'एंटी रूस नैरेटिव, विदेशी स्पॉन्सर...', रूसी दूतावास ने खोली इस पाकिस्तानी अखबार की पोल, कहा- मत भरोसा करें

Russia And Pakistan Agenda News

'एंटी रूस नैरेटिव, विदेशी स्पॉन्सर...', रूसी दूतावास ने खोली इस पाकिस्तानी अखबार की पोल, कहा- मत भरोसा करें
Russia And Pakistan TiesRussia And Pakistan RelationThe Frontier Post
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 198 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 106%
  • Publisher: 63%

पाकिस्तान के एक अंग्रेजी अखबार की रूस विरोधी नीतियों से आहत रूसी दूतावास ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. रूसी दूतावास ने कहा है कि इस अखबार को "पाकिस्तानी" कहना मुश्किल है, क्योंकि इसकी ग्लोबल समाचार सेवा का मुख्यालय वाशिंगटन में है. और ये अखबार पश्चिमी हितों के लिए काम करता है.

रूस ने पाकिस्तान के एक अंग्रेजी अखबार की पक्षपात पूर्ण, रूस विरोधी और फेक रिपोर्टों पर सख्त आपत्ति जताई है. स्थिति यहां तक बिगड़ गई कि पाकिस्तान में रूस के दूतावास ने पूरे मामले पर लंबी प्रतिक्रिया दी है.

रूस के दूतावास ने कहा है कि वे पाकिस्तानी अवाम से आग्रह करते हैं कि वे दूसरे स्रोतों से जानकारी हासिल करें और ऐसे प्रकाशनों पर भरोसा न करें जो विदेशी प्रायोजकों के संदिग्ध हितों की के लिए काम करते हैं. .stroy-870 .read-more-content ~ div {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #tab-link-wrapper-plugin {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #live-tv-ico {display: none;}.story-with-main-sec .read-more-content p.edpara {display: none;}और पढ़ेंअपनी प्रतिक्रिया में पाकिस्तान में रूस के दूतावास ने कहा है कि हमने अंग्रेजी भाषा के पाकिस्तानी अखबार, फ्रंटियर पोस्ट में प्रकाशित रूस-विरोधी लेखों की एक सीरीज पर ध्यान दिया है. सबसे पहले हम इस बात पर जोर देना चाहेंगे कि इस अखबार को "पाकिस्तानी" कहना मुश्किल है, क्योंकि इसकी ग्लोबल समाचार सेवा का मुख्यालय वाशिंगटन में है. इस अखबार की 'अमेरिकी टीम' अंतरराष्ट्रीय एजेंडे पर लेखों के चयन के लिए जिम्मेदार है और हमेशा से रूस का विरोध करने वाले विश्लेषकों और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आलोचकों को प्राथमिकता देती है.पाकिस्तान में रूसी दूतावास ने कहा है कि हाल ही में अखबार के इंटरनेशनल सेक्शन में रूस या उसके नेतृत्व को सकारात्मक या तटस्थ रूप में पेश करने वाला एक भी लेख खोजना असंभव हो गया है. दूतावास कहता है कि हम अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और संपादकीय बोर्ड के अलग अलग दृष्टिकोणों वाले लेखकों को प्रकाशित करने के अधिकार का सम्मान करते हैं. हालांकि इस अखबार में आजकल रूस-विरोधी लेखों की बाढ़ सी आ गई है. जिसमें सिर्फ पश्चिमी देशों के एजेंडे का प्रचार है और कोई वैकल्पिक दृष्टिकोण नहीं है. इससे हम यह सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि क्या संपादकीय बोर्ड की नीति अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के बजाय रूस-विरोधी ताकतों द्वारा प्रचारित राजनीतिक एजेंडे पर आधारित है. Advertisement रूस ने 'द फ्रंटियर पोस्ट' के कवरेज प्लान की आलोचना की और कहा कि 7 अक्टूबर 2025 को अफगानिस्तान पर आयोजित मास्को प्रारूप परामर्श पर कोई भी कवरेज नहीं किया गया. ✒️ We have taken note of a series of anti-Russian articles published in the English-language Pakistani newspaper, the Frontier Post. To start with, we would like to emphasize that this periodical can hardly be called "Pakistani," given that its global news service is… pic.twitter.com/JRMUpoXs6a— Embassy of Russia in Pakistan November 6, 2025दूतावास ने कहा, "यह हैरान करने वाला है कि अखबार जो अफगानिस्तान के बारे में समाचारों के लिए एक पूरा सेक्शन समर्पित करता है, उसने मास्को प्रारूप परामर्श को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया."अखबार ने कहा है कि जहां तक अखबार में रूस-विरोधी सिद्धांतों की बात है, संपादकीय स्टाफ में कोई मौलिकता नहीं दिखती, और वे बिना सोचे-समझे "कमजोर अर्थव्यवस्था", "प्रतिबंधों के प्रति संवेदनशीलता" और "पश्चिम की सैन्य श्रेष्ठता" जैसे स्टैंडर्ड पश्चिमी प्रचार की नकल करते हैं. वाशिंगटन स्थित फ्रंटियर पोस्ट के पत्रकार तथ्यों से छेड़छाड़ करके रूस को आर्थिक पतन के कगार पर पहुंच चुके एक कमजोर देश के रूप में चित्रित करते हैं, जिससे नए पश्चिमी प्रतिबंधों को उचित ठहराया जा सके. रूस का दूतावास कहा है कि किसी भी देश के इतिहास में अभूतपूर्व भारी बाहरी दबाव का सामना करने के बावजूद रूसी अर्थव्यवस्था ने लगातार प्रगति दिखाई है. 2024 में रूस की जीडीपी में 4.1% की वृद्धि हुई, इसमें कंस्ट्रक्शन जैसे कुछ क्षेत्रों में 8.5% तक की वृद्धि हुई. रूस की बेरोजगारी दर 2.5% है और 2025 के लिए औसत वार्षिक महंगाई दर 6.5 से लेकर 7 प्रतिशत के बीच रहने की उम्मीद है. Advertisement रूस के अनुसार सैन्य तकनीक क्षेत्र में उसकी सफलता किसी भी तरह से दुनिया के दूसरे अग्रणी देशों से कम नहीं है. रूस की ब्यूरवेस्टनिक असीमित-दूरी वाली क्रूज मिसाइल और पोसाइडन मानवरहित बहुउद्देशीय अंडरवाटर करियर का हालिया सफल परीक्षण बताता है कि मिलिट्री क्षेत्र में रूस पश्चिमी प्रभुत्व का जोरदार जवाब देता रहा है.रूस के इन आरोपों पर अखबार द फ्रंटियर पोस्ट ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. अखबार ने कहा है कि 'द फ्रंटियर पोस्ट' पर रूसी दूतावास के आरोप आश्चर्यजनक हैं. यह न केवल आधुनिक दुनिया में पत्रकारिता के कामकाज की पुरानी समझ को दर्शाता है, बल्कि उन स्वतंत्र रिपोर्टिंग के प्रति असहिष्णुता को भी दर्शाता है जो मॉस्को, वाशिंगटन या कहीं और शक्तिशाली सरकारों के हितों के अनुसार काम नहीं करती है. ---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Russia And Pakistan Ties Russia And Pakistan Relation The Frontier Post English Language Newspaper Frontier Post International News Russia News Hindi News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

