भारत और साउथ अफ्रीका के बीच हुए टी20 मैच में हार्दिक पंड्या ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 1000 रन और 100 विकेट लेने का कारनामा किया, ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय क्रिकेटर बने। उन्होंने 100वां विकेट ट्रिस्टन स्टब्स को आउट करके लिया।
नई दिल्ली. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 इंटरनेशनल मैच ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के लिए बेहद खास साबित हुआ. उन्होंने धर्मशाला में हुए इस मुकाबले में एक ऐसी उपलब्धि नाम की, जो उनसे पहले तक भारत का कोई भी क्रिकेट र हासिल नहीं कर पाया था.
इतना ही नहीं, यह उपलब्धि हार्दिक से पहले दुनिया के सिर्फ चार ही ऑलराउंडर अपने नाम कर पाए थे. पहली पारी के 7वें ओवर में हार्दिक ने ट्रिस्टन स्टब्स का विकेट चटकाया. इसके साथ ही वह टी20 इंटरनेशनल में विकेटों का शतक लगाने वाले भारत के तीसरे क्रिकेटर बन गए. इसके अलावा हार्दिक ने इस फॉर्मेट में भारत के लिए 1000 रन और 100 विकेट हासिल करने वाला पहला क्रिकेटर बनकर इतिहास रचा. पंड्या ने पूरी की स्पेशल सेंचुरी सातवें ओवर के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जिम्मेदारी हार्दिक पंड्या को सौंपी. ओवर की आखिरी गेंद हार्दिक ने बाइक ऑफ लेंथ फेंकी, जो स्टब्स के बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए विकेटकीपर जितेश शर्मा के दस्तानों में चली गई. यह हार्दिक का 100वां टी20 इंटरनेशनल विकेट था. जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह के बाद हार्दिक इस फॉर्मेट में विकेटों का शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बॉलर बन गए. बुमराह ने मौजूदा सीरीज में, जबकि अर्शदीप इसी साल ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने थे. 💯 and COUNTING 👌 Congratulations to Hardik Pandya on completing 1⃣0⃣0⃣ T20I wickets 👏👏 Updates ▶️ https://t.co/AJZYgMAHc0#TeamIndia | #INDvSA | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/i1c0GdYUiy — BCCI December 14, 2025 ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय हार्दिक पहले ही टी20 इंटरनेशनल में 1000 रन पूरे कर चुके हैं. अब इस फॉर्मेट में उन्होंने 100 विकेट भी पूरे कर लिए, जिससे वह टी20 इंटरनेशनल में 1000 रन और 100 विकेट का आंकड़ा छूने वाले पहले भारतीय बन गए. ओवरऑल बात करें तो इस उपलब्धि को नाम करने वाले हार्दिक पंड्या दुनिया के 5वें ऑलराउंडर हैं.
हार्दिक पंड्या टी20 क्रिकेट विकेट भारत
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
एफडीआई की सीमा 100 प्रतिशत करने से इंश्योरेंस की पहुंच बढ़ेगी : इंडस्ट्रीएफडीआई की सीमा 100 प्रतिशत करने से इंश्योरेंस की पहुंच बढ़ेगी : इंडस्ट्री
Read more »
इंडोनेशिया में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन में मौत का आंकड़ा 1000 से अधिक पहुंचाइंडोनेशिया में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन में मौत का आंकड़ा 1000 से अधिक पहुंचा
Read more »
नेपाल जल्द ही 100 रुपए से ऊपर के भारतीय नोटों को दे सकता है मंजूरी :रिपोर्टनेपाल जल्द ही 100 रुपए से ऊपर के भारतीय नोटों को दे सकता है मंजूरी :रिपोर्ट
Read more »
CBI ने किया 1000 करोड़ के साइबर फ्रॉड नेटवर्क का भंडाफोड़, 17 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीटकेंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने एक बड़े और संगठित साइबर फ्रॉड नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 17 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है, जिनमें 4 विदेशी नागरिक शामिल हैं। इस नेटवर्क ने 1000 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध रकम को देश और विदेश में घुमाया। यह नेटवर्क भ्रामक लोन ऐप, फर्जी निवेश स्कीम और अन्य तरीकों से हजारों नागरिकों को ठग रहा था।
Read more »
हार्दिक पंड्या का आनोखा 'शतक', T20I में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, इस क्लब में हुए शामिलभारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे T20I में ट्रिस्टन स्टब्स को आउट कर अपने T20 इंटरनेशनल करियर के 100 विकेट पूरे किए। वह 100 विकेट और 1000 रन बनाने वाले भारत के पहले और दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं।
Read more »
IND vs SA: 1000 रन और विकेटों का शतक... हार्दिक पंड्या T20 में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ीहार्दिक पांड्या ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1000 से ज्यादा रन और 100 से ज्यादा विकेट पूरे कर इतिहास रच दिया है. वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज और भारत के तीसरे 100 टी20I विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हैं.
Read more »
