हिजबुल्लाह के दर्जनों कमांड सेंटर तबाह, एयर स्ट्राइक में 50 से ज्यादा आतंकियों की मौत: इजरायल
हिजबुल्लाह के दर्जनों कमांड सेंटर तबाह, एयर स्ट्राइक में 50 से ज्यादा आतंकियों की मौत: इजरायलयरूशलम, 9 अक्टूबर । हिजबुल्लाह के खिलाफ इजरायली मिलिट्री ऑपरेशन लगातार जारी है। इजरायली सेना ने मंगलवार को दावा किया कि उसने लेबनान में हिजबुल्लाह के कई अंडरग्राउंड कमांड सेंटर पर हवाई हमले किए जिसमें 50 से अधिक आतंकवादी मारे गए। इजराइल रक्षा बल के प्रवक्ता डैनियल हगारी ने मंगलवार को एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा कि एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह के दक्षिणी फ्रंट के दर्जनों भूमिगत कमांड सेंटर को तबाह कर दिया गया। इन सेंटर्स में इजरायल के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व करने वाले कमांडर तैनात थे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, हगारी ने कहा कि हिजबुल्लाह के दक्षिणी फ्रंट और राडवान फोर्सेज के छह सीनियर कमांडर मारे गए। इनमें अली अहमद इस्माइल और अहमद हसन नाजल भी शामिल हैं। इस्माइल बिंट जेबिल इलाके में तोपखाने का कमांडर था। वहीं नाजल, हिजबुल्लाह की स्पेशल कमांडो यूनिट, राडवान फोर्सेज के लिए बिंट जेबिल में अटैक सेक्टर की कमान संभालता था। आईडीएफ प्रवक्ता ने कहा कि हिजबुल्लाह के दक्षिणी फ्रंट ने साउथ लेबनान में अंडरग्राउंड इंफ्रास्ट्रक्चर और कमांड सेंटर्स का एक व्यापक नेटवर्क बनाया है। इस नेटवर्क का इस्तेमाल जमीनी लड़ाई के दौरान आईडीएफ सैनिकों पर अटैक करने और इजरायल में लोगों पर हमले करने के लिए किया जाता है। आईडीएफ प्रवक्ता ने कहा कि हवाई हमलों में वह पूरा इलाका शामिल था, जहां हिजबुल्लाह का दक्षिणी फ्रंट, राडवान बलों के साथ मिलकर काम करता है।इजरायल के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, हिजबुल्लाह ने मंगलवार को सीमा पार 170 से अधिक रॉकेट दागे। इजरायल का दावा है कि वह लेबनान में हिजबुल्लाह को खत्म करने के लिए सैनिक कार्रवाई कर रहा है। हालांकि यहूदी राष्ट्र के हमलों ने भारी तबाही मचाई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी सना के हवाले से बताया कि वर्तमान में लेबनान में 12 लाख से अधिक लोग विस्थापित हो चुके हैं। लेबनानी अधिकारियों के अनुसार, इजरायली हमलों की शुरुआत के बाद से मरने वालों की कुल संख्या 2,100 से अधिक हो गई है, जबकि 10,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं।यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
इजरायल ने हमास के ठिकानों पर की एयर स्ट्राइक, तीन आतंकियों की मौतइजरायल ने हमास के ठिकानों पर की एयर स्ट्राइक, तीन आतंकियों की मौत
Read more »
लेबनान में हिजबुल्लाह पर इजरायल का प्रचंड प्रहार, एयरस्ट्राइक में 100 की मौत; 400 से ज्यादा घायलIsrael Airstrike: इजरायल ने सोमवार को लेबनान में हिजबुल्लाह के कई ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की, जिसमें 100 लोगों की मौत हो गई और 400 से ज्यादा घायल हो गए.
Read more »
हिजबुल्लाह के 220 ठिकानों पर की एयर स्ट्राइक: इजरायली सेनाहिजबुल्लाह के 220 ठिकानों पर की एयर स्ट्राइक: इजरायली सेना
Read more »
इजरायल ने मध्य क्षेत्र में 1,000 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर लगाया प्रतिबंधहिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह की मौत के बाद, इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने मध्य इजरायल में 1,000 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की।
Read more »
हिजबुल्लाह ने हाइफा पर रॉकेट हमला किया, इजरायल ने लेबनान में वायु-स्ट्राइक कियासोमवार को हिजबुल्लाह ने उत्तरी इजरायल के शहर हाइफा पर रॉकेट से हमला किया। इससे पहले, इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में कई स्थानों पर वायु-स्ट्राइक किया।
Read more »
इजरायली एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह हेडक्वार्टर के कमांडर की मौत, आईडीएफ का दावाइजरायली एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह हेडक्वार्टर के कमांडर की मौत, आईडीएफ का दावा
Read more »
