रिलेशनशिप- भाई–बहनों के साथ पलने वाले बच्चे होते हैं हेल्दी: साइकोलॉजिस्ट से जानिए इसके 8 फायदे, पेरेंटिंग ...

Brother Sister Relationships News

रिलेशनशिप- भाई–बहनों के साथ पलने वाले बच्चे होते हैं हेल्दी: साइकोलॉजिस्ट से जानिए इसके 8 फायदे, पेरेंटिंग ...
Sibling RelationshipsPhysical And Mental HealthSiblings Early Bond Child Development
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 7 sec. here
  • 6 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 20%
  • Publisher: 51%

Benefits Of Growing Up With Siblings सिबलिंग रिलेशनशिप का बच्चों पर क्या प्रभाव पड़ता है?सिबलिंग रिलेशनशिप में पेरेंट्स की क्या भूमिका है?

साइकोलॉजिस्ट से जानिए इसके 8 फायदे, पेरेंटिंग की भूमिका भी अहमयानी भाई-बहन का रिश्ता दुनिया के सबसे खूबसूरत रिश्तों में से एक है। जहां एक तरफ सिबलिंग्स के बीच अक्सर छोटी-मोटी लड़ाइयां होती रहती हैं तो वहीं उनमें अटूट प्यार भी होता है। वे एक-दूसरे के साथ खेलते हैं, हंसते हैं, रूठते-मनाते हैं और एक-दूसरे का खास ख्याल भी रखते हैं। ये खट्टी-मीठी यादें जीवनभर बनी रहती हैं। सिबलिंग रिलेशनशिप का बच्चों की फिजिकल और मेंटल हेल्थ पर पॉजिटिव असर पड़ता है। जिन बच्चों के भाई-बहन होते हैं, उनमें सहानुभूति और एक-दूसरे के विचारों व भावनाओं को समझने की क्षमता तेज होती है। वे अक्सर उन बच्चों की तुलना में पहले ही सोशल स्किल सीख जाते हैं, जिनके भाई-बहन नहीं होते हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू मैक्सिको हेल्थ साइंसेज सेंटर की एक रिपोर्ट के अनुसार, बच्चों में अपने भाई-बहनों को ऐसी बातें बताने की संभावना अधिक होती है, जो वे अपने पेरेंट्स को नहीं बता सकते हैं। वहीं अमेरिका की पार्क यूनिवर्सिटी की एक रिसर्च के मुताबिक, बच्चों को कम उम्र से सिबलिंग्स का साथ मिलने से उनमें समझदारी जल्दी विकसित होती है। इससे उनमें शर्म और हिचकिचाहट का स्वभाव नहीं डेवलप होता है।कॉलम में हम बच्चों की ग्रोथ में भाई–बहनों की भूमिका के बारे में बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि-सिबलिंग रिलेशनशिप में पेरेंट्स की क्या भूमिका है?आजकल बहुत से लोग एक ही बच्चा पैदा करना चाहते हैं और उसी को अच्छे से पढ़ा-लिखाकर खुशहाल बनाना चाहते हैं। हालांकि इससे बच्चे भाई या बहन के प्यार से वंचित रह जाते हैं। जिन बच्चों के पास सिबलिंग होते हैं, वे एक-दूसरे से कई चीजें सीखते हैं। भाई-बहन एक-दूसरे के साथ उठते-बैठते और खेलते-कूदते हैं। इससे वे फिजिकली और मेंटली अधिक एक्टिव रहते हैं। इसके अलावा सिबलिंग रिलेशनशिप में बच्चों को एक मजबूत इमोशनल सपोर्ट मिलता है, जिससे वे एक-दूसरे के साथ अपनी भावनाएं शेयर करते हैं। ये चीजें अकेले रहने वाले बच्चों में काफी लेट से डेवलप होती हैं। सिबलिंग रिलेशनशिप से बच्चों में सोशल स्किल तेजी से डेवलप होता है। इससे वे दूसरों का सहयोग करने, समस्याओं को सुलझाने और बातचीत की कला सीखते हैं। ये स्किल उन्हें स्कूल और समाज में अन्य बच्चों के साथ अच्छे रिश्ते बनाने में मदद करती है। भाई-बहन का रिश्ता बच्चों को मानसिक रूप से भी मजबूत बनाता है। जब बच्चे किसी समस्या या तनाव का सामना करते