होंडा के Activa e: और QC1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी कब होगी शुरू, प्राइस और रेंज समेत सारी डिटेल देखें

Honda Activa Electric Delivery News

होंडा के Activa e: और QC1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी कब होगी शुरू, प्राइस और रेंज समेत सारी डिटेल देखें
Honda Activa E Price Features RangeHonda Activa Electric BookingHonda Qc1 Electric Scooters Delivery
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 100 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 67%
  • Publisher: 51%

Honda Activa Electric And QC1 Booking Delivery: होंडा मोटरसाइकल और स्कूटर इंडिया ने बीते हफ्ते ऑटो एक्सपो 2025 में अपनी एक्टिवा इलेक्ट्रिक के साथ ही क्यूसी1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत का खुलासा किया और इसके साथ ही लोग अब ये जानना चाहते हैं कि इन दोनों स्कूटर की डिलीवरी कब शुरू होगी। आइए, आपको विस्तार से सारी बातें बताते...

Honda Activa Electric And QC1 Booking Delivery: भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में बड़े-बड़े प्लेयर्स की एंट्री के बीच घमासान मच गया है। टीवीएस और बजाज के साथ ही हीरो वीडा जैसी कंपनियों को चुनौती देने के लिए होंडा ने भी अपने टॉप सेलिंग स्कूटर एक्टिवा का इलेक्ट्रिक अवतार पेश कर दिया है और इसी के साथ बजट रेंज में क्यूसी1 इलेक्ट्रिक स्कूटर भी लॉन्च किया है। इन दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत का खुलासा कर दिया गया है। होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक और क्यूसी1 की कीमतहोंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया ने अपनी एक्टिवा इलेक्ट्रिक को 2 वेरिएंट में लॉन्च किया है, जिनमें बेस मॉडल की इंट्रोडक्ट्री एक्स शोरूम प्राइस 1.

17 लाख रुपये और टॉप एंड Activa e RoadSync Duo वेरिएंट की एक्स शोरूम प्राइस 1.52 लाख रुपये है। वहीं, क्यूसी1 का एक ही वेरिएंट है और इसकी एक्स शोरूम प्राइस 90,000 रुपये है।बुकिंग और डिलीवरीआपको बता दें कि होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक और क्यूसी1 स्कूटर की दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद और चंडीगढ़ जैसे शहरों में इस महीने की शुरुआत से ही बुकिंग शुरू हो चुकी है और ग्राहक महज एक हजार रुपये में इन्हें बुक करा सकते हैं। इन दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी अगले महीने, यानी फरवरी 2025 से शुरू होने वाली है। एक्टिवा इलेक्ट्रिक और क्यूसी1 स्कूटर पर 3 साल या 50 हजार किलोमीटर की वॉरंटी के साथ ही पहले साल फ्री सर्विसेज और फ्री रोडसाइड असिस्टेंस की सुविधा मिलेगी।Honda ACTIVA e की रेंज और फीचर्सआपको बता दें कि होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक में 1.5 kWh की स्वैपेबल बैटरी लगी है, जिसे एक बार फुल चार्ज करने पर 102 किलोमीटर तक की रेंज हासिल की जा सकती है। होंडा पावर पैक एनर्जी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने एक्टिवा ई: के लिए स्वैपेबल बैटरी सिस्टम डेवलप किया है। यह स्कूटर पर्ल शैलो ब्लू, पर्ल मिस्टी वाइट, पर्ल सेरेनिटी ब्लू, मैट फॉगी सिल्वर मेटैलिक और पर्ल इग्नियस ब्लैक जैसे 5 आकर्षक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। खूबियों की बात करें तो इसमें 7.0 इंच का टीएफटी डिस्प्ले है, जो होंडा रोडसिंक डुओ ऐप के माध्यम से रियल टाइम कनेक्टिविटी को सक्षम बनाता है। एक्टिवा इलेक्ट्रिक में और भी फीचर्स हैं।Honda QC1 की खूबियां और रेंजहोंडा क्यूसी1 एक बजट इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिसे पर्ल शैलो ब्लू, पर्ल इग्नियस ब्लैक, पर्ल मिस्टी वाइट, पर्ल सेरेनिटी ब्लू और मैट फॉगी सिल्वर मेटैलिक जैसे कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 5.0 इंच का ऑल-इन्फो एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ ही काफी सारी और भी सुविधाओं का लाभ मिलता है। इस स्कूटर में फोन चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 26 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज स्पेस भी दिया गया है। होंडा क्यूसी1 में 1.5 kWh का फिक्स्ड बैटरी पैक दिया गया है, जिसे फुल चार्ज में 80 किलोमीटर तक की रेंज हासिल की जा सकती है। इसे जीरो से 80 पर्सेंट तक चार्जहोने में चार घंटे और तीस मिनट लगते हैं। इसकी टॉप स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटे की है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Honda Activa E Price Features Range Honda Activa Electric Booking Honda Qc1 Electric Scooters Delivery Honda Qc1 Price Features Range Honda Electric Scooters Ki Khas Baatein होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक की कीमत खासियत होंडा क्यूसी1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत खासियत

