हिमाचल प्रदेश: भाजपा-कांग्रेस की बढ़ेगी टेंशन! तीसरे मोर्चे के लिए कदमताल, कुल्लू में 40 नेताओं की गुप्त बैठक

Himachal Third Front News

हिमाचल प्रदेश: भाजपा-कांग्रेस की बढ़ेगी टेंशन! तीसरे मोर्चे के लिए कदमताल, कुल्लू में 40 नेताओं की गुप्त बैठक
Kullu Third Front MeetingRam Lal Markandey Third FrontHimachal Pradesh Third Alternative
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 5 sec. here
  • 22 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 75%
  • Publisher: 51%

2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर हिमाचल प्रदेश की राजनीति में तीसरे राजनीतिक विकल्प की सुगबुगाहट अब सामने आने लगी है। पूर्व मंत्री डॉ. रामलाल मार्कंडेय ने कुल्लू के बाद सोमवार को बिलासपुर पहुंचे,

सूत्रों के अनुसार कुल्लू की वादियों में दो दिन पहले भुंतर व बजौरा क्षेत्र में तीसरे मोर्चे की नींव रखने के लिए एक गुपचुप बैठक हुई है। इसमें प्रदेश के लगभग आठ से दस जिलों के करीब पूर्व मंत्री व पूर्व विधायकों ने भाग लिया। दावा किया जा रहा है कि इस बैठक में दो दर्जन पूर्व मंत्री व पूर्व विधायकों सहित कुल करीब 40 नेता शामिल हुए। ये वो नेता थे जिनका 2022 के विस चुनाव में भाजपा व कांग्रेस ने टिकट काटा था और कुछ नेता लंबे समय से रूष्ठ चल रहे हैं। तीसरे विकल्प की संभावना को लेकर इन नेताओं ने आगामी विस चुनावों को लेकर रणनीति पर मंथन किया गया है। उधर, शिमला जाते हुए जुखाला के आसपास कुछ प्रभावशाली नेताओं की बैठक की। इसमें इस बात पर सहमति बनी कि किसी भी राष्ट्रीय दल के साथ समझौते के बजाय हिमाचल के हितों को केंद्र में रखकर एक मजबूत क्षेत्रीय मंच तैयार किया जाए। बैठक में मौजूद नेताओं के बीच इस बात पर चर्चा हुई कि प्रदेश के महत्वपूर्ण फैसले दिल्ली के बजाय हिमाचल की परिस्थितियों और जरूरतों को ध्यान में रखकर होने चाहिए। नेताओं ने माना कि प्रदेश की नीतियों में स्थानीय संसाधनों और जनता की प्राथमिकताओं को अधिक महत्व दिया जाना चाहिए। सूत्रों के अनुसार प्रदेश पर बढ़ते कर्ज को लेकर भी बैठक में चिंता जताई गई। चर्चा के दौरान सुझाव दिया गया कि हिमाचल को कर्ज पर निर्भर रहने के बजाय अपने प्राकृतिक संसाधनों, वन संपदा और पर्यटन के माध्यम से राजस्व बढ़ाने की दिशा में ठोस कदम उठाने होंगे। बताया गया कि जंगलों में उपलब्ध संसाधनों के वैज्ञानिक उपयोग और पर्यटन ढांचे को मजबूत कर प्रदेश की आय में बड़ा इजाफा किया जा सकता है। किसी एक चेहरे को आगे नहीं किया जाएगा सूत्र बताते हैं कि संभावित तीसरे मोर्चे को लेकर फिलहाल किसी एक चेहरे को आगे करने के बजाय पहले मजबूत संगठन खड़ा करने पर सहमति बनी है। इसके तहत ब्लॉक और जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं का नेटवर्क तैयार करने और उसके बाद नेतृत्व के औपचारिक एलान की रणनीति पर चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि बैठक में शामिल कई नेताओं का अपने क्षेत्रों में अच्छा जनाधार है। अब हमीरपुर में होगी अगली बैठक अगली बैठक हमीरपुर क्षेत्र में प्रस्तावित है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में प्रदेश के अन्य जिलों में भी इस तरह की बैठकों के जरिये संभावित तीसरे मोर्चे के लिए समर्थन जुटाने की कोशिश की जाएगी। वहीं, इस विषय पर डॉ.