हैं तो सिबलिंग एक-दूसरे का सपोर्ट करते हैं। यह भावना उन्हें यह एहसास दिलाती है कि वे अकेले नहीं हैं। इससे उनमें किसी भी समस्या से निपटने की क्षमता विकसित होती हैसिबलिंग रिलेशनशिप बच्चे की फिजिकल और मेंटल ग्रोथ के लिए महत्वपूर्ण है। इससे उनमें सपोर्ट और अपनेपन की भावना आती है। जब बच्चे किसी कठिन परिस्थिति से गुजरते हैं, जैसे स्कूल में कोई समस्या या दोस्ती में उतार-चढ़ाव तो सिबलिंग इमोशनल सपोर्ट देते हैं। वे एक-दूसरे के साथ अपनी भावनाएं शेयर करते हैं। भाई-बहन का प्यार और सपोर्ट बच्चों के आत्मसम्मान और आत्मविश्वास को बढ़ाता है। इसके अलावा सिबलिंग रिलेशनशिप बच्चों के लिए कई तरह से फायदेमंद है, इसे नीचे दिए ग्राफिक से समझिए-भाई-बहन के रिश्ते बच्चों के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लेकिन कभी-कभी इसमें चुनौतियां भी आ सकती हैं, जो कि बच्चों की ग्रोथ पर भी असर डाल सकती हैं। इसे एक उदाहरण से समझिए- जब एक परिवार में दो या दो से अधिक बच्चे होते हैं तो अक्सर छोटे बच्चे को लगता है कि बड़े बच्चे को ज्यादा प्यार और अटेंशन मिल रहा है। इसी तरह बड़े बच्चे को यह लगता है कि छोटे बच्चे को ज्यादा छूट मिलती है। इस असमानता की भावना से बच्चों में मनमुटाव हो सकता है।सिबलिंग के झगड़े का उनकी मेंटल हेल्थ पर पड़ता असर आपने अक्सर भाई-बहनों को किसी छोटी-सी बात पर बहस करते देखा होगा। सिबलिंग्स के बीच झगड़ा-लड़ाई और कंपटीशन आम बात है। लेकिन कई बार इससे पैदा हुआ तनाव लंबे समय तक बना रहता है। ये भावनाएं एंग्जाइटी और डिप्रेशन का कारण भी बन सकती हैं। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ इंडियन साइकोलॉजी के मुताबिक, सिबलिंग के बीच लड़ाई-झगड़े को अक्सर गंभीरता से नहीं लिया जाता है। हालांकि इसका बच्चों की मेंटल हेल्थ पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसलिए अगर बच्चों के बीच कोई मनमुटाव दिखे तो इसे सुलझाना जरूरी है।सिबलिंग रिलेशनशिप बच्चों के जीवन का एक अहम हिस्सा है। इस रिश्ते को मजबूत बनाने में पेरेंट्स की भूमिका भी महत्वपूर्ण होती है। भाई-बहन के बीच झगड़े और असहमति होना सामान्य है। ऐसे में पेरेंट्स का काम बच्चों के झगड़े को शांति से हल करना है। उन्हें अपने बच्चों को यह भी सिखाना चाहिए कि वे बिना गुस्से के अपने मतभेदों को कैसे सुलझा सकते हैं। उन्हें यह भी समझाना चाहिए कि एक-दूसरे से लड़ने से रिश्ते में दूरी आ सकती है, जबकि बातचीत से किसी भी समस्या का समाधान निकाला जा सकता है। कभी-कभी भाई-बहन के बीच गलतफहमियां और झगड़े होते हैं। ऐसे में माता-पिता को बच्चों को गलती स्वीकार करना और एक-दूसरे से माफी मांगना सिखाना चाहिए। इससे रिश्ता मजबूत होता है। अंत में यही कहेंगे कि सिंबलिंग रिलेशनशिप से बच्चे अपने जीवन का वह अनुभव सीखते हैं, जिसे शायद वह किसी और रिश्ते से नहीं सीख सकते।समाज-परिवार की भूमिका अहम, न करें ये गलतियां, साइकोलॉजिस्ट के सुझावकिसी की निजी जिंदगी पर कमेंट क्यों नहीं करना चाहिए, एक्सपर्ट की 10 सलाहरिलेशनशिप कोच से जानिए इसके 8 फायदे, ये 9 संकेत बताएंगे, कैसा है आपका रिश्ताबच्चों के सामने भूलकर भी न करें ये 8 काम, साइकोलॉजिस्ट के सुझावग्वालियर में रात को बढ़ी ठंड, पारा 6.

