हार पर बोले कोहली, मैक्सवेल की ऐसी पारी के सामने ज्यादा कुछ नहीं कर सकते

United States News News

हार पर बोले कोहली, मैक्सवेल की ऐसी पारी के सामने ज्यादा कुछ नहीं कर सकते
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 51 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 24%
  • Publisher: 63%

INDvsAUS: हार पर बोले कोहली- मैक्सवेल की ऐसी पारी के सामने ज्यादा कुछ नहीं कर सकते

ऑस्ट्रेलिया ने विस्फोटक बल्लेबाज ग्लैन मैक्सवेल की तूफानी शतकीय पारी के दम पर बुधवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए दूसरे और अंतिम टी-20 क्रिकेट मैच में भारत को सात विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप कर ली.

कोहली ने मैच के बाद कहा,"ऑस्ट्रेलिया ने दोनों मैचों में हमसे अच्छा प्रदर्शन किया. उन्होंने गेंद, बल्ले और फील्डिंग में हमें मात दी. हमने एक अच्छा स्कोर खड़ा किया था. 190 का स्कोर किसी भी मैदान पर एक अच्छा स्कोर होता है लेकिन जब मैक्सवेल इस तरह एक पारी खेलते हैं तो आप ज्यादा कुछ नहीं कर सकते हैं." कोहली ने अपने गेंदबाजों का बचाव करते हुए कहा कि ओस ने दूसरी पारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. कोहली ने कहा,"हर टीम हर टीम को जीतने के इरादे से उतरती है लेकिन मैच जीतना महत्वपूर्ण होता है. हम इस मुकाबले में कड़ी चुनौती देना चाहते थे लेकिन ओस के चलते हमारे गेंदबाज ऐसा न कर सके." जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान फिंच ने कहा,"भारत के खिलाफ भारत में किसी भी तरह की सीरीज जीतना बेहद खास है. मैक्सवेल ने शानदार पारी खेली. मैं यहां एडम जम्पा का भी उल्लेख करना चाहूंगा, जिन्होंने इस विकेट पर बेहतरीन गेंदबाजी की." उन्होंने कहा,"हम विश्वकप के लिए पिछले 10-11 महीनों से टीम का निर्माण कर रहे हैं. इस दौरान कुछ निराशा भी हाथ लगी है. लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि हमने उस समय से लेकर अब तक बहुत सुधार किया है."

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

विपक्षी दलों का आरोप, जवानों की शहादत पर राजनीति कर रही भाजपाविपक्षी दलों का आरोप, जवानों की शहादत पर राजनीति कर रही भाजपाविपक्षी दलों की संयुक्त बैठक में जवानों की शहादत के राजनीतिकरण पर चिंता व्यक्त की गई, साझा न्यूनतम कार्यक्रम पर नहीं हुई कोई बात.
Read more »

IND vs AUS: ऑस्‍ट्रेलिया ने 7 विकेट से मारी बाजी, कोहली की कप्‍तानी में पहली बार घर में हारी टीम इंडिया– News18 हिंदीIND vs AUS: ऑस्‍ट्रेलिया ने 7 विकेट से मारी बाजी, कोहली की कप्‍तानी में पहली बार घर में हारी टीम इंडिया– News18 हिंदीयह विराट कोहली की कप्‍तानी में घरेलू सरजमीं पर टीम इंडिया की पहली सीरीज हार है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:44:50