रामलाल मार्कंडेय से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वो अभी इस विषय पर कुछ नहीं बता सकते।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Kullu Third Front Meeting Ram Lal Markandey Third Front Himachal Pradesh Third Alternative Disgruntled Bjp Congress Leaders Himachal Himachal 2027 Third Front Secret Meeting Kullu Himachal Leaders Regional Front Himachal Pradesh Ex Ministers Himachal Third Front Shimla News In Hindi Latest Shimla News In Hindi Shimla Hindi Samachar हिमाचल तीसरा मोर्चा कुल्लू तीसरा मोर्चा बैठक राम लाल मार्कंडेय तीसरा मोर्चा हिमाचल प्रदेश तीसरा विकल्प असंतुष्ट भाजपा कांग्रेस नेता हिमाचल हिमाचल 2027 तीसरा मोर्चा गुप्त बैठक कुल्लू हिमाचल नेता क्षेत्रीय मोर्चा हिमाचल प्रदेश पूर्व मंत्री हिमाचल तीसरा मोर्चा

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

ईरान ने चीन ने मंगाए 9 लाख 'स्पेशल हथियार', कनफ्यूज हुई अमेरिकी वायुसेना, 40-40 लाख की मिसाइलों से उड़ा रही...ईरान ने चीन ने मंगाए 9 लाख 'स्पेशल हथियार', कनफ्यूज हुई अमेरिकी वायुसेना, 40-40 लाख की मिसाइलों से उड़ा रही...Iran War News Decoy Use: ईरान-अमेरिका युद्ध में मुस्लिम देश ईरान सिर्फ हथियारों से जंग नहीं लड़ रहा, वो कुछ ऐसी रणनीति तैयार कर रहा है, जिसमें उसका नुकसान कम हो और दुश्मन का ज्यादा. इसी के तहत उसने अपने मित्र देश चीन से कुछ ऐसे हथियार मंगाए हैं, जो इस जंग में अमेरिका का खासा नुकसान करा रहे हैं.
Read more »

लेबनान में इजरायल का ऑपरेशन फेल, इजरायली कमांडों से भिड़ गए हिजबुल्लाह लड़ाके, बिछ गईं 41 लाशेंलेबनान में इजरायल का ऑपरेशन फेल, इजरायली कमांडों से भिड़ गए हिजबुल्लाह लड़ाके, बिछ गईं 41 लाशेंइजरायल की स्पेशल फोर्स लेबनान में 40 साल पहले लापता फाइटर जेट के पायलट रॉन अराद के अवशेष खोजने के लिए घुसी थी, लेकिन उसे नाकामी हाथ लगी. इस फेल ऑपरेशन में 41 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 अन्य घायल हो गए.
Read more »

इजरायल ने लेबनान पर किया हमला, 41 की मौत; 1986 में लापता हुए पायलट को ढूंढ रही इजरायली सेनाइजरायल ने लेबनान पर किया हमला, 41 की मौत; 1986 में लापता हुए पायलट को ढूंढ रही इजरायली सेनाइजरायल ने लेबनान के नबी शीट पर बड़ा हमला किया, जिसमें 41 लोग मारे गए और 40 घायल हुए। यह हमला 1986 से लापता पायलट अराद को ढूंढने के लिए चलाया गया।
Read more »

अप्रैल से जुलाई तक मिलेगी बड़ी राहत, यूपी के इन 40 करोड़ लोगों का खुद ब खुद बिजली बिल हो जाएगा कमअप्रैल से जुलाई तक मिलेगी बड़ी राहत, यूपी के इन 40 करोड़ लोगों का खुद ब खुद बिजली बिल हो जाएगा कमविद्युत नियामक आयोग ने मध्यांचल विद्युत वितरण निगम को कास्ट डाटा बुक उल्लंघन मामले में उपभोक्ताओं को 40 करोड़ रुपये वापस करने का निर्देश दिया है।
Read more »

VIDEO: 1 मिनट में बरसाए 40 जूते, महिला ने बेटियों के साथ मिलकर साइंटिस्ट को पीटाVIDEO: 1 मिनट में बरसाए 40 जूते, महिला ने बेटियों के साथ मिलकर साइंटिस्ट को पीटाकानपुर के घाटमपुर तहसील परिसर में जमीन विवाद की तारीख के दौरान महिला और उसकी दो बेटियों ने झांसी के फोरेंसिक विभाग के सीनियर साइंटिस्ट संतोष कुरील को कार से खींचकर जूतों से पीट दिया. करीब एक मिनट में 40 जूते मारे गए. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने महिला और उसकी बेटियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Read more »

जयपुर सहित 15 शहरों में आग उगल रहा सूरज: हीटवेव का अलर्ट, 40 के पार पहुंचा पारा, 3 डिग्री तक और बढ़ेगा तापमानजयपुर सहित 15 शहरों में आग उगल रहा सूरज: हीटवेव का अलर्ट, 40 के पार पहुंचा पारा, 3 डिग्री तक और बढ़ेगा तापमानRajasthan heatwave alert 2026. Jaipur, Kota, Udaipur cities above 36°C. Rajasthan mein taapmaan 40°C pahuncha, Barmer-Balotra mein heatwave chali.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 08:07:15