भारतीय सैटेलाइट अंतरिक्ष में कर रहे "डॉगफाइट" का अभ्यास, आखिर क्या है इसका मतलब?भारतीय सैटेलाइट अंतरिक्ष में कर रहे "डॉगफाइट" का अभ्यास, आखिर क्या है इसका मतलब?Indian Satellite Fight: अक्सर लड़ाकू विमानों के बीच होने वाली हवाई डॉगफाइट का नजारा अब अंतरिक्ष में भी नजर आ सकता है. इसके लिए भारत खास तरह की प्रैक्टिस कर रहा है. आइए आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं.
Read more »

"जानता था भारत बदला लेगा..." पाकिस्तान में भारत की एयरस्ट्राइक पर बोले राष्ट्रपति ट्रंप"जानता था भारत बदला लेगा..." पाकिस्तान में भारत की एयरस्ट्राइक पर बोले राष्ट्रपति ट्रंपOperation Sindoor: अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि 'भारत और पाकिस्तान कई दशकों से लड़ते आ रहे हैं. अमेरिका को पहले से कुछ होने की आशंका थी...'
Read more »

'Not a single project...', डिफेंस डिलीवरी में देरी पर खुलकर बोले वायुसेना चीफ, कहा- यहीं पर वचन वाला हिस्सा आता है!'Not a single project...', डिफेंस डिलीवरी में देरी पर खुलकर बोले वायुसेना चीफ, कहा- यहीं पर वचन वाला हिस्सा आता है!एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने डिफेंस डिलीवरी में देरी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि "इसलिए, यह ऐसी चीज है जिस पर हमें गौर करना चाहिए, हम ऐसा वादा क्यों करें जिसे पूरा नहीं किया जा सकता." "कभी-कभी अनुबंध पर हस्ताक्षर करते समय ही हमें यकीन हो जाता है कि यह काम पूरा नहीं होने वाला है.
Read more »

'ये एक हताश कोशिश...', अटैक के बाद फिर से बुलेटिन करने लौटीं ईरानी एंकर सहर इमामी, इजरायल को किया चैलेंज!'ये एक हताश कोशिश...', अटैक के बाद फिर से बुलेटिन करने लौटीं ईरानी एंकर सहर इमामी, इजरायल को किया चैलेंज!ईरान की एंकर सहर इमामी जब इजरायली हमले के बाद स्क्रीन पर फिर से दिखाई दीं, तो उन्होंने काफी स्पष्ट और दृढ़ता से बात की. सहर ने कहा, "जो कुछ हुआ वह इजरायली शासन द्वारा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को दबाने का एक हताश प्रयास था." "यदि समाचार नेटवर्क की इमारत पर हमला किया जाता है, तो सत्य की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकेगा.
Read more »

"भारत 25% टैरिफ फाइनल नहीं.." क्या प्रेशर बना रहे हैं Trump?"भारत 25% टैरिफ फाइनल नहीं.." क्या प्रेशर बना रहे हैं Trump?अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ का ऐलान किया है..दरअसल, ट्रंप भारत से खफा हैं और इसकी नाराज़गी की वजह रूस है. भारत लगातार रूस से सस्ते दाम पर कच्चा तेल खरीद रहा है, जो ट्रंप को नागवार गुजर रहा है. ऐसे में ट्रंप ने भारत पर भारी-भरकम टैरिफ लगाने के साथ-साथ Russian Penalty लगाने का भी ऐलान किया है.
Read more »

"किसानों के हितों से कोई समझैता नहीं..."लाल किले से बोले PM Modi"किसानों के हितों से कोई समझैता नहीं..."लाल किले से बोले PM Modiटैरिफ चुनौती और व्‍यापार गतिरोध के बीच PM मोदी ने बिना नाम लिए ट्रंप को छोटा, मगर एक खास संदेश दे डाला है...प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से अपने भाषण में कहा कि आजादी के बाद सभी के लिए भोजन उपलब्‍ध करना एक चुनौती थी, लेकिन हमारे किसानों ने हमें आत्मनिर्भर बनाया है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 00:48:07