हिज्बुल्लाह का चीफ ऑफ स्टाफ और 50 लाख का इनामी मोस्ट वांटेड हेथम तबातबाई, आईडीएफ ने किया ढेर
"नई दिल्ली, 24 नवंबर । इजरायल के डिफेंस फोर्स ने हिज्बुल्लाह के कमांडर अली तबातबाई को एयरस्ट्राइक में ढेर कर दिया। हिज्बुल्लाह ने इस बात की पुष्टि की है। वहीं, आईडीएफ ने भी तबातबाई की मौत की जिम्मेदारी ली है। इस बीच इजरायली मीडिया ने पुष्टि की है कि इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने इसका आदेश दिया था।Advertisment इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने रविवार रात इजरायली हमले में हिज्बुल्लाह के चीफ ऑफ स्टाफ हैथम अली तबातबाई के मारे जाने पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा, मैं प्रधानमंत्री, मिनिस्टर ऑफ डिफेंस, चीफ ऑफ स्टाफ, कैबिनेट, सिक्योरिटी फोर्स और इस ऑपरेशन में हिस्सा लेने वाले सभी लोगों को बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि इजरायल उत्तरी सीमा पर खतरे को खत्म करने के लिए जरूरत के हिसाब से काम करता रहेगा और इलाके के रहने वालों के साथ-साथ सभी इजरायली नागरिकों को सुरक्षा की गारंटी देगा। यह ऑपरेशन एक साफ मैसेज देता है कि हिजबुल्लाह से आने वाले किसी भी खतरे से सख्ती से निपटा जाएगा। हिज्बुल्लाह ने भी इजरायली एयरस्ट्राइक में अपने मिलिट्री चीफ तबातबाई की मौत की पुष्टि की है। इजरायल ने जब इसकी घोषणा की, उसके कुछ ही घंटे बाद हिज्बुल्लाह की प्रतिक्रिया भी सामने आई। हिज्बुल्लाह ने तबातबाई के अलावा चार ऑपरेटिव्स के मारे जाने की भी पुष्टि की है, जिनमें इब्राहिम अली हुसैन, रिफात अहमद हुसैन, मुस्तफा असद बरौ और कासिम हुसैन बरजावी शामिल हैं। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि हमले में पांच लोग मारे गए और 28 से ज्यादा घायल हो गए। तबातबाई के बारे में माना जाता है कि वह संगठन के मिलिट्री ऑपरेशन्स में सालों तक शामिल रहने के कारण हिज्बुल्लाह के रैंक में ऊपर उठता गया और मिलिट्री में एक अनुभवी और असरदार व्यक्ति के तौर पर उनकी पहचान बनी थी। आईडीएफ ने हिज्बुल्लाह चीफ को निशाना बनाकर यह हमला किया था। 2016 में अमेरिका ने मोस्ट वांटेड आतंकियों की लिस्ट में तबातबाई को शामिल किया था। इसके ऊपर 50 लाख का इनाम भी घोषित था। 2023-24 में इजरायल और लेबनान के बीच हुए भीषण हमले में आईडीएफ ने हिज्बुल्लाह के ज्यादातर अधिकारियों को ढेर कर दिया था। --आईएएनएस केके/एबीएम डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी."
हिज्बुल्लाह का चीफ ऑफ स्टाफ और 50 लाख का इनामी मो आईडीएफ ने किया ढेर न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Jammu News: मनरेगा में 50 दिन अतिरिक्त रोजगार, सीएम उमर अब्दुल्ला ने केंद्र को कहा शुक्रियाजम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मनरेगा के तहत 50 दिनों का अतिरिक्त रोजगार देने के लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इससे राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार बढ़ेगा और अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। यह फैसला जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए राहत की खबर...
Read more »
रूस से तेल आयात बंद करने के रिलायंस के फ़ैसले से अमेरिका ख़ुशरिलायंस भारत में रूसी तेल का सबसे बड़ा आयातक रहा है और देश में रूसी तेल का लगभग 50 फ़ीसदी हिस्सा रिलायंस के पास ही आता है.
Read more »
50 ವರ್ಷಗಳ ನಂತರ ಈ 3 ರಾಶಿಗೆ ಕೋಟ್ಯಾಧಿಪತಿ ಯೋಗ: 4 ಗ್ರಹಗಳ ಮಹಾಯುತಿಯಿಂದ ಹರಿದು ಬರಲಿದೆ ಸಂಪತ್ತು!Chaturgrahi Yoga after 50 years: ವೈದಿಕ ಕ್ಯಾಲೆಂಡರ್ ಪ್ರಕಾರ, ಗ್ರಹಗಳು ನಿರ್ದಿಷ್ಟ ಅವಧಿಗಳಲ್ಲಿ ಸಾಗಿ ತ್ರಿಗ್ರಹಿ ಮತ್ತು ಚತುರ್ಗ್ರಹಿ ಯೋಗಗಳನ್ನು ರೂಪಿಸುತ್ತವೆ, ಇದು ಮಾನವ ಜೀವನ ಮತ್ತು ಭೂಮಿಯ ಮೇಲೆ ನೇರವಾಗಿ ಪರಿಣಾಮ ಬೀರುತ್ತದೆ.
Read more »
कोहरे के कारण लखनऊ रूट की 50 ट्रेनें रद्दउत्तर प्रदेश में कोहरे के मौसम के कारण रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के नियमित संचालन को ध्यान में रखते हुए लखनऊ रूट की 50 से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया है। यह फैसला सर्दियों में बढ़ती धुंध और कम विजिबिलिटी के कारण लिया गया है। रद्द की गई ट्रेनों में उत्तर भारत से दिल्ली, जम्मू, काठगोदाम, अमृतसर, दूरंतो, बनारस और पूर्वोत्तर भारत की कई प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं। यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी गई है।
Read more »
पीएम किसान योजना के नाम पर साइबर ठगी, किसान के खाते से उड़ाए 50 हजार रुपयेबनियापुर में एक किसान पीएम किसान योजना के नाम पर साइबर ठगी का शिकार हुआ। ठगों ने किसान के खाते से 49,982.50 रुपये निकाल लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
Read more »
Tamil Nadu Bus Tragedy: Six Dead, 50 Injured After Head-On Collision In TenkasiThe injured have been admitted to nearby hospitals with severe trauma, including fractures to the arms, legs and head. Health officials warned that several victims remain in critical condition and the death toll may rise.
Read more »
