होटल में क्रूरता की हदें पार: निर्ममता से युवती का कत्ल... स्टाफ को भनक तक न लगी; दिल दहलाने वाली तस्वीरें

Bareilly Murder News

होटल में क्रूरता की हदें पार: निर्ममता से युवती का कत्ल... स्टाफ को भनक तक न लगी; दिल दहलाने वाली तस्वीरें
Bareilly Murder NewsBareilly Family Murder CaseLover Kills Girlfriend
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 109 sec. here
  • 17 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 96%
  • Publisher: 51%

बरेली शहर के होटलों में प्रेमी जोड़ों को नियम विरुद्ध तरीके से कमरा देने की होड़ मची है। व्यस्ततम इलाके के होटल प्रीत पैलेस का हाल भी इससे जुदा नहीं है।

बरेली शहर के होटलों में प्रेमी जोड़ों को नियम विरुद्ध तरीके से कमरा देने की होड़ मची है। व्यस्ततम इलाके के होटल प्रीत पैलेस का हाल भी इससे जुदा नहीं है। तंग जगह में अग्निशमन मानकों को ताक पर रखकर बनाए गए होटल के प्रबंधन पर घटना के बाद अंगुलियां उठ रही हैं। एसपी सिटी राहुल भाटी, सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव ने जब होटल के मालिक करनप्रीत सिंह व मैनेजर राजकुमार से पूछताछ की तो वह सवालों का जवाब देने की बजाय बगलें झांकते दिखे। वह सही से नहीं बता सके कि युवती किस समय आई और उसकी आईडी जमा क्यों नहीं कराई गई। निर्ममता से दिन में युवती की हत्या की गई तो किसी स्टाफ ने उसकी चीख या आवाज आखिर क्यों नहीं सुनी? आरोपी के आराम से निकल जाने के बाद भी करीब 18 घंटे तक कमरे में मौजूद लोगों की सुध क्यों नहीं ली गई? इन सवालों के जवाब भी उनके पास नहीं थे। स्टाफ ने सफाई दी कि कमरे में लड़की होने की वजह से उन्होंने बिना बुलाए जाने से परहेज किया। तंग जीने से होकर ऊपर तीसरी मंजिल पर पहुंचे अधिकारियों को होटल में बाकी इंतजाम भी ढुलमुल से लगे। एसपी सिटी ने बताया कि उच्चाधिकारियों को स्थिति बताई जाएगी। होटल प्रबंधन पर भी कार्रवाई हो सकती है। मंगलवार को नहीं हो सका पोस्टमार्टमपुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और बेड पर लहूलुहान पड़े शव की हालत देखी। उसके कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे। इस बात को लेकर अफसर चौंके कि आखिर हत्या की किसी को भनक क्यों नहीं लगी। आशंका है कि हत्या से पहले शब्बो को नशा या जहर दिया गया होगा जिसकी वजह से वह प्रतिरोध नहीं कर सकी। शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका। ऐसे में बुधवार को स्थिति साफ हो सकती है। होटल एसोसिएशन बोली- निष्पक्ष जांच करे पुलिस होटल प्रीत पैलेस में हत्या के मामले में सवाल उठे तो होटल वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी सतीश अग्रवाल व डॉ.

अनुराग सक्सेना के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने एसपी सिटी राहुल भाटी से निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में अमित पांडे, आलोक चौरसिया, निखिल थापर, जुनैद, मोहमद अफजाल, दिनेश शर्मा, शुजा खान व आर के अग्रवाल आदि शामिल रहे। ब्यूरो बरेली में मंगेतर ने होटल में युवती का गला रेता, खुद ट्रेन से कटकर दी जान बरेली कोतवाली से सौ मीटर दूर स्थित प्रीत पैलेस होटल में शाही कस्बा निवासी युवती फरजाना उर्फ शब्बो की गला रेतकर निर्ममता से हत्या करने के बाद मंगेतर आजमनगर निवासी आलम कुरैशी ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार दोपहर कमरे से युवती का शव मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने छह घंटे में ही मामले का खुलासा कर दिया। दोनों की मौत के बाद हत्या की वजह राज बनकर रह गई। पुराना रोडवेज बस स्टैंड के पास प्रीत पैलेस होटल में आजमनगर निवासी आलम ने 18 अगस्त की शाम कमरा बुक किया था। उसके साथ युवती भी आई। होटल स्टाफ ने केवल आलम के आधार कार्ड का फोटो अपने मोबाइल फोन में लिया। इस दौरान आलम बाहर आता-जाता रहा। वह युवती की चाकू से गला रेतकर व शरीर पर ताबड़तोड़ वार कर कब हत्या कर गया, किसी को पता नहीं चला। मंगलवार दोपहर तक युवती का शव होटल के कमरे में सड़ता रहा। बदबू आने पर स्टाफ ने कमरा खोलकर देखा। शव मिलने पर सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। जानकारी पर एसपी सिटी राहुल भाटी, सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव, कोतवाल दिनेश शर्मा पुलिस, फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉड और क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची और साक्ष्य जुटाए। होटल प्रबंधन से मिली आलम की आईडी के आधार पर पुलिस ने शब्बो की पहचान की। बाद में पता लगा कि आलम ने सोमवार रात करीब नौ बजे फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में धनेटा क्राॅसिंग के पास 14230 योगनगरी ऋषिकेश-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस से कटकर जान दे दी। जीआरपी ने अज्ञात के तौर पर उसका पंचनामा भरवाया। कोतवाली पुलिस ने परिजनों को साथ ले जाकर शव की पहचान कराई। लॉक नहीं किया कमरा माना जा रहा है कि हत्या करने के बाद आलम पकड़े जाने के डर से जल्दबाजी में होटल से निकला होगा। यही वजह रही कि उसने कमरे का दरवाजा भी लॉक नहीं किया। युवती की हत्या के बाद आरोपी आलम ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि काफी समय पहले दोनों की शादी तय हुई थी। हत्या की क्या वजह रही, दोनों लोगों की मौत के बाद ये स्पष्ट नहीं हो सका है। होटल प्रबंधन की लापरवाही लग रही है कि उन्होंने युवती की आईडी क्यों नहीं ली, मामले में कार्रवाई को लेकर विमर्श किया जाएगा। - राहुल भाटी, एसपी सिटी

