हिमाचल प्रदेश में वाहनों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है, जिससे सड़क यातायात में वृद्धि हुई है। परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में हर तीसरे व्यक्ति के पास वाहन है। वर्ष 2016 के बाद से वाहनों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। 2016 में 12 लाख से अधिक वाहन थे, जो 2026 तक 24 लाख से अधिक हो गए हैं।
अनिल ठाकुर, शिमला। लगभग 75 लाख की आबादी वाले हिमाचल की सड़क ों पर वाहन ों की संख्या लगातार बढ़ रही है। परिवहन विभाग के अनुसार प्रदेश के हर तीसरे व्यक्ति के पास वाहन है। कई लोगों के पास तो दो से तीन वाहन हैं और कइयों के पास तीन से भी ज्यादा गाड़ियां हैं। वर्ष 2016 के बाद वाहन ों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।2016 में प्रदेश में वाहन ों की संख्या 12,37,128 थी, जो वर्ष 2022 में बढ़कर 21,06,438 हो गई। 20 जनवरी 2026 तक हिमाचल में वाहन ों की संख्या 24,48,291 हो गई है। वाहन ों की संख्या बढ़ने का क्या कारण तीन वर्ष में ही 3.
41 लाख नए वाहन पंजीकृत हुए हैं। 11 वर्ष में 12.11 लाख वाहन बढ़े हैं। वाहनों की संख्या बढ़ने के पीछे लोगों की आय बढ़ना भी एक कारण है व गांव तक सड़क पहुंचना दूसरा कारण है। सरकार अब लोगों को ई-वाहनों के प्रति जागरूक कर रही है। हिमाचल में कितनी बाइक व कारें परिवहन विभाग के मुताबिक 62 तरह के वाहन पंजीकृत हैं। बाइक व स्टकूर की संख्या 12,85,182 है। कार 804582, गुड्स कैरियर वाहन 185645, मोटर कैब 42011, कृषि ट्रैक्टर 22309, व्यावसायिक ट्रैक्टर 19722, मोपेड 21586, बस 11226, मैक्सी कैब 12439, थ्री व्हीलर 4749, एंबुलेंस 1607 के अलावा अन्य वाहन पंजीकृत हैं। हिमाचल में कितने किलोमीटर सड़कें लोक निर्माण विभाग के अनुसार प्रदेश में 3644 गांव सड़क सुविधा से जुड़ चुके हैं। प्रदेश में कुल 43 हजार किलोमीटर सड़कों की लंबाई है। वाहन बढ़ने के साथ हादसे भी बढ़े हिमाचल में वाहन बढ़ने के साथ हादसे भी बढ़ रहे हैं। हालांकि विभाग का दावा है कि जागरूकता अभियान शुरू किए हैं, जिससे हादसों का ग्राफ कम हुआ है। प्रदेश में वर्ष 2024 में 2156 हादसों में 869 लोगों ने जान गंवाई और 3226 लोग घायल हुए। वर्ष 2025 में 1877 हादसों में 775 लोगों की मौत हुई है, जबकि 2961 लोग घायल हुए हैं। वर्ष 2024 के मुकाबले वर्ष 2025 में 279 हादसे कम हुए हैं। हादसों में 96 मौतें कम होने के साथ 265 लोग कम घायल हुए हैं। सड़क सुरक्षा को पाठ्यक्रम का बनाया है हिस्सा प्रदेश में 18 साल की आयु पूरी होते ही युवा ड्राइविंग लाइसेंस बनाते हैं। हादसे कम करने के लिए अब सड़क सुरक्षा को स्कूलों में पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया है, ताकि युवाओं को सड़क सुरक्षा की जानकारी मिल सके। अगर युवाओं को स्कूल से ही सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाया जाएगा तो वे नियमों के प्रति पहले ही जागरूक होंगे। लोगों को परिवहन विभाग से जुड़े कार्य जैसे लाइसेंस बनवाना, टैक्स जमा करवाना, वाहनों का पंजीकरण, पासिंग जैसी सुविधा आनलाइन मिलेंगी। वाहन पासिंग के लिए आवेदन आनलाइन होगा तो पासिंग भी मैनुअल नहीं होगी। लाइसेंस की प्रक्रिया भी आनलाइन की जा रही है। मार्च में परिवहन विभाग को पूरी तरह आधुनिक बना दिया जाएगा।- मुकेश अग्निहोत्री, उपमुख्यमंत्री। यह भी पढ़ें: हिमाचल में पंचायतों का कार्यकाल समाप्त प्रशासकीय समितियों को जिम्मा, 55 पंचायतें बाहर; क्या रहेगी वित्तीय व्यवस्था?
