बिलासपुर के मल्होट क्षेत्र में एक भेड़पालक ने पुरानी रंजिश या आपसी कहासुनी के चलते अपने साथी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया।
जागरण संवाददाता, बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में एक व्यक्ति ने अपने साथी की कुल्हाड़ी से गर्दन काट डाली। बिलासपुर के पुलिस थाना तलाई के अंतर्गत मल्होट क्षेत्र में यह सनसनीखेज हत्याकांड हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां पुरानी रंजिश या आपसी कहासुनी के कारण एक भेड़पालक ने अपने ही साथी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया है। दोनों में हुआ था विवाद पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 45 वर्षीय भेड़पालक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीती रात मल्होट के पास डेरे में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। मौके पर ही तोड़ दिया दम देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने तैश में आकर कुल्हाड़ी से पीड़ित की गर्दन पर हमला कर दिया। वार इतना घातक था कि पीड़ित ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना तलाई की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब के विशेषज्ञों को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से खून के नमूने और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूल में नौवीं की छात्रा से छेड़छाड़, पीड़िता बोली- शिक्षक ने बैड टच कियायह भी पढ़ें: हिमाचल बोर्ड परीक्षा में नकल करवाने पर तीन शिक्षकों का सैकड़ों किलोमीटर दूर तबादला, सेंटर भी किया रद.
जागरण संवाददाता, बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में एक व्यक्ति ने अपने साथी की कुल्हाड़ी से गर्दन काट डाली। बिलासपुर के पुलिस थाना तलाई के अंतर्गत मल्होट क्षेत्र में यह सनसनीखेज हत्याकांड हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां पुरानी रंजिश या आपसी कहासुनी के कारण एक भेड़पालक ने अपने ही साथी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया है। दोनों में हुआ था विवाद पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 45 वर्षीय भेड़पालक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीती रात मल्होट के पास डेरे में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। मौके पर ही तोड़ दिया दम देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने तैश में आकर कुल्हाड़ी से पीड़ित की गर्दन पर हमला कर दिया। वार इतना घातक था कि पीड़ित ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना तलाई की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब के विशेषज्ञों को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से खून के नमूने और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूल में नौवीं की छात्रा से छेड़छाड़, पीड़िता बोली- शिक्षक ने बैड टच कियायह भी पढ़ें: हिमाचल बोर्ड परीक्षा में नकल करवाने पर तीन शिक्षकों का सैकड़ों किलोमीटर दूर तबादला, सेंटर भी किया रद
Himachal Pradesh Crime Axe Attack Shepherd Killed Malhot Murder Talai Police Old Enmity Forensic Investigation Companion Killed Bilaspur Hp Bilaspur Hp News Bilaspur Hp Latest News Bilaspur Hp News In Hindi Bilaspur Hp Samachar
