अक्टूबर में त्योहारों के कारण ज्यादा छुट्टियां थीं, जबकि नवंबर में कम अवकाश हैं. फिर भी इस महीने बैंकों में लगभग 13 दिन की छुट्टियां रहेंगी. इनमें रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार के साथ-साथ कुछ राज्यों की स्थानीय छुट्टियां भी शामिल हैं.
Bank Holidays in November: अगर आप अक्सर बैंक के कामों के लिए शाखा जाते हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. जी हां, नवंबर महीने में बैंक कई दिनों तक बंद रहेंगे, ऐसे में अगर आपको किसी जरूरी बैंकिंग काम को निपटाना है, तो छुट्टियों की लिस्ट देखकर पहले से प्लान बनाना बेहतर रहेगा.
अक्टूबर में त्योहारों के कारण ज्यादा छुट्टियां थीं, जबकि नवंबर में कम अवकाश हैं. फिर भी इस महीने बैंकों में लगभग 13 दिन की छुट्टियां रहेंगी. इनमें रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार के साथ-साथ कुछ राज्यों की स्थानीय छुट्टियां भी शामिल हैं. नवंबर 2025 बैंक हॉलिडे लिस्ट 1 नवंबर कर्नाटक में कन्नड़ राज्योत्सव और उत्तराखंड में इगास-बगवाल के मौके पर बैंक बंद रहेंगे. यह दिन कर्नाटक के गठन दिवस और देवताओं के दीपोत्सव के रूप में मनाया जाता है. 5 नवंबर गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और रास पूर्णिमा के अवसर पर देश के कई राज्यों- जैसे पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और दिल्ली में बैंक बंद रहेंगे. करीब 20 राज्यों में इस दिन अवकाश रहेगा. 6 और 7 नवंबर मेघालय में नोंगकरेम डांस फेस्टिवल और वांगला फेस्टिवल के चलते दो दिनों तक बैंक बंद रहेंगे. ये स्थानीय जनजातियों के प्रमुख त्योहार हैं, जो फसल और सूर्य देव के प्रति आस्था के प्रतीक हैं. 8 नवंबर कर्नाटक में कनकदास जयंती के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे. इसके अलावा देशभर में साप्ताहिक छुट्टियों के तहत 2, 8, 9, 16, 22, 23 और 30 नवंबर को भी बैंक बंद रहेंगे. डिजिटल बैंकिंग रहेगी चालू हालांकि, इन छुट्टियों के दौरान डिजिटल और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह से सक्रिय रहेंगी. आप मोबाइल ऐप या इंटरनेट बैंकिंग के जरिए बिना किसी रुकावट के पैसे ट्रांसफर, बिल पेमेंट और अन्य काम कर सकेंगे. पहले से कर लें तैयारी हमेशा कोशिश करें कि छुट्टियों से एक-दो दिन पहले जरूरी ट्रांजेक्शन पूरे कर लें, ताकि किसी प्रकार की देरी या परेशानी न हो. अगर आप बेंगलुरु, देहरादून या शिलांग में रहते हैं, तो अपनी स्थानीय छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें, क्योंकि इन जगहों पर अतिरिक्त छुट्टियां भी रहती हैं. बाकी राज्यों में मुख्य रूप से रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं.
Bank Holidays नवंबर बैंक छुट्टियां November Bank Holidays RBI Holiday List बैंक बंद दिन Bank Closed Days RBI Holidays 2025 Bank Holiday List 2025 Bank Holiday Alert Banking News Financial News RBI Update Bank Timings Holiday Calendar 2025
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
RBI ने देश में लाया सोना: विदेशी संपत्तियों को सुरक्षित करने पर जोरRBI ने मार्च 2025 से सितंबर 2025 के बीच लगभग 64 टन सोना वापस मंगवाया है, जिससे देश में कुल सोने का भंडार 880.8 टन हो गया है। यह कदम वैश्विक स्तर पर विदेशी संपत्तियों को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच उठाया गया है। सोने की वापसी की प्रक्रिया रूस-यूक्रेन युद्ध और अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद तेज हुई है।
Read more »
Old Notes: పాత రూ. 500, రూ. 1000 నోట్లను మార్చుకునేందుకు చివరి అవకాశం ఇదే..RBI కొత్త నిబంధనలు జారీ..!!Old Notes RBI Update: రిజర్వ్ బ్యాంక్ ఆఫ్ ఇండియా (RBI) పాత రూ. 500 రూ. 1000 నోట్లను మార్చుకోవడానికి కొత్త మార్గదర్శకాలను జారీ చేసింది. డీమోనిటైజేషన్ తర్వాత చెల్లని నోట్లను కలిగి ఉన్నవారికి ఇది చివరి అవకాశాన్ని అందిస్తుంది.
Read more »
ಬೆಲೆ ಏರಿಳಿತದ ನಡುವೆ RBI ಮಹತ್ವದ ನಿರ್ಧಾರ! ಆಪರೇಷನ್ ಗೋಲ್ಡ್ ಹೆಸರಿನಲ್ಲಿ 64 ಟನ್ ಚಿನ್ನ ಸಂಗ್ರಹಣೆ, ದರ ಇಳಿಕೆಯಿಂದ ದಿಢೀರ್ ಶಾಕ್RBI’s “Operation Gold”: ಭಾರತೀಯ ರಿಸರ್ವ್ ಬ್ಯಾಂಕ್ (RBI) “ಆಪರೇಷನ್ ಗೋಲ್ಡ್” ಹೆಸರಿನಲ್ಲಿ ದೊಡ್ಡ ನಿರ್ಧಾರ ಕೈಗೊಂಡಿದೆ. ಕೇವಲ ಆರು ತಿಂಗಳಲ್ಲಿ 64 ಟನ್ ಚಿನ್ನವನ್ನು ವಿದೇಶದಿಂದ ಭಾರತಕ್ಕೆ ತರಲಾಗಿದೆ.
Read more »
7 महीने में कौन भारत लाया 64000 Kg सोना? यहां 1 ग्राम खरीदने में छूट रहा पसीना; उधर क्विंटल में हो रहा सौदाGold Price: दीवाली से पहले सोने-चांदी के दाम बढ़े थे, पर अब गिरे हैं, फिर भी आम आदमी के लिए खरीदना मुश्किल है। मार्च 2025 से सितंबर 2025 तक भारत में 64 टन सोना आया, जिसे RBI यानी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया लाया। यह कदम वित्तीय युद्ध और भू-राजनीतिक कारणों से उठाया गया है। RBI मार्च 2023 से अब तक 274 टन सोना वापस ला चुका...
Read more »
தினசரி ராசிபலன்: ஐப்பசி 13 - இன்று யார் யாருக்கு நல்ல நாள்...?October 30 Today Rasipalan: ஐப்பசி மாதம் 13ஆம் நாளான இன்று (அக்டோபர் 30), 12 ராசிகளுக்கான பலன்களை பார்க்கலாம்.
Read more »
10 साल में चमका भारत का खजाना, इतना हुआ गोल्ड रिजर्व, दुनिया भी रह जाएगी चकित!रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) और वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के आंकड़ों के मुताबिक, देश ने न केवल अपने सोने के भंडार की वॉल्यूम बढ़ाई, बल्कि उसमें हिस्सेदारी भी मजबूत की है.
Read more »