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

स्पोर्टी लुक... 200 KM रेंज! लॉन्च हुआ नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, 333 रुपये में करें बुकस्पोर्टी लुक... 200 KM रेंज! लॉन्च हुआ नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, 333 रुपये में करें बुकहोंडा ने Activa Electric स्कूटर लॉन्च कर दिया है। यह स्कूटर 1.5kWh क्षमता के दो स्वैपेबल बैटरी पैक के साथ आता है, जो 6kW परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर को पावर देता है। स्कूटर में तीन राइडिंग मोड हैं: इकॉन, स्टैंडर्ड और स्पोर्ट, स्पोर्ट मोड में टॉप स्पीड 80 किमी प्रति घंटा है। बैटरी स्वैपिंग सर्विस जल्द ही शुरू होगी। बुकिंग 1 जनवरी से शुरू होगी और फरवरी में डिलीवरी शुरू होगी
Read more »

Honda Activa E और QC1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग शुरूHonda Activa E और QC1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग शुरूHonda ने अपने दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Activa E और QC1 की बुकिंग शुरू कर दी है.
Read more »

होंडा ACTIVA e: और QC1 इलेक्ट्रिक स्कूटर बुकिंग शुरूहोंडा ACTIVA e: और QC1 इलेक्ट्रिक स्कूटर बुकिंग शुरूहोंडा ने अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर ACTIVA e: और QC1 की बुकिंग शुरू कर दी है। इन स्कूटरों की कीमतों का ऐलान जनवरी 2025 में होगा और डिलीवरी फरवरी 2025 से शुरू होगी।
Read more »

होंडा ने शुरू की Activa e: और QC1 स्कूटर की बुकिंगहोंडा ने शुरू की Activa e: और QC1 स्कूटर की बुकिंगहोंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर Activa e: और QC1 की बुकिंग शुरू कर दी है. खरीदार 1,000 रुपये में इन स्कूटरों को बुक कर सकते हैं. स्कूटर की कीमत और डिलीवरी तिथि इस महीने के आखिर में जारी की जाएगी.
Read more »

महिंद्रा BE 6 और XEV 9e की कीमतें हुईं घोषित, टेस्ट ड्राइव 14 जनवरी सेमहिंद्रा BE 6 और XEV 9e की कीमतें हुईं घोषित, टेस्ट ड्राइव 14 जनवरी सेमहिंद्रा ने अपनी नई BE 6 और XEV 9e इलेक्ट्रिक एसयूवी के पैक 3 की कीमतें घोषित की हैं। टेस्ट ड्राइव 14 जनवरी, 2025 से शुरू होगी।
Read more »

होंडा एक्टिवा ई और QC1 की बुकिंग शुरूहोंडा एक्टिवा ई और QC1 की बुकिंग शुरूहोंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर एक्टिवी-ई और QC1 लॉन्च कर दिए हैं। इन दोनों ईवी के डिलीवरी फरवरी में शुरू होगी।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:01:36