'आज की रात' की शूटिंग सेट से तमन्ना भाटिया ने शेयर किया वीडियो, सरप्राइज बर्थडे केक से हुईं खुश
'आज की रात' की शूटिंग सेट से तमन्ना भाटिया ने शेयर किया वीडियो, सरप्राइज बर्थडे केक से हुईं खुशमुंबई, 27 जुलाई । एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया इन दिनों श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 के आइटम सॉन्ग आज की रात को लेकर सुर्खियों में हैं। इस गाने में तमन्ना ने अपने लटके-झटकों से आग लगा दी है। गाने के सेट से एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है और अपना शूटिंग एक्सपीरियंस बताया। साथ ही वह इसमें अपना बर्थडे केक काटती नजर आ रही हैं।वीडियो में तमन्ना कहती हैं, स्त्री को आइसक्रीम खाना पसंद है, आइसक्रीम बनना नहीं। शॉट कट होते ही शॉल के बिना रहना वाकई बहुत कठिन था। सच बोलूं तो डांस करते वक्त मैं खुद ही अपना बर्थडे ऑलमोस्ट भूल चुकी थी। लेकिन इन शानदार लोगों ने मेरा दिन इतना स्पेशल बना दिया। वीडियो में तमन्ना को बर्थडे केक काटते हुए भी दिखाया गया है, साथ ही राजकुमार राव और अभिषेक बनर्जी शेड्यूल रैप केक के साथ सेलिब्रेट करते देखे गए। उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, वो रात से लेकर आज की रात तक.
.. मौसम बहुत ठंडा था, लेकिन लोगों का प्यार बहुत वॉर्म था। मेरे अब तक के सबसे अच्छे जन्मदिन में से एक। आज की रात गाने को मधुबंती बागची ने गाया है और लिरिक्स अमित भट्टाचार्य ने लिखे हैं। इसे सचिन-जिगर की जोड़ी ने कंपोज किया है और विजय गांगुली ने कोरियोग्राफ किया है। स्त्री 2 साल 2018 की फिल्म स्त्री का सीक्वल है। इसका निर्देशन अमर कौशिक ने और निर्माण मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियो के बैनर तले दिनेश विजन और ज्योति देशपांडे ने किया है। फिल्म में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के अलावा पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना भी अहम किरदार में हैं। स्त्री 2 आगामी 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसकी टक्कर अक्षय कुमार की खेल खेल में और जॉन अब्राहम की वेदा से होगी। तमन्ना को हाल ही में तमिल कॉमेडी हॉरर फिल्म अरनमनई 4 में देखा गया था, जिसका निर्देशन सुंदर सी. ने किया है। इस फिल्म में सुंदर के साथ तमन्ना, राशि खन्ना, रामचंद्र राजू, संतोष प्रताप, कोवई सरला, योगी बाबू, वीटीवी गणेश और दिल्ली गणेश भी हैं। वह जल्द ही फिल्म एक्शन ड्रामा वेदा में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया है और निर्माण जी स्टूडियो, एम्मे एंटरटेनमेंट तथा जेए एंटरटेनमेंट ने किया है। फिल्म में जॉन अब्राहम, शरवरी और अभिषेक बनर्जी हैं। तमन्ना के पास अशोक तेजा द्वारा निर्देशित और संपत नंदी द्वारा निर्मित सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म ओडेला 2 भी है। यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
T20 WC जीत भारत लौटे हार्दिक पंड्या, नताशा स्टेनकोविक ने फिर शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- मेरी रक्षा करना...Natasa Stankovic Shares Cryptic Video: मॉडल और एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक ने हाल ही में एक क्रिप्टिक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने भगवान से अपनी रक्षा के लिए प्रार्थना की है.
Read more »
समीरा रेड्डी ने बताई सासू मां से झगड़े से बचने की निंजा टेक्निक? वीडियो देख कहेंगे आजकल की बहुओं का जवाब नहींबॉलीवुड एक्ट्रेस समीरा रेड्डी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. इसमें समीरा सास से ना झगड़ने की तरकीब बताती दिख रही हैं.
Read more »
'इतनी हसीन स्त्री, देखी नहीं कभी', Tamannaah Bhatia की खूबसूरती पर मंत्रमुग्ध हुईं Stree 2 एक्ट्रेस श्रद्धा कपूरस्त्री 2 Stree 2 की लीड अदाकारा श्रद्धा कपूर Shraddha Kapoor ने हाल ही में तमन्ना भाटिया Tamannaah Bhatia की तारीफ की है। ये तारीफ उन्होंने आज की रात गाने की रिलीज इवेंट में उनके लुक पर की जहां तमन्ना लाल साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं। आज की रात गाने की रिलीज के बाद से ही एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ट्रेंड कर रही...
Read more »
अपनी मां के बर्थडे पर रकुल प्रीत ने शेयर किया वीडियो, कहा- आप खुशियों की हकदार हैंअपनी मां के बर्थडे पर रकुल प्रीत ने शेयर किया वीडियो, कहा- आप खुशियों की हकदार हैं
Read more »
'आज की रात' पर तमन्ना भाटिया का ट्यूटोरियल वीडियो वायरल, किलर मूव्स से लगाई 'आग''आज की रात' पर तमन्ना भाटिया का ट्यूटोरियल वीडियो वायरल, किलर मूव्स से लगाई 'आग'
Read more »
ठिठुरती सर्दी में तमन्ना भाटिया ने शूट किया था Stree 2 का गाना 'आज की रात', भूल गई थीं बर्थडे; BTS वीडियोहॉरर कॉमेडी स्त्री 2 Stree 2 का गाना आज की रात Aaj Ki Raat आउट होने के बाद से ही तमन्ना भाटिया Tamannaah Bhatia चर्चा में हैं। आइटम नंबर में तमन्ना ने अपने मूव्स से आग लगा दी थी। मगर उनके बोल्ड और हॉट डांस मूव्स के पीछे उन्होंने कितनी मेहनत की थी यह सेट से सामने आये बीटीएस वीडियो में साफ झलक रहा...
Read more »
