हरियाणा के सोरखी गांव में सरकारी फंड को लेकर विवाद गहरा गया है। सरपंच के घर पर हमला होने के बाद सरपंच और उनका परिवार गांव छोड़कर चले गए हैं। ग्रामीणों ने विधायक से सुरक्षा की गुहार लगाई है। विवाद की जड़ में पंचायत की जमीन का मुआवजा है जिसके उपयोग को लेकर गांव दो गुटों में बंट गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही...
संवाद सहयोगी, हांसी/नारनौंद। बास क्षेत्र के सोरखी गांव में सरकारी फंड को लेकर बीते दिनों हुआ विवाद अब गहराता जा रहा है। रविवार को गांव के सरपंच रामचंद्र के घर पर करीब 100–150 लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने पहले घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की तारें काटीं और फिर सरपंच व उनकी पत्नी के साथ हाथापाई की। घटना के बाद सरपंच परिवार ने जान का खतरा बताते हुए गांव छोड़ दिया। सोमवार सुबह सरपंच समेत करीब 100 ग्रामीण महिलाएं हांसी विधायक विनोद भयाना के आवास पर पहुंचें और उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में हालात इतने तनावपूर्ण हैं कि अगर वे लौटते हैं तो उनकी जान को गंभीर खतरा हो सकता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक भयाना ने तुरंत पुलिस अधीक्षक से बात की। एसपी ने बताया कि इस घटना को लेकर एससी-एसटी एक्ट सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है और जांच जारी है। विधायक ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि प्रशासन उनकी सुरक्षा और मदद के लिए हरसंभव कदम उठाएगा। दरअसल विवाद की जड़ 2014-15 में हिसार-दिल्ली नेशनल हाईवे निर्माण के दौरान ग्राम पंचायत की जमीन का मिला मुआवजा है। उस समय पंचायत खाते में एक करोड़ 21 लाख रुपये जमा हुए थे। अब इस राशि के उपयोग को लेकर गांव में दो पक्ष आमने-सामने है। एक पक्ष चाहता है कि पैसा इंद्रगिरी डेरे में लगाया जाए, जबकि सरपंच रामचंद्र का कहना है कि इस धनराशि का उपयोग अन्य सार्वजनिक कार्यों में होना चाहिए। फिलहाल गांव में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। डीएसपी देवेंद्र नैन ने कहा कि वे स्वयं गांव जाकर स्थिति का जायजा लेंगे और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। वहीं सोरखी के पंच अशोक कुमार ने सरपंच के आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि इंद्र गिरी डेरा में हुई पंचायत में सभी बिरादरी के लोग मौजूद थे। सरपंच को केवल विकास कार्यों पर चर्चा के लिए बुलाया गया था। जब वह नहीं आए तो लोग उसके घर पर गए, लेकिन वहां किसी तरह की गाली-गलौज या धमकी नहीं दी गई। ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं।.
संवाद सहयोगी, हांसी/नारनौंद। बास क्षेत्र के सोरखी गांव में सरकारी फंड को लेकर बीते दिनों हुआ विवाद अब गहराता जा रहा है। रविवार को गांव के सरपंच रामचंद्र के घर पर करीब 100–150 लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने पहले घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की तारें काटीं और फिर सरपंच व उनकी पत्नी के साथ हाथापाई की। घटना के बाद सरपंच परिवार ने जान का खतरा बताते हुए गांव छोड़ दिया। सोमवार सुबह सरपंच समेत करीब 100 ग्रामीण महिलाएं हांसी विधायक विनोद भयाना के आवास पर पहुंचें और उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में हालात इतने तनावपूर्ण हैं कि अगर वे लौटते हैं तो उनकी जान को गंभीर खतरा हो सकता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक भयाना ने तुरंत पुलिस अधीक्षक से बात की। एसपी ने बताया कि इस घटना को लेकर एससी-एसटी एक्ट सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है और जांच जारी है। विधायक ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि प्रशासन उनकी सुरक्षा और मदद के लिए हरसंभव कदम उठाएगा। दरअसल विवाद की