IPL 2025 में 18 सालों का खिताबी सूखा खत्म करने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम बिकने जा रही है. खबर है कि टीम क मालिक ने आरसीबी को बिक्री के लिए रख दिया है. IPL और WPL के मालिक जियाजियो को अगले 6 महीने में फ्रेंचाइजी की बिक्री का पूरा भरोसा है.
IPL 2025 में 18 सालों का खिताबी सूखा खत्म करने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम बिकने जा रही है. सालों तक सपोर्ट करने के बाद फैंस की थकी आंखों को सुकून मिला जब आईपीएल 2025 में आरसीबी की टीम ने खिताबी जीत दर्ज की.
विराट कोहली से लेकर कई दिग्गज भावुक थे. अब खबर है कि टीम क मालिक ने आरसीबी को बिक्री के लिए रख दिया है. IPL और WPL के मालिक जियाजियो को अगले 6 महीने में फ्रेंचाइजी की बिक्री का पूरा भरोसा है. डियाजियो ने किया खुलासा टीम को बिक्री के लिए रखे जाने का खुलासा खुद डियाजियो ने किया है. डियाजियो की भारतीय सहायक कंपनी, यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड , ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड में निवेश की रणनीतिक समीक्षा शुरू कर दी है. ये RCB फ्रेंचाइजी का संचालन करती है. यह खुलासा बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को किए गए एक संचार में किया गया. क्यों बिक रही RCB? USL के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ प्रवीण सोमेश्वर ने बताया कि RCSPL एक मूल्यवान संपत्ति है. लेकिन यह उनके कुछ जरूरी एल्कोबेव बिजनेस के लिए किसी रोड़े से कम नहीं है. कंपनी ने विश्वास जताया है कि बिक्री की यह पूरी प्रक्रिया 31 मार्च, 2026 तक संपन्न हो जाएगी. इस कदम से यह साफ होता है कि डियाजियो अपने मुख्य व्यवसाय पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं. ये भी पढे़ं.. वर्ल्ड चैंपियंस ने की पीएम मोदी से मुलाकात.. PM ने जमकर की तारीफ, प्लेयर्स ने भी कहा थैंक्यू आया ये बयान अपने खुलासे में कंपनी ने कहा, USL अपनी पूरी तरह से मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी, RCSPL में निवेश की एक स्ट्रेटेजिक रिव्यू शुरू कर रही है. RCSPL के बिजनेस में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फ्रेंचाइजी टीम का मालिकाना हक शामिल है जो हर साल बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया द्वारा आयोजित पुरुषों की इंडियन प्रीमियर लीग और महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लेती है. खुलासे में एक महत्वपूर्ण बात और जोड़ी गई, जिसमें कहा गया, उम्मीद है कि यह प्रक्रिया 31 मार्च, 2026 तक पूरी हो जाएगी.
RCB Sale IPL 2026 Cricket News In Hindi Cricket News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
RCB IPL फायनल खेळत असताना हार्दिक पांड्या घरात रडत बसलेला; 'हा' घ्या पुरावाIPL 2025 Final RCB Beat PBKS By 6 Runs Hardik Pandya Comment: आरसीबीच्या संघाने पहिल्यांदाच आयपीएलच्या जेतेपदावर आपलं नाव कोरलं आहे.
Read more »
कार में झंडा लहराते हुए विराट कोहली का वेलकम करने कौन आया?DK Shivkumar welcomes RCB: IPL 2025 में ऐतिहासिक जीत के बाद RCB के खिलाड़ी बेंगलुरु पहुंचें जहां Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
RCB च्या विजयाला गालबोट, मैदानाबाहेर चेंगराचेंगरीत 11 जणांचा मृत्यू; 25 हून अधिक जखमीIPL 2025: बंगळुरुत RCB च्या सेलिब्रेशनदरम्यान मोठी दुर्घटना घडली आहे. चिन्नास्वामी मैदानाबाहेर झालेल्या चेंगराचेंगरीत अनेकांचा मृत्यू झाला आहे.
Read more »
IPL 2025: RCB के फैन हैं ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री, ये खिलाड़ी है उनका फेवरेटIPL 2025: RCB के फैन हैं ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री, ये खिलाड़ी है उनका फेवरेट British Ex PM Rishi Sunak Fan of Virat Kohli and RCB खेल समाचार | देश | IPL
Read more »
मोठी बातमी! RCB प्रकरणाचा पुणेकरांनाही फटका; डेक्कन पोलिसांकडून गुन्हा दाखल, नेमकं घडलं काय?IPL 2025 RCB Pune Police: एकीकडे बंगळुरुमधील चेन्नस्वामी स्टेडियमवरील प्रकरणात पोलिसांनी एफआयआर दाखल केलेला असतानाच पुण्यातही कारवाई करण्यात आली आहे.
Read more »
टीम इंडिया का ऐलान, प्रियांश आर्या और वैभव सूर्यवंशी का सेलेक्शन, RCB का स्टार बना नया कप्तानIndia A squad for Rising Stars Asia Cup announced: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) द्वारा आयोजित होने वाले राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए इंडिया ए टीम का ऐलान कर दिया. यह टूर्नामेंट 14 से 23 नवंबर तक कतर के दोहा में होगा.
Read more »
