पहले हुई बहस, फिर कांस्टेबल ने पिस्तौल से की फायरिंग
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में आंध्र प्रदेश पुलिस के एक हेड कांस्टेबल ने सह-यात्रियों के साथ बहसबाजी के बाद चलती बस में फायरिंग कर दी. जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया. गोलीबारी करने के बाद आरोपी कांस्टेबल बस से उतर कर फरार हो गया.
लेकिन बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. हैदराबाद के एक पुलिस अधिकारी ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बस में वारदात के वक्त कई यात्री सवार थे. लिहाजा चश्मदीदों के बयान के आधार पर कांस्टेबल श्रीनिवास को हिरासत में ले लिया गया है. हालांकि उसकी पहचान कराने में थोड़ा वक्त लगा. पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिस बस में वारदात हुई, वह तेलंगाना प्रदेश सड़क परिवहन निगम की बस थी. जब कांस्टेबल ने फायरिंग की तो गोली बस की छत को भेदती हुई निकल गई. गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. जानकारी के मुताबिक गोलीबारी के तुरंत बाद सफारी सूट पहने एक कांस्टेबल बस से उतरा और भीड़ में चला गया. पुलिस अधीक्षक स्तर के एक अधिकारी ने बताया कि एक चश्मदीद द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर उन्होंने कुकटपल्ली में आरोपी का पीछा किया. पकड़े जाने के बाद आरोपी कांस्टेबल की पहचान आंध्रा पुलिस के खुफिया सुरक्षा प्रकोष्ठ के कांस्टेबल के तौर पर की गई है. जो शहर में ही तैनात है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी श्रीनिवास से लगातार पूछताछ की जा रही है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मायावती के कार्यकाल में चीनी मिलों की बिक्री में घोटाले की जांच करेगी सीबीआईअधिकारियों ने बताया कि 2011-12 में मायावती के कार्यकाल के दौरान चीनी मिलों की बिक्री से सरकारी खजाने को कथित तौर पर 1,179 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था.
Read more »
हिमाचल : डलहौजी में बस खाई में गिरी 12 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारीयात्रियों से भरी बस बस पठानकोट से डलहौजी के लिए आ रही रही थी। इस दौरान बनीखेत के समीप पंजपुला के पास अचानक बस दुर्घटनाग्रस्त होने से करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी है।
Read more »
IPL 2019: राजस्थान प्लेऑफ की लड़ाई में कायम, निचली टीमों की साथ जंग में आया हैदराबादआईपीएल में राजस्थान और हैदराबाद के बीच हुए मुकाबले में राजस्थान की जीत ने प्वाइंट टेबल को और दिलचस्प कर दिया है. अब हैदराबाद के भी नीचे की टीमों के साथ उलझने की संभावना बढ़ गई है. वहीं राजस्थान अब भी प्लेऑफ की दौड़ में बना हुआ है.
Read more »
जाति की जंग में प्रियंका गांधी की एंट्री, बोलीं- मुझे नहीं पता PM मोदी की कास्टप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खुद को अति पिछड़ा बताने पर सियासत गरम हो गई है. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के बाद अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी प्रधानमंत्री पर हमला बोला है.
Read more »
Live : लोकसभा चुनाव 2019 का चौथा चरण, 9 राज्यों की 71 सीटों पर मतदाननई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण में 9 राज्यों की 71 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इन उत्तरप्रदेश की 13 बिहार की 5, जम्मू-कश्मीर की 1, झारखंड की 3, मध्यप्रदेश की 6, महाराष्ट्र की 17, ओडीसा की 6, राजस्थान की 13 और पश्चिम बंगाल की 8 सीटों पर मतदान हो रहा है। 17वीं लोकसभा के लिए सात चरणों में हो रहे चुनाव में 543 में से 303 सीटों पर मतदान हो चुका है। पेश हैं मतदान से जुड़े ताजा अपडेट्स-
Read more »
भारत में बड़े हमले की तैयारी में आईएसआई, खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट में खुलासापाकिस्तान की आईएसआई भारत में बड़े हमले की फिराक में है। केंद्रीय खुफिया एजेंसी द्वारा गृह मंत्रालय को भेजी गई एक रिपोर्ट
Read more »
गोरखपुर ऑक्सीजन कांड: निलंबित डॉक्टर ने बच्चों की मौत की सीबीआई जांच की मांग कीगोरखपुर मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन संकट के आरोप में निलंबित किए गए डॉ. कफ़ील ख़ान का कहना है कि बच्चों की मौत के जिम्मेदार लोग खुले घूम रहे हैं. असली दोषी वे अधिकारी हैं जो बकाया भुगतान के लिए आपूर्तिकर्ताओं से पत्र की मांग कर रहे थे. डॉ. कफ़ील ने मामले को उत्तर प्रदेश के बाहर स्थानांतरित किए जाने की भी मांग की है.
Read more »