3 डिग्रीयूपी में बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठंड, पारा 5.5°कोटा में सीजन का सबसे कम तापमानझारखंड में मौसम ने लिया यू-टर्न, ठंड में इजाफा

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Sibling Relationships Physical And Mental Health Siblings Early Bond Child Development Sibling Relationships Impact Children

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

खाली पेट नारियल तेल पीने के फायदेखाली पेट नारियल तेल पीने के फायदेनारियल तेल के खाली पेट पीने के कई फायदे हैं जैसे एनर्जी बूस्ट, वेट लॉस, बेहतर डाइजेशन और हेल्दी हार्ट.
Read more »

को-पेरेंटिंग का खूबसूरत उदाहरण: चारु और राजीवको-पेरेंटिंग का खूबसूरत उदाहरण: चारु और राजीवसुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और उनकी एक्स पत्नी चारु असोपा का तलाक हो चुका है, लेकिन दोनों को-पेरेंटिंग का नया उदाहरण दे रहे हैं।
Read more »

माइंडफुल पेरेंटिंग: बच्चों के साथ मजबूत रिश्ता बनाने का रास्तामाइंडफुल पेरेंटिंग: बच्चों के साथ मजबूत रिश्ता बनाने का रास्तामाइंडफुल पेरेंटिंग एक प्रभावी पेरेंटिंग स्टाइल है जो बच्चों के साथ मजबूत रिश्ता बनाने और आत्मविश्वास, सहानुभूति और धैर्य को बढ़ावा देने में मदद करती है।
Read more »

5 हेल्दी स्ट्रीट फूड्स5 हेल्दी स्ट्रीट फूड्सये खबर 5 ऐसे स्ट्रीट फूड्स के बारे में है जो हेल्दी होते हैं और स्वादिष्ट भी होते हैं।
Read more »

AI: प्रश्न पत्र बनाने का नया तरीकाAI: प्रश्न पत्र बनाने का नया तरीकाकृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) शिक्षा में क्रांति ला रही है, ख़ासकर प्रश्न पत्र बनाने के तरीके में। जानिए AI के साथ प्रश्न पत्र तैयार करने के तरीके और इसके पुराने तरीकों से फर्क
Read more »

बच्चे कभी नहीं करेंगे मिसबिहेव, अगर आप जान लें एज-अलाइन पेरेंटिंग का AAAA फार्मूला, बन सकेंगे प्राउड पेरेंट...बच्चे कभी नहीं करेंगे मिसबिहेव, अगर आप जान लें एज-अलाइन पेरेंटिंग का AAAA फार्मूला, बन सकेंगे प्राउड पेरेंट...Children will never misbehave if you know AAAA formula: कई बार हमारी पेरेंटिंग स्‍टाइल में कुछ खामियां रह जाती हैं और बच्‍चे बड़े होते-होते एग्रेसिव हो जाते हैं. यही नहीं, वे पेरेंट्स के साथ मिसबिहेव भी करने लगते हैं और उनकी हर बात का उल्‍टा काम करने लगते हैं. ऐसे में अपने बच्‍चे को समझना और पेरेंटिंग स्‍टाइल में बदलाव लाना जरूरी है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:32:17