Annu Kapoor Priyanka Chopra Controversy: दिग्गज एक्टर अन्नू कपूर अपने बेबाक बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं. अब उन्होंने फिल्म '7 खून माफ' में प्रियंका चोपड़ा के साथ किस को लेकर हुए विवाद पर खुलकर बात की. उनका कहना है कि अगर वह हीरो होते तो उन्हें किस करने में प्रियंका चोपड़ा को कोई आपत्ति नहीं होती.
नई दिल्ली. बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अन्नू कपूर अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं. वह हर मामले में खुलकर बात करना पसंद करते हैं. हाल ही में अन्नू कपूर ने प्रियंका चोपड़ा को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है.
दोनों ने फिल्म ‘7 खून माफ’ में काम किया था. अन्नू कपूर ने कहा कि वह हीरो नहीं हैं, इसलिए प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म में उन्हें किस करने से मना कर दिया था. अन्नू कपूर के इंटरव्यू का वीडियो भी वायरल हो रहा है. न्यूज एजेंसी एएनआई के पॉडकास्ट पर अन्नू कपूर ने देशभक्ति को लेकर बात की. उन्होंने कहा, ‘देशभक्ति कोई कोई परफ्यूम नहीं है कि किसी फंक्शन में जाना हो, शादी में जाना हो तो परफ्यूम अच्छा छिड़ककर जाना है, देशभक्ति आपके शरीर की धमनियों में 24 घंटे बहने वाली रक्त की धारा है.’ EP-230 with Annu Kapoor premieres today at 5 PM IST “अगर मैं हीरो होता, तो Priyanka Chopra को कोई आपत्ति नहीं होती…” Annu Kapoor recalls ‘kiss controversy’ on the sets of 7 Khoon Maaf#SmitaPrakash #ANIPodcast #AnnuKapoor #PriyankaChopra #Bollywood #Movies #Nationalism Tap… pic.twitter.com/hKzKNvaI6P — ANI October 22, 2024 ‘अमेरिकन पासपोर्ट के लिए नहीं किया अप्लाई’ इसके बाद अन्नू कपूर ने बताया कि उन्होंने अमेरिकन पत्नी होने के बावजूद भी अमेरिकन पार्सपोर्ट के लिए कभी अप्लाई नहीं किया. उन्होंने कहा, ‘मेरी पत्नी अमेरिकन हैं, लेकिन मैंने कभी भी ग्रीन कार्ड या यूएसए सिटिजनशिप के लिए अप्लाई नहीं किया. मैं सारी जिंदगीभर, मर जाऊंगा लेकिन वहां का पासपोर्ट नहीं बनवाऊंगा.’ अन्नू कपूर ने बताया कि उनके पास आज भी इंडियन पासपोर्ट है. ‘फिर प्रियंका चोपड़ा को कोई आपत्ति नहीं होती’ अन्नू कपूर से पूछा गया कि उन्हें सबसे ज्यादा मजा टीवी या फिर फिल्मों में आया? इसके जवाब में एक्टर ने कहा कि ‘मुझे जहां भी अच्छा पैसा मिला वहां मजा आया’. इसके बाद अन्नू कपूर ने फिल्म ‘7 खून माफ’ में प्रियंका चोपड़ा के साथ इंटीमेट सीन्स को लेकर बात की. उन्होंने कहा, ‘खबर आई थी कि फिल्म में अन्नू कपूर को प्रियंका चोपड़ा ने किस करने से मना कर दिया. अगर मैं हीरो होता तो प्रियंका चोपड़ा को कोई आपत्ति नहीं होती. ‘ अन्नू कपूर का वीडियो हुआ वायरल अन्नू कपूर ने आगे कहा, ‘हीरो को किस करने में किसी भी हीरोइन को आपत्ति नहीं होती है. वो तो मेरे पास न शक्ल, न सूरत और ना ही पर्सनैलिटी है, इसलिए प्रॉब्लम हुई.’ एएनआई के एक्स प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया ये वीडियो वायरल हो गया है.
Priyanka Chopra Annu Kapoor Priyanka Chopra Kiss Controversy 7 Khoon Maaf Film Annu Kapoor Priyanka Chopra Controversy अन्नू कपूर प्रियंका चोपड़ा अन्नू कपूर प्रियंका चोपड़ा कॉन्ट्रोवर्सी प्रियंका चोपड़ा फिल्म 7 खून माफ फिल्म
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Imtiaz Ali: इम्तियाज अली ने इस बात के लिए की रणबीर कपूर की तारीफ, कहा- उनमें इन दो चीजों का है अद्भुत मिश्रणइम्तियाज अली बॉलीवुड के मशहूर और सफल निर्देशक हैं। उन्होंने हाल में ही रणबीर कपूर की उनकी कला पर अच्छी पकड़ और फिल्म निर्माण की समझ को लेकर तारीफ की है।
Read more »
धूम 4 में नज़र आएंगे रणबीर कपूर?बॉलीवुड की लोकप्रिय फ्रेंचाइजी 'धूम' की चारथ किश्त को लेकर उत्साह चरम पर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आदित्य चोपड़ा रणबीर कपूर को धूम 4 का मुख्य कलाकार बनाना चाहते हैं।
Read more »
गोली लगने के बाद पहली बार मीडिया से रूबरू होंगे गोविंदा, जानें कब और कितने बजे हॉस्पिटल से होंगे डिस्चार्ज?मनोरंजन | बॉलीवुड: Govinda Health Update: गोविंदा की तबीयत को लेकर उनकी पत्नी ने पैपराजी से बातचीत की है.वहीं उन्होंने ये भी बताया कि एक्टर को कब डिस्चार्ज किया जाएगा.
Read more »
Priyanka Chopra की मैनेजर ने जीता पब्लिक का दिल, किया कुछ ऐसा कि आप भी करेंगे तारीफ; देखें VIDEOप्रियंका चोपड़ा एक इवेंट के दौरान आई तो एक्ट्रेस की मैनेजर ने बच्चों को सेल्फी दिलवाई। मैनेजर का ये स्वीट अंदाज देख लोग जमकर तारीफ करने लगे।
Read more »
प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती को अपनी फ्लॉप फिल्म दिखाना चाहती है मौसी, क्या आपने देखी है फिल्म ?ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा की बेटी को अपनी ये फिल्म दिखाने की ख्वाहिश एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में जाहिर की थी.
Read more »
अन्नू कपूर ने प्रियंका चोपड़ा को लेकर फिर कही वही पुरानी बात, जिस पर 13 साल पहले बुरी तरह भड़की थीं देसी गर्लबॉलीवुड एक्टर अन्नू कपूर अक्सर अपने विवादित बोल के कारण सुर्खियां बटोर लेते हैं। एक बार फिर कुछ ऐसा ही किया है। उन्होंने ANI के पॉडकास्ट में प्रियंका चोपड़ा को लेकर फिर वही बात बोली है, जो 13 साल पहले कही थी।
Read more »
