जब खाकी पहन लेते हैं तो धर्म... कांवड़ियों के पैर दबाने वाले वीडियो पर DSP ऋषिका ने दे दिया करारा जवाब

ऋषिका सिंह कांवड़ वीडियो News

जब खाकी पहन लेते हैं तो धर्म... कांवड़ियों के पैर दबाने वाले वीडियो पर DSP ऋषिका ने दे दिया करारा जवाब
ऋषिका सिंह डीएसपीसीओ ऋषिका सिंहऋषिका सिंह सीओ
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 39 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 50%
  • Publisher: 51%

मुजफ्फरनगर में कांवड़ मेले के दौरान डीएसपी ऋषिका सिंह का वीडियो वायरल होने से विवाद शुरू हो गया। कुछ लोगों ने वर्दी में सेवा करने पर सवाल उठाए हैं।

मुजफरनगर: उत्तर भारत के सबसे बड़े मेलों में से एक, कांवड़ मेले में कांवड़ियों का सैलाब उमड़ रहा है। चारों तरफ बोल बम के नारे हैं और सड़कों पर दूर तलक शिवभक्त ही शिवभक्त नजर आ रहे हैं। भक्ति भरे इसी माहौल में शुक्रवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो में यूपी पुलिस में डीएसपी के पद पर तैनात ऋषिका सिंह शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा करती हुई नजर आईं। वीडियो में दिख रहा था कि एक कांवड़ शिविर के बाहर कुर्सी पर बैठीं ऋषिका सिंह थके हुए शिवभक्तों के पैर दबा रही थीं।वीडियो वायरल हुआ तो विवाद भी शुरू हो गया। सोशल मीडिया पर लोग लिखने लगे कि एक पुलिस अधिकारी वर्दी में इस तरह कांवड़ियों की सेवा कैसे कर सकती है। कुछ लोगों ने दिल्ली के उस पुराने वीडियो से भी तुलना की, जिसमें एक पुलिसकर्मी ने सड़क पर नमाज पढ़ रहे मुस्लिम शख्स को लात मारकर उठाया था। वहीं, कुछ लोगों ने उनके भक्तिभाव की तारीफ भी की।विवादों के बीच अब डीएसपी ऋषिका सिंह सामने आई हैं और वीडियो को लेकर अपनी बात रखी है। ऋषिका सिंह ने कहा, 'उत्तर प्रदेश पुलिस और प्रशासन चाहता है कि हम लोग अपनी ड्यूटी के साथ महिला कांवड़ियों और शिवभक्तों का ध्यान भी रखें, उनकी सेवा भी करें। उनकी ये यात्रा सकुशल पूरी होनी चाहिए और इसके लिए हम भी अपनी तरफ से योगदान दें।'उस रात क्या हुआ था?ऋषिका सिंह ने आगे बताया, 'मेरी ड्यूटी उस रात शामली-मुजफ्फरनगर बॉर्डर पर लालूखेड़ी चौकी के पास थी। वहां कांवड़ियों का आवागमन ज्यादा रहता है। मेरे मन में कांवड़ियों को देखकर अक्सर आता था कि ये लोग इतनी लंबी यात्रा कर रहे हैं तो जाहिर है कि उनके पैरों में दर्द जरूर होता होगा, तकलीफ होती होगी। मैंने जब कुछ महिला कांवड़ियों से इस बारे में पूछा तो उन्होंने भी मुझे वही बात बताई कि हां तकलीफ होती है।'मानव सेवा ही भगवान की सेवा है.

..वर्दी में कांवड़ियों की सेवा के सवाल पर उन्होंने कहा, 'उस वक्त मुझे लगा कि इनकी सेवा करनी चाहिए, तो जो मुझे अच्छा लगा, मैंने अपनी तरफ से वही किया। जब हम खाकी पहन लेते हैं तो किसी भी धर्म या जाति को लेकर नहीं सोचते। हमारी ट्रेनिंग ही इस तरह से होती है, जिसमें बताया जाता है कि मानव की सेवा ही भगवान की सेवा है। जो मैंने किया, उसके लिए मुझे कोई क्रेडिट नहीं चाहिए।'तीन प्रयासों के बाद मिली कामयाबीडीएसपी ऋषिका सिंह की तैनाती इस समय मुजफ्फरनगर के फुगाना सर्किल में है। उन्होंने साल 2022 में यूपीपीएससी की परीक्षा दी थी और 80वीं रैंक हासिल कर डीएसपी बनीं। पुलिस सर्विस में आने के लिए ऋषिका साल 2019 से कोशिश कर रही थीं, लेकिन लगातार तीन साल तक नाकामयाब रहीं। 2021 में वह इंटरव्यू के दौर तक पहुंची लेकिन मेरिट में जगह नहीं बना पाईं। आखिरकार 2022 में उन्हें सफलता मिल गई।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