वाहन हिमाचल प्रदेश यातायात परिवहन विभाग सड़क
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
फिलीपींस ने टीबी के खिलाफ लड़ाई तेज की, 2026 तक 12 मिलियन स्क्रीनिंग का लक्ष्य रखाफिलीपींस ने टीबी के खिलाफ लड़ाई तेज की, 2026 तक 12 मिलियन स्क्रीनिंग का लक्ष्य रखा
Read more »
Gujarat Titans IPL Auction 2026 LIVE: 5 स्थान और 12.90 करोड़ रुपये का पर्स, किन खिलाड़ियों पर दांव लगाएगी गुजरात टाइटंसGT, IPL 2026 Auction Live Update: आईपीएल 2026 के लिए खिलाड़ियों की मिनी नीलामी की शुरुआत अबुधाबी में हो चुकी है। गुजरात टाइटंस की टीम 12.
Read more »
குரு பெயர்ச்சி 2026: அதிர்ஷ்டம் பெறப்போகும் ராசிகள், கஜகேசரி யோகம் தரும் ராஜயோகம்Jupiter Transits 2026 effect on 12 zodiac sign: 2026 ஆம் ஆண்டில் குரு கிரகத்தின் பெயர்ச்சியால் எந்த ராசிக்காரர்களுக்கு அதிர்ஷ்டம் உண்டாகும், யார் எச்சரிக்கையுடன் இருக்க வேண்டும் என்பதை பார்ப்போம்.
Read more »
UIDAI Vacancy 2026: आधार कंपनी में सेक्शन ऑफिसर की वैकेंसी, ₹1.51 लाख तक सैलरी, 12 जनवरी तक यहां भेंज दें फॉर्मJobs in UIDAI 2026: यूआईडीएआई को सेक्शन ऑफिसर की पोस्ट के लिए योग्य कैंडिडेट्स की जरूरत है। इस भर्ती के लिए आखिरी तारीख 12 जनवरी 2026 तक आवेदन लिए जाएंगे।
Read more »
'कामयाबी जहर बन गई, जिंदगी नरक बन गई', कंगना रनौत के लिए श्राप जैसा था 2016, बोलीं-'अच्छा हुआ हम 2026 में ह...कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर 2016 के थ्रोबैक ट्रेंड को फॉलो करते हुए उस साल को श्राप बताया. वो कहती हैं कि वो साल उनकी मुश्किलों भरा था. एक्ट्रेस ने ऋतिक रोशन संग लड़ाई की तरफ भी हिंट दिया. वो कहती हैं कि शुक्र है कि अब हम लोग 2026 में हैं, 2016 में नहीं.
Read more »
2026 में क्यों चर्चा में आया 2016? PM मोदी भी हुए इस ट्रेंड के मुरीद! जानिए इसके पीछे का असली टेक-कनेक्शन2026 is the New 2016 Trend: इंटरनेट की दुनिया में इन दिनों एक दिलचस्प ट्रेंड खूब चर्चा में है जिसे लोग 2026 is the new 2016 नाम दे रहे हैं. आम यूज़र्स के साथ ही इस ट्रेंड में फिल्मी सितारे और जानी-मानी हस्तियां भी 2016 से जुड़ी अपनी पुरानी तस्वीरें और यादें शेयर कर रहे हैं.
Read more »
