Two Wheeler Sales: भारतीय टू-वीलर मार्केट ने 2025 में 2 करोड़ यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार किया। यह पिछले साल से 5 प्रतिशत ज्यादा है। निर्यात में 24.
भारतीय टू-वीलर मार्केट के लिए 2025 एक अच्छा साल साबित हुआ। इस बात का पता सालभर में बिकने वाले टू-वीलर्स से चलता है। कई सालों के उतार-चढ़ाव के बाद देश में टू-वीलर की कुल बिक्री 2 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है। यह पिछले साल के मुकाबले 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। हालांकि, इंडस्ट्री अभी भी अपने 2018 के सबसे ऊंचे रिकॉर्ड से थोड़ी पीछे है, लेकिन बिक्री में इजाफा हुआ। इससे उम्मीद की जा रही है कि 2026 में भी बिक्री काफी अच्छी रहेगी। एक्सपोर्ट में जबरदस्त उछालइस साल की सबसे बड़ी कामयाबी टू-वीलर्स के एक्सपोर्ट यानी निर्यात में रही। भारतीय कंपनियों ने दुनिया भर में अपनी धाक जमाई है। टू-वीलर एक्सपोर्ट में 24.
2% की भारी बढ़त देखी गई। यह एक नया रिकॉर्ड है। भारत ने रिकॉर्ड 49.4 लाख गाड़ियां दूसरे देशों में भेजीं। इसका सबसे बड़ा कारण अफ्रीका और दक्षिण एशिया के देशों में भारतीय बाइक्स और स्कूटर्स की मांग में तेजी आई है।कौन सी कंपनी रही आगे?हीरो मोटोकॉर्प - 57.5 लाख टू-वीलर्स की बिक्री के साथ हीरो अभी भी नंबर-1 पायदान पर बनी हुआ है। हालांकि, इसकी ग्रोथ 2% के साथ थोड़ी धीमी रही।टीवीएस मोटर - टीवीएस ने सबसे तेज रफ्तार दिखाई। कंपनी की बिक्री 15.7% बढ़कर 39.8 लाख यूनिट्स तक पहुंच गई।शहरों में स्कूटरों का बोलबालासाल 2025 के आंकड़ों से पता चला है कि ग्रामीण इलाकों के मुकाबले शहरों ने बिक्री बढ़ाने में ज्यादा मदद की। स्कूटर की मांग बढ़ी है। शहरों में रहने वाले लोगों ने मोटरसाइकल के मुकाबले स्कूटर को ज्यादा पसंद किया और खरीदा। आसान लोन उपलब्ध होने की वजह से लोगों के लिए टू-वीलर खरीदना आसान हुआ। सरकारी नीतियों का मिला फायदाबिक्री बढ़ने के पीछे सरकार के कुछ बड़े फैसलों का भी हाथ रहा। कुछ समय पहले सरकार ने जीएसटी में कमी थी, इसने भी बिक्री बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। टैक्स में कटौती की वजह से टू-वीलर्स की कीमतें कम हुईं। मोटरसाइकल और स्कूटर सस्ते होने की वजह से लोगों ने उन्हें खरीदने में दिलचस्पी दिखाई। 2026 में क्या है उम्मीद?एक्सपर्ट्स का मानना है कि साल 2026 में टू-वीलर मार्केट और भी तेजी से बढ़ेगा। इस साल हर सेगमेंट में कई नई मोटरसाइकल और स्कूटर लॉन्च होने वाले हैं। यंगस्टर्स के बीच एडवेंचर बाइक्स का क्रेज बढ़ रहा है, जिसे देखते हुए कंपनियां नए मॉडल लाएंगी। अब कंपनियां ऐसी गाड़ियां बना रही हैं जो भारत के साथ-साथ विदेशी बाजारों के ऊंचे मानकों को भी पूरा करें।
Two Wheeler Market Two Wheeler Sales Auto News Bike Scooter News Bike Scooter Sales टू-वीलर्स की बिक्री मोटरसाइकल और स्कूटरों की बिक्री टू-वीलर्स सेल ऑटो न्यूज इन हिंदी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
गिरीश महाजन News in Marathi, गिरीश महाजन Breaking News, Latest News News Headlines in Marathi: Zee 24 taasगिरीश महाजन News in Marathi, गिरीश महाजन Breaking News, Latest News गिरीश महाजन in Marathi, News Headlines गिरीश महाजन in Marathi, Todays News गिरीश महाजन Marathi, Zee 24 taas
Read more »
Weather News : देशात सक्रिय होतो मान्सून? महाराष्ट्रात वाढतोय गारठा... क्षणात वारं फिरलं अन् बदललं हवामानMaharashtra Weather News : महाराष्ट्रात मागील 24 तासांमध्ये काही भागांवर ढगाळ वातावरणामुळं पावसाचं सावट पाहायला मिळालं. तर, काही भाग मात्र थंडीचा कडाका सोसताना दिसले.
Read more »
Indian Navy SSC Officer 2026: इंडियन नेवी एसएससी ऑफिसर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, आवेदन इस डेट से होंगे स्टार्टइंडियन नेवी की ओर से शॉर्ट सर्विस कमीशन ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन 24 जनवरी से स्टार्ट किये जायेंगे। जो भी उम्मीदवार भारतीय नौसेना में शामिल होना चाहते हैं और इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे 24 फरवरी तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे।
Read more »
प्रयागराज: माघ मेले में 24 घंटे में दूसरी बार लगी आग, दो टेंट जलकर खाकप्रयागराज के माघ मेले के सेक्टर 4 में आग लग गई. संगम लोअर इलाके के शिविरों और छोटे-बड़े ब्रह्माश्रम के टेंट प्रभावित हुए. फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. दो टेंट जलकर खाक हो गए. किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका.
Read more »
बिहार के 9 जिलों का तापमान 8 डिग्री से कम: आज 8 जिलों में कोहरे का अलर्ट; 18 से 21 जनवरी तक बारिश की संभावनाBihar weather update: 8 districts fog alert, Bhagalpur coldest in 24 hours. Follow latest updates on Bihar weather changes.
Read more »
Breaking News LIVE Update: পুণ্য নয় পেটের টান, মেয়ে কাজলকে নিয়ে গঙ্গাসাগরে ছত্তীসগঢ়ের রোহিত কুমারLive Blog fresh news only on zee 24 ghanta live direct January 15
Read more »