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Bareilly Murder News Bareilly Family Murder Case Lover Kills Girlfriend Love Affair Murder In Hotel Crime News Crime News In Hindi Crime In Hindi Lover Killed His Girlfriend बरेली बरेली में हत्या बरेली के होटल में हत्या बरेली में प्रेमिका की हत्या मंगेतर ने युवती को मार डाला

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Bengaluru PG Murder: दोस्ती, प्यार और ब्रेकअप, बंगलूरु के हॉस्टल में क्यों हुई बिहार की युवती की वीभत्स हत्या?Bengaluru PG Murder: दोस्ती, प्यार और ब्रेकअप, बंगलूरु के हॉस्टल में क्यों हुई बिहार की युवती की वीभत्स हत्या?Bengaluru PG Murder: बंगलूरु में हॉस्टल में घुसकर युवती की गला काटकर हत्या करने वाले आरोपी युवक को मप्र की राजधानी भोपाल से गिरफ्तार कर लिया गया।
Read more »

Paris Olympics में Medal जीतने वाली Manu की मां ने बताया सक्सेस का राज, बच्‍चों को रोज पढ़कर सुनाएं ये किताबParis Olympics में Medal जीतने वाली Manu की मां ने बताया सक्सेस का राज, बच्‍चों को रोज पढ़कर सुनाएं ये किताबदेश को गौरव देने वाली मनु भाकर सफलता की इतनी ऊंचाईयों तक गीता की मदद से पहुंच पाई हैं। मुश्किल वक्‍त में उनके परिवार ने गीता का पाठ करना नहीं छोड़ा था।
Read more »

उत्‍तरकाशी के लिए मुश्किल दिन, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, उत्तराखंड में आफत लाया मॉनसूनउत्‍तरकाशी के लिए मुश्किल दिन, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, उत्तराखंड में आफत लाया मॉनसूनपर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से निचले क्षेत्रों में गंगा का जल स्तर भी बढ़ने लगा है। गुरुवार को गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा को पार कर दो 93.
Read more »

ऑस्ट्रेलिया में होटल की छत से टकराने से हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट की मौतऑस्ट्रेलिया में होटल की छत से टकराने से हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट की मौतऑस्ट्रेलिया में होटल की छत से टकराने से हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट की मौत
Read more »

इस थाने के इंस्पेक्टर ने छात्रों पर दौड़ाया था घोड़ा, हर तरफ मच गई चीख-पुकार, भावुक कर देगी ये कहानी...इस थाने के इंस्पेक्टर ने छात्रों पर दौड़ाया था घोड़ा, हर तरफ मच गई चीख-पुकार, भावुक कर देगी ये कहानी...बलिया में 9 अगस्त से 25 अगस्त तक की घटनाएं हर देशभक्त के दिल में एक खास जगह रखती हैं और इन घटनाओं के गीत आज भी लोगों की जुबां पर हैं.
Read more »

छत्तीसगढ़ में 2 नई रेल लाइन के अंतिम सर्वे और DPR निर्माण की स्वीकृति, CM साय ने PM मोदी को दिया धन्यवादछत्तीसगढ़ में 2 नई रेल लाइन के अंतिम सर्वे और DPR निर्माण की स्वीकृति, CM साय ने PM मोदी को दिया धन्यवादकोरबा से अंबिकापुर तक 180 किलोमीटर की नई रेल लाइन के सर्वे को मिली स्वीकृति कोरबा और सरगुजा के सर्वसमावेशी विकास की गति को कई गुना बढ़ाने वाली है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:47:11