वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 में इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (ISM) के दूसरे चरण की शुरुआत की घोषणा की। इसका उद्देश्य भारत में सेमीकंडक्टर क्षमता को बढ़ाना, उपकरण और सामग्री का निर्माण करना, घरेलू डिजाइन वाले IP तैयार करना और आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करना है।
नई दिल्ली: सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत तेजी से कदम बढ़ा रहा है। आज बजट में भी इसकी झलक दिखाई दी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूनियन बजट 2026 पेश करते हुए इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन के दूसरे चरण की शुरुआत का ऐलान किया। उन्होंने कहा, 'ISM 1.
0 ने भारत की सेमीकंडक्टर क्षमता को बढ़ाया है। इसी को आगे बढ़ाते हुए, हम ISM 2.0 लॉन्च करेंगे। इसका मकसद इक्विपमेंट और मटेरियल बनाना, पूरी तरह से भारतीय डिजाइन वाले IP तैयार करना और सप्लाई चेन को मजबूत करना होगा। हम इंडस्ट्री की अगुवाई वाले रिसर्च और ट्रेनिंग सेंटर पर भी ध्यान देंगे ताकि नई टेक्नोलॉजी विकसित हो सके और कुशल वर्कफोर्स तैयार हो सके।'बजट 2026 निर्मला सीतारमण भाषण यहां देखें LIVEISM का पहला चरण साल 2021 के आखिर में शुरू हुआ था और इसके लिए 76,000 करोड़ रुपये का बजट रखा गया था। अभी इसके 10 प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है और चार प्रोजेक्ट इसी साल चिप बनाना शुरू कर देंगे। इस स्कीम का मुख्य लक्ष्य भारत को इंपोर्ट पर निर्भरता कम करने और देश में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देना था।घरेलू मैन्युफैक्चरिंग के लिए बड़ा मौकाइंडस्ट्री के अनुमानों के मुताबिक, अगले पांच सालों में भारत की सेमीकंडक्टर की मांग दुनिया की कुल खपत का लगभग 10% हो सकती है। यह घरेलू मैन्युफैक्चरिंग के लिए एक बड़ा मौका है। हालांकि, सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट को पूरा होने में आमतौर पर 36 से 60 महीने लगते हैं, इसलिए लंबी अवधि की सरकारी नीतियों का भरोसा बहुत जरूरी है। इससे पहले यूनियन आईटी मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने जनवरी में एक कार्यक्रम में कहा था कि भारत का लक्ष्य साल 2032 तक दुनिया के टॉप चार सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग देशों में शामिल होना है।
सेमीकंडक्टर बजट 2026 इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन मैन्युफैक्चरिंग आत्मनिर्भर भारत
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Union Budget 2026 LIVE Updates: കേന്ദ്ര ബജറ്റ് 2026: ഒരു ഇടക്കാല ബജറ്റടക്കം നിർമല സീതാരാമന്റെ തുടർച്ചയായ ഒൻപതാമത്തെ ബജറ്റ് ഇന്ന് 11 മണിക്ക്Union Budget 2026 LIVE Updates: കേന്ദ്ര ബജറ്റ് 2026: ഒരു ഇടക്കാല ബജറ്റടക്കം നിർമല സീതാരാമന്റെ തുടർച്ചയായ ഒൻപതാമത്തെ ബജറ്റ് ഇന്ന് 11 മണിക്ക്
Read more »
EV कार ते फोन, टीव्हीपर्यंत सर्व झालं होतं स्वस्त; GST 2.0 नंतर या बजेटमधून काय स्वस्त, काय महाग होणार? सोनं-चांदीच्या दरात होणार बदलNirmala Sitharaman Budget 2026: बजेट 2026 सादर होण्यासाठी आता अवघे काही दिवस राहिले आहेत. केंद्रीय अर्थमंत्री आज आपला नववा बजेट सादर करणार आहेत.
Read more »
Budget 2026: सोना-चांदी पर बेसिक कस्टम ड्यूटी घटाकर 6% से 4% कर सकती है सरकारBudget 2026: इस बार के 2026 बजट में सोना-चांदी पर बेसिक कस्टम ड्यूटी घटाकर 6% से 4% कर सकती है Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Budget 2026: आजादी के कितने दिन बाद पेश हुआ था पहला बजट, कौन था भारत का पहला वित्त मंत्री?history of budget, Budget 2026 Updates, Budget History: आज 1 फरवरी 2026 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में यूनियन बजट 2026-27 पेश कर रही हैं.
Read more »
Budget 2026 Speech Live Streaming : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण LiveUnion Budget 2026 Live Stream : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में आम बजट 2026-27 पेश कर रही हैं। ये बजट मोदी सरकार 3.
Read more »
Budget 2026: लॉन्च होगा सेमीकंडक्टर मिशन 2.0, इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग के लिए 40 हजार करोड़ का बजटBudget 2026: लॉन्च होगा सेमीकंडक्टर मिशन 2.0, इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग के लिए 40 हजार करोड़ का Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
