होंडा ने शुरू की Activa e: और QC1 स्कूटर की बुकिंग

ऑटोमोबाइल News

होंडा ने शुरू की Activa e: और QC1 स्कूटर की बुकिंग
ELECTRICAL SCOOTERHONDAACTIVA E:
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 68 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 61%
  • Publisher: 63%

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर Activa e: और QC1 की बुकिंग शुरू कर दी है. खरीदार 1,000 रुपये में इन स्कूटरों को बुक कर सकते हैं. स्कूटर की कीमत और डिलीवरी तिथि इस महीने के आखिर में जारी की जाएगी.

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर Activa e: और QC1 की बुकिंग आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है. खरीदार 1,000 रुपये का भुगतान करके इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों को बुक कर सकते हैं. फिलहाल ये बुकिंग्स देश के चुनिंदा शहरों में ही उपलब्ध है. Activa Electric को बेंगलुरु, दिल्ली और मुंबई में चुनिंदा होंडा टू-व्हीलर डीलरशिप पर बुक किया जा सकता है. वहीं QC1 दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद और चंडीगढ़ बुकिंग के लिए उपलब्ध है.

दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटरों की कीमतों का खुलासा इस महीने के आखिर में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में किया जाएगा. इनकी डिलीवरी फरवरी 2025 में शुरू होने वाली है. एक्टिवा इलेक्ट्रिक 1.5kWh की क्षमता के दो स्वैपेबल बैटरी से लैस है. जिसे होंडा मोबाइल पावर पैक ई कहता है. सिंगल चार्ज ये स्कूटर 102 किमी की रेंज देगा.स्कूटर को पावर देने के लिए 6kW का परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है. जो 22Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें 3 राइडिंग मोड्स भी मिलते हैं जिसमें इकॉन, स्टैंडर्ड और स्पोर्ट शामिल है. कंपनी का कहना है कि, स्पोर्ट मोड में ये स्कूटर 80 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ता है. इसके अलावा पिक-अप के मामले में भी एक्टिवा इलेक्ट्रिक काफी बेहतर है. दावा है कि ये स्कूटर महज 7.3 सेकंड में 0 से 60 किमी/घंटा की गति पकड़ लेता है. भारतीय बाजार के लिए खास तौर पर डिजाइन की गई QC1 को छोटी दूरी की यात्रा के लिए तैयार किया गया है. हालांकि, इसके फ्रंट और साइड पैनल एक्टिवा इलेक्ट्रिक से मिलते-जुलते हैं.इसमें भी कंपनी ने 1.5kWh का लिथियम-ऑयन बैटरी पैक दिया है. जो सिंगल चार्ज में 80 किमी की ड्राइविंग रेंज देता है. ये स्कूटर साढ़े 4 घंटे में 0 से 80% तक चार्ज हो जाता है. QC1 में कंपनी ने 5 इंच का एलसीडी इंस्ट्रूमेंट पैनल दिया है. इसके अलावा स्कूटर में एक यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग सॉकेट भी मिलता है. सुविधा के लिए इस स्कूटर में 26-लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज कम्पार्टमेंट दिया गया है. जिसमें आप अपने जरूरत के सामान रख सकते हैं

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

ELECTRICAL SCOOTER HONDA ACTIVA E: QC1 BOOKING LAUNCH PRICE DELIVERY FEATURES

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

हीरो लगाएगी सबकी वाट! एक लाख रुपये से कम प्राइस में लॉन्च की Vida V2 सीरीज इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स जबरदस्तहीरो लगाएगी सबकी वाट! एक लाख रुपये से कम प्राइस में लॉन्च की Vida V2 सीरीज इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स जबरदस्तHero Vida V2 Series Electric Scooter Launch: हीरो मोटोकॉर्प ने अपने वीडा ब्रैंड के इलेक्ट्रिक स्कूटर की नई वी2 रेंज पेश की है, जिनकी कीमतें 96,000 रुपये से शुरू होकर 1.
Read more »

बेबी जॉन की कमजोर शुरुआत, गेम चेंजर अमेरिका में मचा रहा धूमबेबी जॉन की कमजोर शुरुआत, गेम चेंजर अमेरिका में मचा रहा धूमबेबी जॉन की रिलीज और गेम चेंजर की एडवांस बुकिंग के बारे में खबर
Read more »

पीलीभीत में खालिस्तानी आतंकियों के लिंक की जांचपीलीभीत में खालिस्तानी आतंकियों के लिंक की जांचपीलीभीत पुलिस ने खालिस्तानी आतंकियों के स्थानीय मददगारों और गतिविधियों की जांच शुरू की है.
Read more »

Honda Activa E और QC1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग शुरूHonda Activa E और QC1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग शुरूHonda ने अपने दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Activa E और QC1 की बुकिंग शुरू कर दी है.
Read more »

होंडा ACTIVA e: और QC1 इलेक्ट्रिक स्कूटर बुकिंग शुरूहोंडा ACTIVA e: और QC1 इलेक्ट्रिक स्कूटर बुकिंग शुरूहोंडा ने अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर ACTIVA e: और QC1 की बुकिंग शुरू कर दी है। इन स्कूटरों की कीमतों का ऐलान जनवरी 2025 में होगा और डिलीवरी फरवरी 2025 से शुरू होगी।
Read more »

बिहार में जमीन खरीद-बेचने की प्रक्रिया में बदलावबिहार में जमीन खरीद-बेचने की प्रक्रिया में बदलावबिहार सरकार ने जमीन खरीदने और बेचने के लिए ऑनलाइन जमाबंदी की सुविधा शुरू की है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:41:48