधुनिक सैन्य तकनीक और अहम ठिकानों पर करारी चोट से बुरी तरह घबरा गया। इसके बाद ही पाकिस्तान के DGMO ने बातचीत के लिए कॉल किया, और सीजफायर का रास्ता खुला।भारत की नीति: गोली का जवाब गोलाशीर्ष सूत्रों के हवाले से पता चला है कि 7 मई से भारत का एकमात्र सिद्धांत रहा, 'पाकिस्तान फायर करेगा, तो भारत उससे दस गुना ताकत से जवाब देगा।' भारत ने साफ कर दिया कि अगर उधर से गोली चलेगी, तो इधर से गोला दागा जाएगा। इस नीति ने पाकिस्तान को बैकफुट पर ला दिया। अब पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का कोई उल्लंघन नहीं हुआ, जो भारत की रणनीति की जीत को दर्शाता है।DGMO: बातचीत का इकलौता चैनलभारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत का एकमात्र रास्ता DGMO स्तर पर था। भारत ने किसी और चैनल को तवज्जो नहीं दी, जिससे साफ है कि भारत अपनी शर्तों पर ही बात करने को तैयार था।पहलगाम हमले का करारा जवाबपहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने सभी देशों को दो टूक कह दिया था, 'भारत हिट करेगा, और इसमें किसी को शक नहीं होना चाहिए।' ऑपरेशन सिन्दूर उसी संकल्प का नतीजा है, जिसने पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।अमेरिका की भूमिका और भारत का दबदबासरकारी सूत्रों के अनुसार, अमेरिका से पहला संपर्क तब हुआ जब प्रधानमंत्री सऊदी अरब में थे और ट्रंप से उनकी बात हुई। इसके बाद भारत लगातार अमेरिका के संपर्क में रहा और 1 मई को विदेश मंत्री जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री को साफ बता दिया कि भारत पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमला करेगा। 7 मई को ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता के बाद हालात तेजी से बदले। 7 से 9 मई के बीच पाकिस्तान पैनिक में आ गया। अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस से बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी ने दो टूक कहा, 'अगर पाकिस्तान कुछ करेगा, तो उससे कहीं बड़ी प्रतिक्रिया होगी।' अगले ही दिन भारत ने पाकिस्तान पर बड़ा हमला किया। अमेरिका ने पाकिस्तान से बात की और फिर जयशंकर से संपर्क साधा, जिसमें पाकिस्तान के गोलीबारी रोकने की बात कही गई। जयशंकर ने साफ कर दिया कि अगर पाकिस्तान गोलीबारी रोकेगा, तो भारत भी रोकेगा, लेकिन बातचीत केवल DGMO स्तर पर होगी। इसके बाद 10 मई को दोपहर 1 बजे पाकिस्तानी DGMO का कॉल आया, और 3:30 बजे सीजफायर पर सहमति बनी। भारत ने पाकिस्तान से साफ कहा कि जब तक वह अपने यहां मौजूद आतंकियों को नहीं लौटाएगा, किसी भी मुद्दे पर बातचीत नहीं होगी।चीन का क्या रोल?चीन के रोल पर सूत्रों ने कहा कि चीन के साथ पाकिस्तान का गठजोड़ हर स्तर पर है। चीन हमेशा पाकिस्तान की मदद करता रहा है। ऐसे में चीन के किसी हरकत पर भारत को हैरानी नहीं होती है।
जैश-ए-मोहम्मद सीजफायर भारत पाकिस्तान तनाव इंडियन आर्मी ब्रीफिंग Pakistan Drone Attack India Vs Pakistan War News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
न्याय हुआ... पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक पर बोली भारतीय सेनापहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब देते हुए भारतीय सेना ने बुधवार देर रात 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकियों के 9 ठिकानों पर हवाई हमला किया है.
Read more »
सेना ने बदला ले लिया, घाव पर मरहम लगा दिया, सेना पर गर्व है....रोते हुए बोले पहलगाम हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के पिता; VIDEOOperation भारत ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर हमला कर बदला ले लिया है. भारत ने ऑपरेशन सिंदूर Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
भारतीय सेना की प्रेस ब्रीफिंग पाक सेना प्रमुख के लिए एक संदेश... NDTV से शशि थरूर ने क्यों कहा ऐसा, पढ़ेंOperation Sindoor | अभी खत्म नहीं हुआ है ऑपरेशन सिंदूर; Kiren Rijiju का बड़ा बयान | BREAKING NEWS
Read more »
ऑपरेशन सिंदूर के बाद महिला सरपंच का जोश हाई! अपना 5 साल का वेतन दान देने का किया ऐलानJhajjar Operation Sindoor News: पहलगाम हमले का बदला लेते हुए भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर लॉंच किया है और पड़ोसी मुल्क के आतंकी ठिकानों को तबाह किया है.
Read more »
Syed Ata Hasnain Interview: 'अगले चार-पांच महीने में फिर 'वार' कर सकता है पाक', रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल ने पाकिस्तान पर नकेल कसने को लेकर क्या कहा?Operation Sindoor भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पहलगाम हमले के जवाब में पाकिस्तान के पंजाब और 700 किमी क्षेत्र में आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले किए। लेफ्टिनेंट जनरल रिटा.
Read more »
India Pakistan Ceasefire: संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस की मांग, कहा- पीएम मोदी करें सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षताऑपरेशन सिंदूर के चार दिन बाद भारत पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम पर सहमति बन गई है। भारत ने संघर्ष विराम का एलान कर दिया है। संघर्ष विराम लागू होने के बाद
Read more »
