अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोंपियो ने चीन को जमकर फटकार लगाई है। उन्होंने कहा एक तरफ तो चीन अपने देश के लाखों मुसलमानों को जमकर प्रताड़ित करता है वहीं दूसरी तरफ आतंकियों को बचाता है MasoodAzhar PulwamaTerrorAttack
माइक पोंपियो ने चीन को जमकर फटकार लगाई है। उन्होंने कहा एक तरफ तो चीन अपने देश के लाखों मुसलमानों को जमकर प्रताड़ित करता है वहीं दूसरी तरफ खूंखार इस्लामिक आतंकवादियों को यूएन प्रतिबंध से बचाता है। यहां पर स्पष्ट रूप से अमेरिकी विदेश मंत्री का इशारा, चीन द्वारा पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद के सरगना मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 'वैश्विक आतंकी' घोषित किए जाने के प्रस्ताव को रोकने को लेकर था। जैश-ए-मुहम्मद या अजहर मसूद का नाम लिए बिना पोंपियो ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, 'पूरा विश्व चीन का मुसलमानों के प्रति शर्मनाक पाखंड को बर्दाश्त नहीं कर सकती। एक तरफ चीन अपने देश में 10 लाख से अधिक मुसलमानों को प्रताड़ित करता है और दूसरी तरफ यह हिंसक इस्लामिक आतंकी समूहों को यूएन प्रतिबंध से बचाता है।' आपको बता दें कि 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा हमले के बाद अमेरिका ने ब्रिटेन और फ्रांस के साथ मिलकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अजहर मसूद को 'वैश्विक आतंकी' घोषित करने का प्रस्ताव पेश किया था, लेकिन चीन ने वीटो का प्रयोग कर इसे रोक कर दिया। चीन ने यूएन सुरक्षा परिषद की बैठक में प्रस्ताव को यह तर्क देते हुए लटका दिया कि वह इसके अध्ययन के लिए अधिक समय चाहता है।आपको बता दें कि यूएन की इस बैठक में चीन को छोड़कर सुरक्षा परिषद के अन्य सभी सदस्यों ने अमेरिका द्वारा उठाए गए इस कदम का समर्थन किया था। 14 फरवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर हुए हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद ने ली थी, इस आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। चीन ने अपने यहां शिनजियांग प्रांत में उइगर और अन्य मुस्लिम अल्पसंख्यक समुदाय के 10 लाख लोगों को अप्रैल 2017 से ही नजरबंद करके रखा हुआ है। पोंपियो ने कहा, 'अमेरिका चीन में कैद किए गए इन मुस्लिमों और उनके परिवारों के साथ है। चीन को चाहिए कि वो हिरासत में रखे गए सभी मुस्लिम परिवारों को रिहा करना चाहिए और इनके दमन को खत्म करना चाहिए।' बुधवार को पोंपियो ने चीन के दमन से बचकर निकले शिनजियांग के लोगों और उनके परिवारों से मुलाकात की।.
माइक पोंपियो ने चीन को जमकर फटकार लगाई है। उन्होंने कहा एक तरफ तो चीन अपने देश के लाखों मुसलमानों को जमकर प्रताड़ित करता है वहीं दूसरी तरफ खूंखार इस्लामिक आतंकवादियों को यूएन प्रतिबंध से बचाता है। यहां पर स्पष्ट रूप से अमेरिकी विदेश मंत्री का इशारा, चीन द्वारा पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद के सरगना मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 'वैश्विक आतंकी' घोषित किए जाने के प्रस्ताव को रोकने को लेकर था। जैश-ए-मुहम्मद या अजहर मसूद का नाम लिए बिना पोंपियो ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, 'पूरा विश्व चीन का मुसलमानों के प्रति शर्मनाक पाखंड को बर्दाश्त नहीं कर सकती। एक तरफ चीन अपने देश में 10 लाख से अधिक मुसलमानों को प्रताड़ित करता है और दूसरी तरफ यह हिंसक इस्लामिक आतंकी समूहों को यूएन प्रतिबंध से बचाता है।' आपको बता दें कि 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा हमले के बाद अमेरिका ने ब्रिटेन और फ्रांस के साथ मिलकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अजहर मसूद को 'वैश्विक आतंकी' घोषित करने का प्रस्ताव पेश किया था, लेकिन चीन ने वीटो का प्रयोग कर इसे रोक कर दिया। चीन ने यूएन सुरक्षा परिषद की बैठक में प्रस्ताव को यह तर्क देते हुए लटका दिया कि वह इसके अध्ययन के लिए अधिक समय चाहता है।आपको बता दें कि यूएन की इस बैठक में चीन को छोड़कर सुरक्षा परिषद के अन्य सभी सदस्यों ने अमेरिका द्वारा उठाए गए इस कदम का समर्थन किया था। 14 फरवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर हुए हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद ने ली थी, इस आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। चीन ने अपने यहां शिनजियांग प्रांत में उइगर और अन्य मुस्लिम अल्पसंख्यक समुदाय के 10 लाख लोगों को अप्रैल 2017 से ही नजरबंद करके रखा हुआ है। पोंपियो ने कहा, 'अमेरिका चीन में कैद किए गए इन मुस्लिमों और उनके परिवारों के साथ है। चीन को चाहिए कि वो हिरासत में रखे गए सभी मुस्लिम परिवारों को रिहा करना चाहिए और इनके दमन को खत्म करना चाहिए।' बुधवार को पोंपियो ने चीन के दमन से बचकर निकले शिनजियांग के लोगों और उनके परिवारों से मुलाकात की।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
चीन में कार ने 7 लोगों को रौंदा, पुलिस ने चालक को मारी गोलीचीन के ह्युबेई में ये हादसा स्थानीय समय के अनुसार 6 बजे हुआ. जिस जगह ये हादसा हुआ वह काफी भीड़भाड़ वाला इलाका था. घटना के बाद पुलिस ने अभी इलाके को घेर लिया है और घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है. स्थानीय पुलिस अभी चालक के बारे में पता लगा रही है.
