Two Wheeler Sales Report March 2026: बीते मार्च महीने में टू-व्हीलर मार्केट में जबरदस्त रफ्तार देखने को मिली। होंडा और टीवीएस की बिक्री में 25 फीसदी से ज्यादा की सालाना बढ़ोतरी हुई है, वहीं रॉयल एनफील्ड ने पहली बार एक साल में 12 लाख यूनिट मोटरसाइकल बिक्री का आंकड़ा पार कर अपनी बादशाहत दिखा दी है। सुजुकी के मोटरसाइकल और स्कूटर की बिक्री में भी...
Honda TVS Suzuki Royal Enfield Bike Scooter Sale In March 2026: वित्त वर्ष 2025-26 के आखिरी महीने मार्च में टू-व्हीलर मार्केट में जबरदस्त रौनक दिखी और ज्यादातर कंपनियों के मोटरसाइकल और स्कूटर की बिक्री में बढ़ोतरी देखने को मिली। होंडा ने मार्च में 29 फीदी की एनुअल ग्रोथ दिखाई और 5.
49 लाख से ज्यादा मोटरसाइकल और स्कूटर बेचे। वहीं, टीवीएस मोटर कंपनी ने न केवल मोटरसाइकल और स्कूटर, बल्कि 3-व्हीलर सेगमेंट में भी शानदार प्रदर्शन किया। सुजुकी के लिए मार्च का महीना ही नहीं, बल्कि पूरा वित्त वर्ष ऐतिहासिक रहा। रॉयल एनफील्ड ने मार्च 2026 में 11 फीसदी की सालाना बढ़त दिखाई और वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी ने पहली बार 12 लाख यूनिट सालाना बिक्री का आंकड़ा पार किया।होंडा मोटरसाइकल और स्कूटर इंडियाबीते मार्च महीने में होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया ने कुल 5,49,145 यूनिट्स बाइक और स्कूटर के बेचे और यह आंकड़ा पिछले साल मार्च में बिकीं 4,27,448 यूनिट्स के मुकाबले 29 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ है। होंडा ने पिछले महीने घरेलू बाजार में 5,12,303 यूनिट्स बेचे और 36,842 यूनिट्स एक्सपोर्ट किए। टीवीएस मोटर कंपनीभारतीय बाजार में टीवीएस मोटर कंपनी ने पिछले महीने कुल 5,19,358 मोटरसाइकल और स्कूटर बेचे, जो कि एक साल पहले बिकीं 4,14,687 यूनिट्स के मुकाबले 25 फीसदी ज्यादा है। टीवीएस मोटर ने बीते महीने डोमेस्टिक मार्केट में 25 फीसदी की एनुअल ग्रोथ के साथ 3,72,383 बाइक स्कूटर बेचे। इसके अलावा कंपनी ने 1,41,443 यूनिट्स अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक्सपोर्ट किए, जो कि सालाना आधार पर 25 फीसदी ज्यादा है। टीवीएस के 3-व्हीलर्स की बिक्री 46 फीसदी बढ़कर 21,224 यूनिट्स हो गई, जो कि मार्च 2025 में 14,567 यूनिट थी। सुजुकी मोटरसाइकल इंडियाबीते मार्च महीने में सुजुकी मोटरसाइकल इंडिया ने कुल 1,31,491 मोटरसाइकल और स्कूटर बेचे, जो कि मार्च 2025 में बिकीं 1,18,491 यूनिट्स के मुकाबले 11 फीसदी ज्यादा है। इस दौरान घरेलू बाजार में खुदरा बिक्री 11 फीसदी बढ़कर 1,08,661 यूनिट हो गई, जबकि 22,830 एक्सपोर्ट किए गए। सुजुकी मोटरसाइकल इंडिया ने वित्त वर्ष 2025-26 में कुल 14,39,415 बाइक-स्कूटर बेचे, जो कि कंपनी के लिए बड़ा रेकॉर्ड है। मिडसाइज सेगमेंट में रॉयल एनफील्ड का जलवारॉयल एनफील्ड के लिए वित्त वर्ष 2026 काफी शानदार रहा और इस कंपनी ने बीते 12 महीनों में 12 लाख मोटरसाइकल बेचे। लगातार दूसरे साल रॉयल एनफील्ड ने सिंगल फाइनैंशियल ईयर में एक मिलियन यूनिट बिक्री का आंकड़ा पार किया है। वहीं, पिछले महीने रॉयल एनफील्ड ने 1,12,334 मोटरसाइकल बेचे, जो कि मार्च 2025 में बिकीं 1,01,021 यूनिट्स के मुकाबले 11 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी के साथ है।
Honda Bike Scooter Sale In March 2026 TVS Bike Scooter Sale In March 2026 Suzuki Two Wheeler Sale Report March 2026 Royal Enfield Motorcycles Sales Report भारत की पॉपुलर मोटरसाइकल कंपनियां होंडा और टीवीएस के बाइक स्कूटर सुजुकी और रॉयल एनफील्ड के स्कूटर मोटरसाइकल
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सबसे महंगे बिके कैमरून ग्रीन दे चुके हैं मौत को मात, ये थी भयंकर बीमारी, डॉक्टर ने कहा था 10 साल से अधिक नहीं जी पाएंगे!IPL 2026 की नीलामी में कैमरून ग्रीन को 25.
Read more »
दुनिया भर में बढ़ा भारतीय मोटरसाइकल और स्कूटरों का दबदबा, एक्सपोर्ट में 24% का जबरदस्त उछाल, हीरो ने मारी बाजीTwo Wheeler Sales: भारतीय टू-वीलर मार्केट ने 2025 में 2 करोड़ यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार किया। यह पिछले साल से 5 प्रतिशत ज्यादा है। निर्यात में 24.
Read more »
Aaj Ka Panchang: ये है 25 जनवरी का पूरा दैनिक पंचांग, आज रथ सप्तमी पर्व, जानें राहुकाल कब तकAaj Ka Panchang 25 January 2026: 25 जनवरी 2026 यानी आज रविवार का दिन अति शुभ और सकारात्मक है.
Read more »
School Holidays: বন্ধ থাকবে সব স্কুল-কলেজ-অফিস-শিক্ষা প্রতিষ্ঠান! এই বসন্তেই দীর্ঘ ছুটির হাতছানি? এখনই দেখে নিন হলিডে লিস্ট...Schools Closed on March 4 Holi 2026 Date Confirmed Holiday Confusion Over March 3
Read more »
Weather Forecast 19 March 2026: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हालWeather Forecast 19 March 2026: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today
Read more »
टाटा मोटर्स ने वित्त वर्ष 2026 में बेचीं 6.42 लाख कारें, नेक्सॉन की बादशाहत, सीएनजी और ईवी की रेकॉर्ड बिक्रीTata Cars Sales Report Of FY 2026: टाटा मोटर्स के लिए बीता वित्त वर्ष 2026 काफी जबरदस्त रहा और इस देसी कंपनी ने बीते 12 महीनों में 6.
Read more »
