महिलाओं के मुंह से तो ऐसा नारा नहीं सुना है, लेकिन युवा ऐसा नारा जरूर लगाते हैं: dimpleyadav LokSabhaElections2019 AkhileshToAajTak Lucknow
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में पूरी ताकत लगा दी है. अखिलेश यादव की पत्नी और कन्नौज से एसपी कैंडिडेट डिंपल यादव लगातार चुनाव प्रचार में उनके साथ हैं. इसी चुनावी व्यस्तता के बीच आजतक ने अखिलेश और डिंपल से बात की.
आजतक की विशेष चुनावी बस में सवार अखिलेश और डिंपल ने चुनाव को लेकर खुलकर बात की. बातचीत के लिए अखिलेश और डिंपल जब इस बस में सवार हो रहे थे तो समाजवादी पार्टी के समर्थकों ने दोनों नेताओं के लिए जोरदार नारेबाजी की. समाजवादी पार्टी के समर्थकों ने नारा लगाया,"ये जवानी है कुर्बान, अखिलेश भैया तेरे नाम." इस रोचक नारे पर जब आजतक ने डिंपल यादव से सवाल पूछा कि क्या अखिलेश महिलाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं. इस पर डिंपल ने कहा कि उन्होंने महिलाओं के मुंह से तो ऐसा नारा नहीं सुना है, लेकिन युवा ऐसा नारा जरूर लगाते हैं. बाद में अखिलेश ने कहा कि ये नारा युवाओं ने खुद तैयार किया है. इंटरव्यू के दौरान अखिलेश यादव ने आजतक के चुनावी बस से पूरे शहर का दौरा किया और अपनी सरकार में हुए कामों को गिनाया. बात जब सियासत पर शुरू हुई तो अखिलेश से पूछा गया कि मायावती नहीं चाहती थीं कि अमेठी और रायबरेली की सीट आपलोग कांग्रेस के लिए छोड़ें क्या आपके कहने की वजह से ऐसा हुआ? इसके जवाब में अखिलेश ने कहा कि ऐसा नहीं है, मायावती जी और हमलोगों ने मिलकर गठबंधन के समय यह फैसला लिया था कि उनके लिए 2 सीटें छोड़ी जानी चाहिए. हम ये फैसला बाद में भी ले सकते थे. अखिलेश यादव से जब पूछा गया कि जब 2017 में उन्होंने हार का सामना किया था, उसी वक्त वह निजी जिंदगी में पारिवारिक संघर्ष का भी सामना कर रहे थे. इन तमाम दबावों का सामना उन्होंने कैसे किया? अखिलेश ने इस सवाल के जवाब में कहा कि जो हुआ बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण था. लेकिन आप एक बड़ा लक्ष्य लेकर चल रहे हैं. आपके साथ केवल 1 या 2 व्यक्ति नहीं, पूरी पार्टी, पूरा संगठन था. जिस समय वो बातें हुईं, उस समय हमने 5 साल में जो डिलीवर करना था, उसे हमने पूरा किया. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
VIDEO: अयोध्या में मोदी ने लगाया 'जय श्री राम' का नाराLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अयोध्या में एक जनसभा के दौरान भारत माता की जय और जय श्री राम के नारे लगाए।
Read more »
'वन्दे मातरम' नारे के दौरान खामोश रहे नीतीश, ओवैसी बोले- भक्त अब इन्हें राष्ट्रद्रोही कहेंगे?Lok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): पीएम नरेंद्र मोदी अपने संबोधन के अंतिम में 'वन्दे मातरम' का नारा लगाते रहे और नीतीश कुमार खामोश बैठे रहे। नीतीश कुमार की खामोशी पर सियासत शुरू हो गई है।
Read more »
बच्चों ने मोदी को दी गाली, तो प्रियंका गांधी ने कहा 'ऐसा नहीं कहते'सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ बच्चे मोदी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उनको देखकर मुस्करा रही हैं।
Read more »
