नोएडा के नंगली-नंगला और शाखपुर गांव के लोगों ने बुधवार को नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को अपनी जलभराव और गंदे पानी की निकासी की समस्या दिखाई। ग्रामीण छह साल से खाली प्लॉटों में भरे गंदे पानी से परेशान हैं और उन्हें दुर्घटनाओं का डर है। अधिकारियों ने समस्या का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया है, जिस पर कार्ययोजना बनाई जा रही...
जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा के सेक्टर-133 स्थित नंगली-नंगला और शाखपुर गांव के लाेगों ने बुधवार को जन समस्याएं दिखाने के लिए नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को निरीक्षण कराया। इस बीच अधिकारियों से नालियों के गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था, जलभराव और अन्य समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की। भाकियू मंच के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान ने बताया कि जल एवं सीवर विभाग के एपी पवन बेनीवाल और राजकुमार व अवर अभियंता दयानंद उपाध्याय ने नंगली- वाजिदपुर, नगली शाखपुर में कई हजार मीटर भूमि पर नालियों का गंदा पानी भरा देखा। लोगों का आरोप था कि कई वर्षों से गांव में गंदे पानी की निकासी के इंतजाम नहीं हैं। वर्ष 2019 से कई बार नाला व नालियां बनाने की मांग कर रहे हैं लेकिन, सुनवाई नहीं होती। पूर्व में नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ.
लोकेश एम ने भी दौरा कर जल्द समाधान का आश्वासन दिया था। यह भी पढ़ें- सिस्टम की फाइलें बनाम एक पिता के आंसू; क्या SIT जांच दिला पाएगी युवराज को इंसाफ या फिर ठंडे बस्ते में चला जाएगा मामला? लोगों को डर है कि खाली प्लॉट में नालियों का गंदा पानी भरने से किसी व्यक्ति या बच्चे के साथ सेक्टर-150 की तरह दर्दनाक घटना न हो जाए। विभाग के तीनों अधिकारियों ने गांव के लाेगों से बातचीत कर आगे कार्ययोजना तैयार की। इस दौरान नरेंद्र चौहान, राजकुमार प्रधान, सत्येंद्र गुर्जर और अन्य लोग मौजूद रहे।
Nangla Village Drainage Shakhpur Village Issues Dirty Water Problem Noida Authority BKU Manch Sector 133 Drainage System Waterlogging Solution Uttar Pradesh Noida News Noida Latest News Noida News In Hindi Noida Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सेक्टर-150 हादसे की जांच शुरू, एसआईटी ने संभाला मोर्चासेक्टर-150 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से हुई मौत के मामले में मुख्यमंत्री के आदेश पर गठित एसआईटी ने जांच शुरू कर दी है। बिल्डर गिरफ्तार, जांच टीम हादसे के कारणों और जिम्मेदार लोगों की पहचान करेगी। पांच दिन में रिपोर्ट पेश करने का आदेश।
Read more »
सेक्टर-150 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत मामले में एसआईटी ने शुरू की जांचसेक्टर-150 में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की दुखद मृत्यु के मामले में गठित एसआईटी ने जांच शुरू कर दी है। बिल्डर गिरफ्तार, जांच में लापरवाही और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने पर ध्यान। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि।
Read more »
Ground Report : नोएडा में सेक्टर-150 जैसी अनगिनत जगहें, हादसों के बाद भी नहीं जागा प्राधिकरण, मनमानी भी खुल...Noida Ground Report : इन जगहों पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं. इसके बावजूद न तो रिफ्लेक्टर लगाए गए हैं, न चेतावनी बोर्ड. दिन हो या रात, हर गुजरता वाहन जोखिम उठा रहा है. नोएडा में सेक्टर-150 की घटना जैसी अनगिनत जगहें हैं, जो खुलेआम हादसे को न्योता दे रही हैं.
Read more »
नोएडा के इंजीनियर की मौत का जिम्मेदार कौन? सिस्टम के वो चेहरे, जिनकी चुप्पी चीख रहीनोएडा सेक्टर-150 में बेसमेंट के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबने से एक युवा इंजीनियर की मौत हो गई है। इस मामले में कोई भी बड़ा अधिकारी बोल नहीं रहा है। कार्रवाई के नाम पर सिर्फ नोएडा अथॉरिटी के सीईओ को हटा दिया गया है।
Read more »
नोएडा इंजीनियर मौत मामला: पांच के खिलाफ एक और FIR दर्जग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के मामले में पर्यावरण संरक्षण और जल प्रदूषण निवारण अधिनियम के तहत पांच लोगों के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज की गई है। बिल्डर अभय कुमार सहित अन्य पर आरोप.
Read more »
नोएडा इंजीनियर मौत केस में 2 और आरोपी अरेस्ट, पुलिस का बड़ा एक्शनNoida Engineer Death: नोएडा के सेक्टर-150 में डूबने से सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज की मौत के मामले में ग्रेटर नोएडा पुलिस ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है.
Read more »
