एफडीआई की सीमा 100 प्रतिशत करने से इंश्योरेंस की पहुंच बढ़ेगी : इंडस्ट्री
"नई दिल्ली, 13 दिसंबर । सरकार की ओर से इंश्योरेंस सेक्टर में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की सीमा 100 प्रतिशत करने से इंश्योरेंस की पहुंच बढ़ेगी, सेक्टर में नया निवेश आएगा और इनोवेशन को बढ़ावा मिलेगा। यह जानकारी शनिवार को इंडस्ट्री लीडर्स की ओर से दी गई।Advertisment केंद्रीय कैबिनेट की ओर से बीमा कानून विधेयक को मंजूरी दे दी गई है। इसमें इंश्योरेंस सेक्टर में एफडीआई की सीमा को 100 प्रतिशत तक बढ़ाने का प्रस्ताव है। इस विधेयक में कम्पोजिट लाइसेंस का भी प्रस्ताव है, जिससे नई कंपनियों को सेक्टर में प्रवेश के लिए कम कैपिटल की आवश्यकता होगी। पीबी फिनटेक के ज्वाइंट ग्रुप सीईओ सरबवीर सिंह ने कहा कि यह कदम वित्तीय सुरक्षा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले इंश्योरेंस सेक्टर में स्पष्टता, विश्वास और दीर्घकालिक पूंजी लाता है। उन्होंने कहा कि वैश्विक विशेषज्ञता और निरंतर निवेश इनोवेशन को गति देने, उपभोक्ता अनुभव को बेहतर बनाने और देश भर में इंश्योरेंस पहुंच का विस्तार करने में मदद कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह सुधार सेवा की समग्र गुणवत्ता को बढ़ाएंगे और बड़ी मात्रा में नई पूंजी को आकर्षित करेंगे। सिंह ने आगे कहा कि बढ़ती प्रतिस्पर्धा से उत्पादों की व्यापक रेंज और अधिक विशिष्ट समाधानों को प्रोत्साहन मिलेगा। रिन्यूबाय के सह-संस्थापक और सीईओ बालाचंदर शेखर ने इस विधेयक को दूरदर्शी और सुसंगत सुधार पैकेज बताते हुए कहा कि यह क्षेत्रीय परिवर्तन के लिए संरचनात्मक आधार तैयार करेगा। उन्होंने कहा कि कम्पोजिट लाइसेंस से एकीकरण को बढ़ावा मिलेगा, ग्राहक-केंद्रित सुरक्षा सुनिश्चित होगी और तर्कसंगत पूंजी मानदंड नए प्रतिभागियों को उन बाजारों में सेवा देने के लिए आमंत्रित करेंगे जहां अभी तक पर्याप्त सेवाएं नहीं पहुंची हैं। शेखर ने 100 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की शुरुआत का स्वागत करते हुए कहा, वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं और उन्नत प्रौद्योगिकियों तक पहुंच से जोखिम का बेहतर आकलन, दावों का त्वरित निपटान और ग्राहकों के साथ बेहतर जुड़ाव सुनिश्चित होगा। उन्होंने आगे कहा कि मध्यस्थों के लिए स्थायी पंजीकरण की व्यवस्था से अनुपालन संबंधी बार-बार होने वाली परेशानी कम होती है और दीर्घकालिक योजना को बढ़ावा मिलता है, जिससे हम अपनी पहुंच बढ़ाने और ग्राहक सेवा को बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। एऑन के सीईओ, भारत और एशिया प्रशांत क्षेत्र के मानव पूंजी रणनीति प्रमुख, ऋषि मेहरा ने कहा कि इंश्योरेंस सेक्टर में 100 प्रतिशत एफडीआई की अनुमति देना भारत के जोखिम और इंश्योरेंस इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि भारत के लिए, यह एक अधिक सुरक्षित, प्रतिस्पर्धी और भविष्य के लिए तैयार बीमा बाजार की ओर हमारी प्रगति को गति देता है, जो देश के विकसित भारत के सफर में एक आवश्यक आधारशिला है। --आईएएनएस एबीएस/ डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी."
प्रौद्योगिकी व्यापार एफडीआई की सीमा 100 प्रतिशत करने से इंश्योरेंस की न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
T20 World Cup 2026: 100-100 रुपये में मिल रही है टी-20 वर्ल्ड कप की टिकट, ऐसे कर सकते हैं घर बैठे बुकT20 World Cup 2026: 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों के बीच आईसीसी ने टिकटों की भी घोषणा कर दी है. टिकट की शुरुआत महज 100 रुपये से हो रही है. खेल समाचार | टी -20 वर्ल्ड कप
Read more »
दिल्ली में पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरा डब्ल्यूएचओ ग्लोबल सम्मेलन, 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिलदिल्ली में पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरा डब्ल्यूएचओ ग्लोबल सम्मेलन, 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
Read more »
नवगछिया में सातवीं की छात्रा को कराया 100 उठक-बैठक; बेहोश होकर गिरी, आवाज भी गुमबिहार के नवगछिया में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक सातवीं कक्षा की छात्रा को 100 उठक-बैठक लगाने की सजा दी गई। सजा के बाद छात्रा बेहोश हो गई और उसकी आवाज भी चली गई। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और मामले की जांच की जा रही है।
Read more »
Insurance Amendment Bill: इंश्योरेंस सेक्टर में 100% एफडीआई को मंजूरी, विदेशी कंपनियां भारत आएंगी, लोगों को क्या होंगे फायदे?FDI in Insurance Sector: सरकार ने इंश्योरेंस सेक्टर में 100% एफडीआई को मंजूरी दे दी है। अब विदेशी कंपनियां पूरी तरह से भारत में बीमा व्यवसाय कर सकेंगी।
Read more »
காப்பீட்டுத் துறையில் முக்கிய மாற்றம்: 100% அந்நிய நேரடி முதலீட்டிற்கு அமைச்சரவை ஒப்புதல்!Cabinet Clears 100 Percent FDI In Insurance : காப்பீட்டுத்துறையில் புதிய மாற்றத்தை மத்திய அமைச்சரவை கொண்டு வந்துள்ளது. இது, காப்பீட்டுதுறையை வலுப்படுத்த உதவும் என்று எதிர்பார்க்கப்படுகிறது. இது குறித்த முழு விவரத்தை, இங்கு பார்ப்போம்.
Read more »
इंश्योरेंस सेक्टर में बड़ा बदलाव, कैबिनेट ने 100 प्रतिशत एफडीआई की दी मंजूरीइंश्योरेंस सेक्टर में बड़ा बदलाव, कैबिनेट ने 100 प्रतिशत एफडीआई की दी मंजूरी
Read more »