Vande Mataram is not part of the NDAs program: JDU leader K.C Tyagi - वंदे मातरम एनडीए के सयुंक्त कार्यक्रम का हिस्सा नहीं है : जेडीयू नेता केसी त्यागी वीडियो - हिन्दी न्यूज़ वीडियो एनडीटीवी ख़बरवंदे मातरम एनडीए के सयुंक्त कार्यक्रम का हिस्सा नहीं है : जेडीयू नेता केसी त्यागी हिन्दी न्यूज़ वीडियो। एनडीटीवी खबर पर देखें समाचार वीडियो वंदे मातरम एनडीए के सयुंक्त कार्यक्रम का हिस्सा नहीं है : जेडीयू नेता केसी त्यागी बिहार के दरभंगा में भाजपा-जेडीयू की एक संयुक्त रैली हुई, जिसमें पीएम मोदी और नीतीश कुमार एक साथ मंच पर थे, मगर जब वंदे मातरम का नारा लगाया गया, तब सभी नेता और सभा में मौजूद भीड़ ने मुट्ठी बांधकर और हाथ ऊपर उठाकर वंदे मातरम का नारा लगाया, मगर नीतीश कुमार चुपचाप बैठे रहे. सोशल मीडिया पर नीतीश कुमार इसे लेकर काफी ट्रोल हो रहे हैं. इसे लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. यह भी सवाल उठा रहे हैं कि क्या बीजेपी इस नारे से नीतीश कुमार सहज महसूस नहीं कर रहे हैं? क्या वो इस नारे से सहमत नहीं हैं? इस मुद्दे के साथ-साथ केसी त्यागी ने धारा 370, यूनिफार्म सिविल कोड, चुनाव आयुक्त पर उठ रहे सवाल और राम-मंदिर के मुद्दे पर बात की. उन्होंने कहा कि वंदे मातरम का नारा एनडीए के कार्यक्रम का हिस्सा नहीं है.
Read more »
CM योगी ने फिर कुछ बोला ऐसा..., चुनाव आयोग ने 24 घंटे के अंदर मांगा जवाबउत्तर प्रदेश के संभल में 19 अप्रैल को आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि क्या आप देश की सत्ता आतंकवादियों को सौंप देंगे, जो खुद को बाबर की औलाद कहते हैं... उनको जो बजरंगबली का विरोध करते हैं.
Read more »
सपाई मंच पर CM योगी का हमशक्ल, लगाया 'जय अखिलेश' का नाराLoksabha Elections 2019: मंच पर सभा की शुरुआत हुई तो अखिलेश बोले, 'यह गोरखपुर जा रहे थे। हमने कहा- क्या करोगे वहां जाकर? चलो फैजाबाद चलो...पहचाना इन्हें कि नहीं, शक्ल मिल रही है? और अब जो आपके काम नहीं होंगे, जो रुके पड़ें रहेंगे।'
Read more »
क्या पीएम मोदी ने छोड़ दिया है वंदे मातरम का नारा? जानिये आखिर यह सवाल उठ क्यों रहा है...बता दें कि 25 अप्रैल को दरभंगा में हुई रैली के अंत में पीएम मोदी (PM Modi) वंदे मातरम का नारा लगा रहे थे, उनका साथ मंच पर बैठे तमाम नेता दे रहे थे लेकिन नीतीश कुमार न तो अपनी कुर्सी से उठे और न ही उन्होंने नारा लगाया. इस घटना के बाद ऐसा कहा जाने लगा कि नीतीश कुमार स्टेज से वंदे मातरम का नारा लगाने में असहज महसूस कर रहे थे.
Read more »
राहुल गांधी ने बताया- कहां से शुरू हुआ' चौकीदार चोर है' का नारा– News18 हिंदीराहुल गांधी ने साल 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की हार का हवाला देते हुए कहा, 'मैं खुश हूं कि 2014 में हमारी हार हुई, इसने कांग्रेस को बहुत कुछ सिखाया.'
Read more »
ममता 'जय श्रीराम' का नारा लगा रहे लोगों पर भड़कीजब मुख्यमंत्री सीएम ममता बनर्जी ने नारा सुनकर अपना काफिला रोका. बीजेपी ने की निंदा.
Read more »
टीवी एंकर ने पूछ दिए ऐसे सवाल- जवाब देने में कतराने लगे अखिलेश यादवElection 2019: उत्तर प्रदेश के सियासी रण से कई चेहरे पीएम पद के दावेदार बताए जा रहे हैं। बीजेपी की तरफ से नरेंद्र मोदी का नाम तय है। लेकिन, विपक्ष की तरफ से पीएम उम्मीदवार कौन है यह तय नहीं हो पा रहा है। इसी से जुड़े एक सवाल पर सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव बुरी तरह फंस गए।
Read more »
