"मैं अभी भी प्रभारी हूं, हालांकि थोड़े समय के लिए": चीफ जस्टिस ने वकील को लगाई फटकार

Chief Justice DY Chandrachud News

"मैं अभी भी प्रभारी हूं, हालांकि थोड़े समय के लिए": चीफ जस्टिस ने वकील को लगाई फटकार
Chief Justice Of India DY ChandrachudSupreme CourtCJI DY Chandrachud
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 100 sec. here
  • 19 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 99%
  • Publisher: 63%

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के चीफ जस्टिस (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ (DY Chandrachud) ने गुरुवार को एक वकील को फटकार लगाई. यह तब हुा जब वकील ने बेंच से कहा कि उसने कोर्ट मास्टर से कोर्ट में लिखे गए आदेश के विवरण के बारे में क्रॉस-चेक किया है.

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने गुरुवार को एक वकील को फटकार लगाई. यह तब हुआ जब वकील ने बेंच से कहा कि उसने कोर्ट मास्टर से कोर्ट में लिखे गए आदेश के विवरण के बारे में क्रॉस-चेक किया है.

सीजेआई ने कहा कि, "आपने कोर्ट मास्टर से यह पूछने की हिम्मत कैसे की कि मैंने कोर्ट में क्या लिखा? कल आप मेरे घर आएंगे और निजी सचिव से पूछेंगे कि मैं क्या कर रहा हूं. वकीलों ने अपना सारा विवेक खो दिया है या क्या." चीफ जस्टिस ने कहा कि वे अभी भी प्रभारी हैं, हालांकि थोड़े समय के लिए. उन्होंने कहा, "ये अजीबोगरीब तरकीबें फिर से न आजमाएं, यह कोर्ट में मेरे आखिरी दिन हैं." उन्होंने आर्बिट्रेशन आर्डर को लेकर हुई बहस के दौरान यह सख्त टिप्पणी की.{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ 10 नवंबर को सेवानिवृत्त होने वाले हैं. इस शीर्ष कानूनी पद के लिए अगले उम्मीदवार जस्टिस संजीव खन्ना हैं.'कोर्ट को ऐसे गुमराह नहीं कर सकते': जानें क्यों मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने वकीलों को लगाई फटकारअपने दो साल के कार्यकाल के दौरान जस्टिस चंद्रचूड़ ने अदालत में शिष्टाचार बनाए रखने पर ध्यान केंद्रित किया है और अक्सर वकीलों को प्रक्रियाओं को दरकिनार करने और कोर्ट में कठोर आचरण के लिए फटकार लगाई है.इसका ताजा उदाहरण इस सप्ताह की शुरुआत में सुप्रीम कोर्ट में तब देखने को मिला जब सीजेआई ने पीठ को संबोधित करते हुए एक वकील द्वारा अनौपचारिक 'या' के इस्तेमाल की आलोचना की. मुख्य न्यायाधीश ने सख्ती से कहा, "यह कोई कॉफी शॉप नहीं है! यह या..-या.. क्या है. मुझे इस या..-या.. से बहुत एलर्जी है. इसकी इजाजत नहीं दी जा सकती."इस साल की शुरुआत में महत्वपूर्ण चुनावी बॉन्ड केस की सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने एक वकील को उस समय फटकार लगा दी थी, जब उसने बेंच को संबोधित करते हुए अपनी आवाज ऊंची की थी. उन्होंने कहा था, "मुझ पर चिल्लाओ मत. यह हाइड पार्क कॉर्नर मीटिंग नहीं है, आप कोर्ट में हो. आप एक आवेदन पेश करना चाहते हो, एक आवेदन दाखिल करो. आपको चीफ जस्टिस के रूप में मेरा निर्णय मिल गया है, हम आपकी बात नहीं सुन रहे हैं. अगर आप कोई आवेदन पेश करना चाहते हैं, तो उसे ईमेल पर पेश करें. इस कोर्ट में यही नियम है."यह भी पढ़ें-"भारत के किसी भी हिस्से को नहीं कह सकते पाकिस्तान..." जज की टिप्पणी पर बोले सीजेआई चंद्रचूड़

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

Chief Justice Of India DY Chandrachud Supreme Court CJI DY Chandrachud Lawyer Justice Sanjiv Khanna Top Legal Post Courtroom Decorum Lawyers मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ सुप्रीम कोर्ट सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ वकील जस्टिस संजीव खन्ना शीर्ष कानूनी पद कोर्ट रूम की मर्यादा

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

अपनी आवाज नीचे करो... जब भरी अदालत में चीफ जस्टिस ने वकील को लगाई फटकारअपनी आवाज नीचे करो... जब भरी अदालत में चीफ जस्टिस ने वकील को लगाई फटकारभारत के चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ ने कोलकाता रेप-मर्डर मामले की सुनवाई के दौरान एक वकील को फटकार लगाई और आवाज नीची करने को कहा। वकील कपिल सिब्बल ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता कौस्तव बागची ने प्रदर्शन में पथराव किया था। सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को नई रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया...
Read more »

मेरा लक्ष्य वही था जो मैं अपनी स्टेट टीम मुंबई के लिए करता हूं : शम्स मुलानीमेरा लक्ष्य वही था जो मैं अपनी स्टेट टीम मुंबई के लिए करता हूं : शम्स मुलानीमेरा लक्ष्य वही था जो मैं अपनी स्टेट टीम मुंबई के लिए करता हूं : शम्स मुलानी
Read more »

'भारत की मानसिकता बदलने का एकमात्र तरीका, PAK से परमाणु समझौता करे बांग्लादेश', बांग्लादेशी प्रोफेसर की भड़काने वाली थ्योरी'भारत की मानसिकता बदलने का एकमात्र तरीका, PAK से परमाणु समझौता करे बांग्लादेश', बांग्लादेशी प्रोफेसर की भड़काने वाली थ्योरीभारत के खिलाफ बयानबाजी करते हुए ढाका विश्वविद्यालय के प्रोफेसर शाहिदुज्जमां ने कहा, "भारत की धारणा को बदलने के लिए सही जवाब यह होगा कि हम परमाणु-सक्षम बन जाएं."
Read more »

SC: बंगाल हिंसा से जुड़े मामले दूसरे राज्य भेजने की मांग वाली अर्जी पर CBI को फटकार; कोर्ट ने की तल्ख टिप्पणीSC: बंगाल हिंसा से जुड़े मामले दूसरे राज्य भेजने की मांग वाली अर्जी पर CBI को फटकार; कोर्ट ने की तल्ख टिप्पणीसुप्रीम कोर्ट ने CBI को लगाई फटकार, बंगाल हिंसा के केस को दूसरे राज्यों में भेजने की डाली थी याचिका
Read more »

एनसीपी के दोनों गुटों को समान व्यवहार करने का सुझावएनसीपी के दोनों गुटों को समान व्यवहार करने का सुझावसुप्रिया सुले ने कहा कि एनसीपी (SP) ने सुप्रीम कोर्ट से "प्राकृतिक न्याय" की मांग की है और अजित पवार के गुट के लिए भी समान व्यवहार किया जाए.
Read more »

"हम अभी भी एमएस धोनी...", रिपोर्ट कर रहीं पूर्व कप्तान को लेकर बड़ा दावा"हम अभी भी एमएस धोनी...", रिपोर्ट कर रहीं पूर्व कप्तान को लेकर बड़ा दावाIPL 2025: अगले साल होने वाली आईपीएल के लिए नीलामी इस साल के आखिरी में होगी, लेकिन उससे पहले धोनी को लेकर फैंस की उत्सुकता और सवाल बढ़ते ही जा रहे हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:02:29