जड़ 2014-15 में हिसार-दिल्ली नेशनल हाईवे निर्माण के दौरान ग्राम पंचायत की जमीन का मिला मुआवजा है। उस समय पंचायत खाते में एक करोड़ 21 लाख रुपये जमा हुए थे। अब इस राशि के उपयोग को लेकर गांव में दो पक्ष आमने-सामने है। एक पक्ष चाहता है कि पैसा इंद्रगिरी डेरे में लगाया जाए, जबकि सरपंच रामचंद्र का कहना है कि इस धनराशि का उपयोग अन्य सार्वजनिक कार्यों में होना चाहिए। फिलहाल गांव में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। डीएसपी देवेंद्र नैन ने कहा कि वे स्वयं गांव जाकर स्थिति का जायजा लेंगे और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। वहीं सोरखी के पंच अशोक कुमार ने सरपंच के आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि इंद्र गिरी डेरा में हुई पंचायत में सभी बिरादरी के लोग मौजूद थे। सरपंच को केवल विकास कार्यों पर चर्चा के लिए बुलाया गया था। जब वह नहीं आए तो लोग उसके घर पर गए, लेकिन वहां किसी तरह की गाली-गलौज या धमकी नहीं दी गई। ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं।
Fgas Fgas Dispute Sorkhi Village Attack Sarpanch House Attack Government Fund Dispute Haryana Village Conflict Hisar-Delhi Highway Compensation SC-ST Act Case Village Panchayat Dispute Haryana News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Typhoon Nando: ধেয়ে আসছে ভয়ংকর ঘূর্ণিঝড় নান্দো, ল্যান্ডফলের সময় গতি হবে ঘণ্টায় ১৫০ কিমিTyphoon Nando may hit 4 provinces of Philipines at the speed of 150 km per hour
Read more »
किशनगंज में हर महीने 150 नए टीबी मरीजों की हो रही पहचान, डीएम बोले- समय पर कराएं जांचकिशनगंज जिला 2025 तक टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रयासरत है। जिले में स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान चलाया जा रहा है जिसमें महिलाओं और बच्चियों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। टीबी की जांच एचपीवी टीकाकरण और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने समय पर जांच और इलाज कराने की अपील की...
Read more »
150 किलो के लड़के ने किया 76 किलो वजन कम, बस फॉलो किये 6 टिप्स, पेट पिचका अंदर, हुआ गजब का ट्रांसफॉर्मेशनभारी भरकम शरीर न सिर्फ आपको कई सारी बीमारियां दे सकता है बल्कि इससे कॉन्फिडेंस भी गिरता है। अगर आप अपना वजन कम करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो फिटनेस इनफ्लुएंसर नमन चौधरी के बताए हुए इन आसान टिप्स को फॉलो करके आप बहुत ही कम समय में अपनी बॉडी को फिट बना सकते...
Read more »
अब जबलपुर-रायपुर के बीच सनसना कर भागेंगी गाड़ियां, बनेगा 150 KM लंबा हाईवे; देखिए रूटMP News: NHAI जबलपुर से रायपुर के बीच 150 किमी लंबे फोरलेन का निर्माण करने जा रही है. इसकी कुल लागत 4500 करोड़ रुपए बताई जा रही है. केंद्र की मंजूरी के बाद NHAI जल्द सड़क निर्माण का काम शुरू करेगी.
Read more »
यूपी का इकलौता दक्षिणमुखी मां देवी का मंदिर, 150 साल पुराना इतिहास, दर्शन मात्र से पूरी होती हैं मनोकामनाएं!Azamgarh Dakshin Mukhi Mandir: शारदीय नवरात्रि आज से शुरू हो रहे हैं. माता रानी के मंदिरों में दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा हुआ है. आजमगढ़ के दक्षिण मुखी मंदिर में भी दर्शन के लिए भक्त उमड़ रहे हैं.
Read more »
DDA JE Salary 2025: दिल्ली में जूनियर इंजीनियर की 150+ वैकेंसी, जानिए In-Hand सैलरी और सुविधाएंDDA JE Vacancy 2025 & In-Hand Salary: दिल्ली में जूनियर इंजीनियर पद पर 150 से ज्यादा वैकेंसी निकाली गई हैं। डीडीए भर्ती की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 06 अक्टूबर से 05 नवंबर 2025 तक चलेगी। योग्य उम्मीदवार यहां जेई की सैलरी और सुविधाएं चेक कर सकते हैं।
Read more »