Read more »
BJP में 75 पार नेताओं की विदाई: आडवाणी और खंडूरी को टिकट नहीं तो कलराज मिश्र के बाद शांता कुमार ने चुनाव लड़ने से किया मना2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी की अगुवाई कर रहे पीएम मोदी और अमित शाह की तरफ से साफ कर दिया गया था कि 75 की उम्र पार कर चुके नेताओं को चुनाव में टिकट नहीं दिया जाएगा. आगामी लोकसभा चुनाव में इस फार्मूले को अपनाती हुई भी नजर आ रही है. 75 की उम्र पार कर चुके नेताओं के टिकट कटने का सिलसिला जारी है. बीजेपी के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी को टिकट नहीं दिया गया. उनकी जगह अमित शाह को गांधी नगर से उम्मीदवार बनाया गया है.
Read more »
चीन के OBOR प्रॉजेक्ट के साथ जुड़ने वाला G-7 का पहला देश बना इटली-Navbharat Timesअमेरिका और चीन के बीच जारी ट्रे वॉर के बीच इटली के रूप में चीन को नया यूरोपीय साथी मिल गया है। चीन के महत्वाकांक्षी वन बेल्ट वन रोड प्रॉजेक्ट में इटली नया साझीदार है। इटली जी-7 का पहला देश है जिसने इतने बड़े स्तर पर चीन के साथ वाणिज्यिक भागीदारी की है।
Read more »
मोदी नहीं, अब प्रियंका गांधी के निशाने पर योगी, 24 घंटे में इन 4 मुद्दों पर घेराप्रियंका गांधी वाड्रा ने चार ऐसे मुद्दे उठाए हैं, जिन्हें लेकर यूपी की जनता के बीच नाराजगी देखने को मिलती रही है. इनमें गन्ना किसान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशाकर्मी और शिक्षामित्रों की मांग शामिल है. प्रियंका गांधी ने सीएम योगी की घेराबंदी रविवार को उस वक्त शुरू की थी, जब योगी को गन्ना लैंड पश्चिम उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रैली करने जाना था. एक खबर का हवाला देते हुए प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया और लिखा कि गन्ना किसानों के परिवार दिनरात मेहनत करते हैं, मगर यूपी सरकार उनके भुगतान का भी जिम्मा नहीं लेती.
Read more »
चीन की चाल, अरुणाचल को अपना हिस्सा न दिखाने वाले 30 हजार नक्शे फाड़ेचीन के अफसरों ने पिछले हफ्ते 30,000 नक्शों को नष्ट कर दिया है. अधिकारियों ने उन नक्शों के टुकड़े-टुकड़े करवा डाले जिनमें अरुणाचल प्रदेश को भारत का हिस्सा और ताइवान को अलग देश के तौर पर दिखाया गया है.
Read more »
अरुणाचल को भारत का हिस्सा दिखाने वाले 30 हज़ार नक्शों को चीन ने किया नष्टः रिपोर्ट– News18 हिंदीचीन अरुणाचल प्रदेश पर अपना दावा करता रहता है और अपने आधिकारिक नक्शों में उसे तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र (टीएआर) के तौर पर दिखाता है.
Read more »
चीन में महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया, लेकिन दोनों के पिता अलग निकलेthe woman gave birth of twins in china but both of babies fathers are different | बच्चों के रजिस्ट्रेशन के लिए करवाए गए डीएनए टेस्ट में खुलासा हुआ पति को धोखा देकर किसी और के साथ महिला संबंध स्थापित की थी
Read more »