ऋषिका सिंह डीएसपी सीओ ऋषिका सिंह ऋषिका सिंह सीओ ऋषिका सिंह सीओ का वीडियो Rishika Singh Kanwar Video Rishika Signgh Dsp Rishika Signgh Co Co Rishika Singh Rishika Singh Video

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

DRM X account got hacked in Jaipur Railway did not verify new account|जयपुर में डीआरएम का X अकाउंट हुआ हैक, नया अकाउंट रेलवे ने नहीं किया वैरीफाईDRM X account got hacked in Jaipur Railway did not verify new account|जयपुर में डीआरएम का X अकाउंट हुआ हैक, नया अकाउंट रेलवे ने नहीं किया वैरीफाईJaipur News: उत्तर-पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल के मुखिया यानी जयपुर डीआरएम पिछले ढाई माह से सोशल मीडिया पर यात्रियों की परेशानियों के जवाब नहीं दे पा रहे हैं.
Read more »

बंगाल का अगला सीएम या टीम इंडिया के हेड कोच? सौरव गांगुली के बयान से कइयों के कान खड़े हो गए होंगे!बंगाल का अगला सीएम या टीम इंडिया के हेड कोच? सौरव गांगुली के बयान से कइयों के कान खड़े हो गए होंगे!भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली उन क्रिकेटरों में शामिल हैं, जिन्हें उनके चाहने वाले पॉलिटिक्स में भी देखना चाहते हैं। इस पर गांगुली ने पहली बार खुलकर बयान दिया है।
Read more »

महागठबंधन के मुख्यमंत्री चेहरे पर जब तेजस्वी ही अटक जाते हैं, तो कांग्रेस पर ही सवाल क्यों?महागठबंधन के मुख्यमंत्री चेहरे पर जब तेजस्वी ही अटक जाते हैं, तो कांग्रेस पर ही सवाल क्यों?तेजस्वी यादव ने एक इंटरव्यू में महागठबंधन के मुख्यमंत्री चेहरे के सवाल पर कुछ सेकंड रुककर जवाब दिया है, जिससे लोगों के मन में कुछ शंका होने लगी है.
Read more »

अमेरिका के कॉलेज स्टूडेंट्स पर आई ये रिपोर्ट क्यों चर्चा में है? जानें इसमें ऐसा क्या कहा गयाअमेरिका के कॉलेज स्टूडेंट्स पर आई ये रिपोर्ट क्यों चर्चा में है? जानें इसमें ऐसा क्या कहा गयाUS Student Part Time Jobs: अमेरिका में पार्ट-टाइम जॉब काफी ज्यादा पॉपुलर हैं। भारतीय छात्र भी जब अमेरिकी कॉलेजों में एडमिशन लेते हैं, तो वह पार्ट-टाइम जॉब करते हैं।
Read more »

Assam: ‘असम के मुख्यमंत्री को जेल में डालेंगे’, राहुल गांधी के बयान पर भड़के हिमंत बिस्वा सरमा; दिया करारा जवाबAssam: ‘असम के मुख्यमंत्री को जेल में डालेंगे’, राहुल गांधी के बयान पर भड़के हिमंत बिस्वा सरमा; दिया करारा जवाबAssam: ‘असम के मुख्यमंत्री को जेल में डालेंगे’, राहुल गांधी के बयान पर भड़के हिमंत बिस्वा सरमा; दिया करारा जवाब Assam CM Himanta Biswa Sarma slams Rahul Gandhi over his remarks देश
Read more »

'नेचुरल बर्थ' बोलने पर ट्रोल हुईं Richa Chadha, एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को दिया ऐसा करारा जवाब'नेचुरल बर्थ' बोलने पर ट्रोल हुईं Richa Chadha, एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को दिया ऐसा करारा जवाबमनोरंजन | बॉलीवुड Richa Chadha On Natural Birth: हाल ही में ऋचा चड्ढा ने एक इमोशनल रील शेयर की, जिसमें नेचुरल बर्थ का जिक्र किया. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे विवाद में बदल दिया है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:17:24