होली पर चंद्र ग्रहण, जानें क्या होगा प्रभाव?

Religion News

होली पर चंद्र ग्रहण, जानें क्या होगा प्रभाव?
HOLICHANDRA GRHANFALGUN PUNIM
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 96 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 59%
  • Publisher: 51%

यह साल होली के दिन चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। जानिए क्या चंद्र ग्रहण के कारण होली के रंगों में भंग पड़ेगा? होली कब मनाएंगे? पंचांग के अनुसार, इस वर्ष फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 13 मार्च को सुबह 10 बजकर 35 मिनट से 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट तक है। 13 मार्च की रात होलिका दहन किया जाएगा और उसके अगले दिन होली मनाई जाएगी। इस बार होलिका दहन पर भद्रा का साया है। साल का पहला चंद्र ग्रहण होली के दिन 14 मार्च को लगेगा। चंद्र ग्रहण का प्रारंभ सुबह में 09:29 बजे से होगा और इसका समापन दोपहर में 03:29 बजे होगा।

होली का त्योहार फाल्गुन पूर्णिमा के अगले दिन मनाते हैं, जबकि फाल्गुन पूर्णिमा की रात होलिका दहन होता है. इस साल होली के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. आपको बता दें कि चंद्र ग्रहण पूर्णमासी के दिन ही लगता है.

यह चंद्र ग्रहण होली की सुबह में ही लग जा रहा है, ऐसे में लोग रंग और गुलाल कैसे खेलेंगे क्योंकि ग्रहण के समय में कोई भी शुभ कार्य करने की मनाही होती है. ऐसे में उज्जैन के महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय के ज्योतिषाचार्य डॉ. मृत्युञ्जय तिवारी से जानते हैं कि क्या चंद्र ग्रहण के कारण इस साल होली के रंग में भंग पड़ेगा? चंद्र ग्रहण के कारण होली कब मनाएंगे? कब है होली 2025? इस साल रंगों का त्योहार होली 14 मार्च दिन शुक्रवार को मनाई जाएगी. पंचांग के अनुसार, इस वर्ष फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 13 मार्च को सुबह 10 बजकर 35 मिनट से 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट तक है. 13 मार्च की रात होलिका दहन किया जाएगा और उसके अगले दिन होली मनाई जाएगी. हालांकि इस बार होलिका दहन पर भद्रा का साया है. कब लग रहा है पहला चंद्र ग्रहण 2025? साल का पहला चंद्र ग्रहण होली के दिन 14 मार्च को लगेगा. चंद्र ग्रहण का प्रारंभ सुबह में 09:29 बजे से होगा और इसका समापन दोपहर में 03:29 बजे होगा. चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले ही प्रारंभ हो जाएगा. इसमें कोई भी शुभ कार्य नहीं होंगे. क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण का साया? आपको बता दें कि साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. इसके कारण यहां पर न तो चंद्र ग्रहण का कोई दुष्प्रभाव होगा और न ही इसका कोई सूतक काल मान्य होगा. ऐसे में होली के त्योहार पर चंद्र ग्रहण का साया नहीं होगा. आप 14 मार्च को हर्षोल्लास के साथ होली का त्योहार मनाएं. अपनों के साथ रंग और गुलाल खेलें. होली पर होगा पूर्णिमा का स्नान-दान 14 मार्च को होली के दिन फाल्गुन पूर्णिमा का स्नान और दान भी​ किया जाएगा, जबकि 13 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा. जो लोग व्रत रखेंगे, वे 13 मार्च को चंद्रमा को अर्घ्य देंगे और अगली सुबह स्नान-दान करेंगे. पूर्णिमा के दिन सत्यनारायण भगवान की पूजा करें और कथा सुनें. फाल्गुन पूर्णिमा का स्नान करने के बाद दान दें. पितरों के लिए तर्पण, दान आदि करें. इस बार होली का त्योहार खुशियां मनाने के साथ ही साथ पुण्य प्राप्ति का भी अवसर लेकर आया है. रंग और गुलाल से अपनों के बीच के गिले-शिकवे दूर करें. स्नान और दान करके अपने नाराज पितरों को मनाएं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

HOLI CHANDRA GRHAN FALGUN PUNIM HOLIKA DHAAN RELIGIOUS CEREMONY

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

2025 का पहला सूर्य ग्रहण और शनि गोचर: इन राशियों पर पड़ेगा अशुभ प्रभाव2025 का पहला सूर्य ग्रहण और शनि गोचर: इन राशियों पर पड़ेगा अशुभ प्रभाव29 मार्च 2025 को सूर्य ग्रहण और शनि का गोचर मीन राशि में होने जा रहा है। ये दोनों घटनाओं का संयोग कुछ राशियों के लिए अशुभ माना जा रहा है। मेष राशि वालों को करियर में उतार-चढ़ाव, मानसिक तनाव, वाहन दुर्घटना और दांपत्य जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
Read more »

2025 में सूर्य ग्रहण और शनि गोचर: इन राशियों पर पड़ेगा अशुभ प्रभाव2025 में सूर्य ग्रहण और शनि गोचर: इन राशियों पर पड़ेगा अशुभ प्रभाव29 मार्च 2025 को सूर्य ग्रहण और शनि का मीन राशि में गोचर होने का संयोग अशुभ माना जा रहा है। यह संयोग कुछ राशियों पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। मेष राशि वालों को करियर में उतार-चढ़ाव, नौकरी का बोझ और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
Read more »

रशियन गर्ल सांप को पकड़कर बना रही थी रील, नाक पर झपटा और...रशियन गर्ल सांप को पकड़कर बना रही थी रील, नाक पर झपटा और...सांप के साथ स्टंट बना मुसीबत, रशियन मॉडल की नाक पर झपटा, जानें फिर क्या हुआ!
Read more »

रिलेशनशिप- भाई–बहनों के साथ पलने वाले बच्चे होते हैं हेल्दी: साइकोलॉजिस्ट से जानिए इसके 8 फायदे, पेरेंटिंग ...रिलेशनशिप- भाई–बहनों के साथ पलने वाले बच्चे होते हैं हेल्दी: साइकोलॉजिस्ट से जानिए इसके 8 फायदे, पेरेंटिंग ...Benefits Of Growing Up With Siblings सिबलिंग रिलेशनशिप का बच्चों पर क्या प्रभाव पड़ता है?सिबलिंग रिलेशनशिप में पेरेंट्स की क्या भूमिका है?
Read more »

भारत का 2023-24 बजट सत्र आज से शुरू, अर्थव्यवस्था और राजनीति पर होगा गहरा प्रभावभारत का 2023-24 बजट सत्र आज से शुरू, अर्थव्यवस्था और राजनीति पर होगा गहरा प्रभावभारत का संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। इस साल का बजट खास महत्व रखता है क्योंकि यह अर्थव्यवस्था और राजनीति दोनों पर गहरा प्रभाव डालेगा । इसमें NDA सरकार का तीसरा कार्यकाल का दूसरा बजट प्रस्तुत होगा।
Read more »

बजट दिवस 2025: शेयर बाजार में निवेश कैसे करेंबजट दिवस 2025: शेयर बाजार में निवेश कैसे करेंबजट दिवस 2025 पर शेयर बाजार में निवेश करने के लिए मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह। बजट की घोषणाओं का शेयर बाजार पर क्या प्रभाव पड़ेगा, इस पर जानिए विशेषज्ञों की राय।
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:53:25