Yuvraj Mehta Noida Case: नेशनल ग्रीन ट्रिब्यून ने नोएडा मामले पर संज्ञान लेते हुए सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के लिए अफसरों की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है।
नोएडा। दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की पानी में डूबने से हुई मौत के मामले में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यून ने स्वत: संज्ञान लिया है। एनजीटी ने कहा कि इतना बड़ा और जानलेवा हादसा अधिकारियों की लापरवाही की वजह से हुआ है। अधिकारियों ने सुरक्षा के कोई कदम नहीं उठाए और यह मामला पूरी तरह से पर्यावरण अधिनियम 1986 का उल्लंघन है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत नोएडा के सेक्टर 150 में एक निर्माणाधीन मॉल के लिए खोदे गए बेसमेंट में भरे पानी में डूबने से हुई थीआपको बता दें कि 20 जनवरी 2026 को टाइम्स ऑफ इंडिया में खबर छपी थी,'नोएडा के CEO को हटाया गया, सीएम योगी ने दिए इंजीनियर की मौत के मामले में SIT जांच के आदेश'। गुरुवार को चेयरपर्सन जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव की अध्यक्षता वाली बेंच ने इसी खबर के आधार पर ओरिजिनल एप्लीकेशन रजिस्टर्ड की।एनजीटी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की तरफ से 2015 में तैयार किए गए स्टॉर्म वॉटर मैनेजमेंट प्लान को कई सर्वे और साइट के निरीक्षण के बावजूद लागू नहीं किया गया। दस्तावेजों से पता चला है कि सिंचाई विभाग ने अतिरिक्त पानी को हिंडन नदी की तरफ मोड़ने के लिए एक हेड रेगुलेटर का प्रस्ताव दिया था, जिसके लिए सिंचाई विभाग को 2016 में सर्वे और डिजाइन तैयार करने के लिए नोएडा अथॉरिटी से 13.
05 लाख रुपये मिले थे।इसके बावजूद, सुधार के उपायों को लागू करने में देरी हुई और इसी वजह से उस इलाके में गंभीर जलभराव हो गया। एनजीटी ने आगे कहा कि रेगुलेटर नहीं होने के कारण बारिश का पानी नदी में नहीं छोड़ा जा सका और पास की कई हाउसिंग सोसाइटियों के बेसमेंट में भी पानी भर गया। NGT ने कहा कि कंट्रोल्ड आउटलेट के बिना पानी जमा हो गया, जिससे बैकफ्लो का खतरा बढ़ गया।अपने आदेश में एनजीटी ने नोएडा अथॉरिटी, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, यूपी के सिंचाई विभाग, यूपी सरकार के पर्यावरण प्रधान सचिव और गौतम बुद्ध नगर के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट को प्रतिवादी बनाते हुए नोटिस जारी किया है। इन सभी को अगली सुनवाई से कम से कम एक हफ्ते पहले हलफनामे देकर अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया गया है। अगली सुनवाई 10 अप्रैल 2026 को होगी।
नोएडा न्यूज युवराज मेहता नोएडा केस नोएडा इंजीनियर की मौत एनजीटी नोएडा केस Engineer Yuvraj Mehta Noida News Yuvraj Mehta Noida Case Noida Engineer Death Ngt Noida Case
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Noida Engineer Death Case : 80 मिनट फंसा रहा युवराज..मौत का जिम्मेदार? I UP News I ZEEA tragic accident has occurred in Noida. Yuvraj Mehta, a 27-year-old software engineer returning Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Noida Builder Arrested In Techie Yuvraj Mehtas Death Case; Further Probe OnGreater Noida Police have arrested builder Abhay Kumar in connection with the death of 27-year-old software engineer Yuvraj Mehta, whose SUV plunged into an unbarricaded, water-filled construction pit in Noida’s Sector 150. The Uttar Pradesh govern
Read more »
Delays In Rescue, Alleged Police Pressure On Eyewitness: Startling Revelation In Noida Techies DeathYuvraj Mehta, 27, drowned in a water-filled pit in Noida after a car accident; rescue delays, alleged police pressure on eyewitnesses, and FIRs against developers have sparked an investigation.
Read more »
Noida Techie Death: নয়ডার টেকি যুবরাজ কাঁদতে কাঁদতে ডুবে মরে গেল! জ্ঞানেশ কুমারের মেয়ে বলেই কি DM মেধা রূপমকে ছাড় যোগী আদিত্যনাথের?Noida Software Techie Yuvraj Mehta death enquiry UP Police Yodi Adityanath SIT Gyanesh Kumar DM Medha Rupam Saourav Bhardwaj
Read more »
युवराज की मौत: NGT ने लिया संज्ञान, पांच अधिकारियों को नोटिससॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज की वॉटरलॉगिंग में डूबने से हुई मौत के मामले में NGT ने स्वतः संज्ञान लेते हुए नोएडा प्राधिकरण, UPPCB, सिंचाई विभाग सहित पांच अधिकारियों को नोटिस जारी किया। एनजीटी ने 2015 की स्टॉर्म वाटर मैनेजमेंट योजना लागू न होने पर चिंता जताई, जिसके कारण सेक्टर-150 में जलभराव हुआ और युवराज की मृत्यु हुई। मामले की अगली सुनवाई 10 अप्रैल 2026 को होगी।
Read more »
इंजीनियर मौत मामला: NGT ने लिया स्वत: संज्ञान... पांच अधिकारियों को नोटिस जारी; 10 अप्रैल को होगी अगली सुनवाईसॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज की वॉटरलॉगिंग में डूबने से हुई मौत के मामले में राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (NGT) ने स्वतः संज्ञान लिया है। मीडिया रिपोर्टों के आधार पर एनजीटी ने नोएडा प्राधिकरण, उत्तर प्रदेश प्रदूषण
Read more »
