मनोरंजन Top 5 OTT Actresses: इस खबर में हम आपको 5 ऐसी टैलेंटड एक्ट्रेसेस के बारे में बताते हैं, जिन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर न सिर्फ पहचान बनाई, बल्कि दर्शकों की सोच और ओटीटी कंटेंट की दिशा भी बदली.
Top 5 OTT Actresses: फिल्मों और टेलीविजन की दुनिया अब भी अपनी जगह बनाए हुए हैं, लेकिन भारत में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है. जी हां, इस डिजिटल दौर ने कई कलाकारों को अपनी खासियत दिखाने का बड़ा मंच दिया है, खासकर एक्ट्रेसेस को जिन्होंने चुनौतीपूर्ण और खास किरदारों से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है.
तो चलिए इस खबर में हम आपको 5 ऐसी टैलेंटड एक्ट्रेसेस के बारे में बताते हैं, जिन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर न सिर्फ पहचान बनाई, बल्कि दर्शकों की सोच और ओटीटी कंटेंट की दिशा भी बदली. Advertisment वामीका गब्बी वामीका गब्बी ने 'जुबली' में 1940 के दशक की एक फिल्म अभिनेत्री से लेकर "चार्ली चोपड़ा" में एक तेज-तर्रार जासूस तक का सफर तय किया है. उनकी भूमिकाओं में दिखने वाली खासियत उन्हें ओटीटी की वर्सटाइल एक्ट्रेसेस में से एक बनाती है. वामीका हर किरदार में पूरी तरह ढल जाती हैं और उनकी ऑनस्क्रीन मौजूदगी दर्शकों को बांधे रखती है. आंचल सिंह आंचल सिंह के अभिनय में एक इंटेंसिटी है, जो दर्शकों को प्रभावित करती है. "ये काली काली आंखें" में उनके मजबूत किरदार और "अनदेखी" में निभाए गए नेगेटिव रोल ने साबित कर दिया है कि आंचल सिंह एक सुंदर चेहरा नहीं, बल्कि गहराई से अभिनय करने वाली अभिनेत्री हैं. 300 से ज्यादा विज्ञापनों का हिस्सा रह चुकी आंचल अब ओटीटी की विश्वसनीय कलाकारों में गिनी जाती हैं. शालिनी पांडे "अर्जुन रेड्डी" जैसी फिल्मों से फेमस हुईं शालिनी पांडे ने वेब सीरीज "डब्बा कार्टेल" में अपने दमदार अभिनय से सभी को चौंका दिया. उनके किरदार ने इस थ्रिलर शो में सत्ता और संघर्ष की कहानी को एक नई परत दी, जिससे साफ होता है कि वो ओटीटी की दुनिया में लंबी पारी खेलने आई हैं. हुमा कुरैशी हुमा कुरैशी का ओटीटी करियर गहराई और बोल्ड चॉइस से भरा रहा है. "महारानी" में रानी भारती के किरदार में उन्होंने एक घरेलू महिला से सशक्त मुख्यमंत्री बनने का सफर इतनी सच्चाई से दिखाया कि हर कोई उनका कायल हो गया. डायस्टोपियन फिक्शन से लेकर मनोवैज्ञानिक थ्रिलर तक, हुमा हर बार एक नया रूप लेकर आती हैं. राधिका आप्टे राधिका आप्टे का नाम अब ओटीटी क्वालिटी कंटेंट का अल्टरनेटिव बन चुका है. "सेक्रेड गेम्स" में साजिशों की तह तक पहुंचने वाली पत्रकार हो या "घोउल" में खौफनाक माहौल से जूझती महिला, राधिका हर किरदार शानदार रहा है. उनके प्रोजेक्ट्स आज भी कंटेंट ड्रिवन सिनेमा के उदाहरण माने जाते हैं. ये भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ के साथ Baaghi 4 में हुई इस पंजाबी हसीना की एंट्री, एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
Bollywood News In Hindi Latest Entertainment News हिंदी में मनोरंजन की खबरें Latest News In Hindi Wamiqa Gabbi Radhika Apte Huma Quereshi Top 5 OTT Actresses
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
राधिका आप्टे की इंसल्ट करना टेलीविजन क्वीन को पड़ा भारी, आजतक कुंवारा है एक्ट्रेस को डेट कर रहा भाईमनोरंजन | टेलीविज़न | बॉलीवुड: Radhika Apte: क्या आपको पता है कि राधिका आप्टे का नाम एक बार टेलीविजन क्वीन के एक्टर भाई से जुड़ा था, जिसकी वजह से उन्हें आलोचना झेलनी पड़ी थी.
Read more »
4 साल बाद मां बनकर चहकी एक्ट्रेस, दिखाई बेटे की झलक, लाडले को गोद में लेकर लुटाया प्यार'ये है मोहब्बतें' से पॉपुलर हुईं एक्ट्रेस शिरीन मिर्जा मदरहुड को एंजॉय कर रही हैं. वो 4 साल बाद मां बनी हैं.
Read more »
असल जिंदगी के बाप-बेटे दोनों संग स्क्रीन पर रोमांस कर चुकी हैं ये एक्ट्रेसेसइस लिस्ट में सबसे पहला नाम अमृता सिंह का है. अपने समय की मशहूर अदाकारा अमृता सिंह ने भी स्क्रीन पर बाप-बेटे दोनों के साथ रोमांस कर चुकी हैं.उन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म बेताब में सनी देओल के साथ स्क्रीन शेयर किया. इसके लगभग 6 साल बाद फिल्म 'सच्चाई की ताकत' में अमृता सिंह धर्मेन्द्र की पत्नी का किरदार निभाया.
Read more »
उद्धव पर उल्टा न पड़ जाए राज ठाकरे से भाईचारा, मुंबई बेल्ट में 50 लाख उत्तर भारतीय, यूपी-बिहार का दबदबाUddhavThackeray and Raj Thackeray: महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के एक मंच पर आने के बाद राजनीतिक दलों ने अपने समीकरण फिर से साधने शुरू कर दिए हैं.
Read more »
किसानों को चार गाय, मनरेगा के तहत टीनशेड और बायोगैस देगी यूपी सरकार, गांवों में स्थायी रोजगार को योगी का प्रयासयोगी सरकार गांवों को मजबूत करने पर फोकस कर रही है। मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के अंतर्गत किसानों को एक से चार तक गोवंश सौंपे जाएंगे, जिनके माध्यम से किसान आत्मनिर्भर बनेंगे।
Read more »
ये है भारत की सबसे पुरानी ट्रेन, जो ब्रिटिश राज से अब तक चल रही हैहावड़ा-कालका मेल भारत की सबसे पुरानी चलने वाली ट्रेन है, जिसकी शुरुआत 1866 में हुई थी. यह ट्रेन हावड़ा से कालका तक लगभग 1710 किमी की दूरी तय करती है. आज भी यह ट्रेन रोजाना चलती है और भारतीय रेलवे के इतिहास की एक जीवंत धरोहर मानी जाती है.
Read more »
