Hardik is the first Indian to score 1000+ runs and take 100+ wickets.
गिल 2025 के नंबर-1 बैटर, अभिषेक का तीसरी बार पहली बॉल पर सिक्स, रिकॉर्ड्सभारत ने टी-20 सीरीज के तीसरे मैच में साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हरा दिया। रविवार को 118 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 15.
5 ओवर में 7 विकेट से मैच जीता। साउथ अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 117 रन पर सिमट गई थी। धर्मशाला में हार्दिक ने पंड्या टी-20 इंटरनेशनल में 1000 से ज्यादा रन और 100 विकेट पूरे करने वाले पहले भारतीय बने। भारतीय ओपनर शुभमन गिल ने 28 रन बनाए। वे इस साल तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बन गए हैं। अभिषेक शर्मा ने तीसरी बार पारी की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा। इसके अलावा वरुण चक्रवर्ती ने भी अपने 50 टी-20 इंटरनेशनल विकेट पूरे कर लिए।1. हार्दिक 1000+ रन और 100+ विकेट लेने वाले पहले भारतीय हार्दिक पंड्या टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 1000 से ज्यादा रन और 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए। उन्होंने यह मुकाम 1939 रन और 100 विकेट के साथ हासिल किया। हार्दिक से पहले सिर्फ विदेशी ऑलराउंडर शामिल थे, जिनमें शाकिब अल हसन, मोहम्मद नबी और सिकंदर रजा जैसे स्पिन ऑलराउंडर हैं। हार्दिक इस रिकॉर्ड में शामिल होने वाले पहले फास्ट बालिंग ऑलराउंडर भी हैं, जिससे उनकी यह उपलब्धि और भी खास है। साथ ही पंड्या टी-20 इंटरनेशनल में 100 विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बने। उनसे पहले अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह यह अचीवमेंट हासिल कर चुके हैं।भारतीय ओपनर शुभमन गिल इस साल के टॉप स्कोरर बन गए हैं। उनके साल 2025 में तीनों फॉर्मेट 1764 रन हो गए हैं। गिल ने वेस्टइंडीज के शाई होप के 1753 रन को पीछे छोड़ा। उन्होंने अपनी पारी का 18वां रन बनाकर यह माइल स्टोन हासिल किया। गिल ने भारतीय पारी के चौथे ओवर में मार्को यानसन की तीसरी बॉल पर चौका लगाया।अभिषेक शर्मा ने टी-20 इंटरनेशनल में तीसरी बार पारी की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा। इसके साथ ही वह ऐसा करने वाले इकलौते भारतीय बल्लेबाज बन गए। उनसे पहले रोहित शर्मा, संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल यह कारनामा एक-एक बार कर चुके हैं।वरुण चक्रवर्ती भारत के लिए टी-20 इंटरनेशनल में दूसरे सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। उन्होंने यह उपलब्धि सिर्फ 30 पारियों में हासिल की। इस मामले में उनसे आगे केवल कुलदीप यादव हैं, जिन्होंने 29 पारियों में यह मुकाम छुआ था। गेंदों के लिहाज से भी वरुण का प्रदर्शन खास रहा है। उन्होंने 672 गेंदों में 50 विकेट पूरे कर लिए और इस दौरान साउथ अफ्रीका के इमरान ताहिर और अफगानिस्तान के राशिद खान जैसे दिग्गज स्पिनर्स को पीछे छोड़ दिया। इस रिकॉर्ड में वरुण से आगे सिर्फ अजंथा मेंडिस, कुलदीप यादव और वनिंदू हसरंगा हैं।अर्शदीप सिंह टी-20 इंटरनेशनल के पावरप्ले ओवरों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए। उन्होंने शुरुआती छह ओवरों में अब तक 48 विकेट चटकाए हैं और इस मामले में भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ दिया। इस रिकॉर्ड में जसप्रीत बुमराह 33 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं, जबकि अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर ने पावरप्ले में 21-21 विकेट लिए हैं।क्विंटन डी कॉक टी-20 इंटरनेशनल में नौवीं बार शून्य पर आउट हुए। इस मामले में वे साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों में सबसे आगे हैं। उनके बाद एंडिले फेहलुकवायो और रीजा हेंड्रिक्स 7-7 बार डक पर आउट हो चुके हैं।अर्शदीप सिंह ने भारत को मैच के पहले ही ओवर में सफलता दिलाई। उनकी चौथी गेंद रीजा हेंड्रिक्स के पैड पर लगी, लेकिन फील्ड अंपायर ने शुरुआत में आउट नहीं दिया। इसके बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने DRS लिया। रिव्यू में फैसला पलटा और भारत को पहला विकेट मिल गया।2. फरेरा को जीवनदान, अर्शदीप ने मौका गंवाया 13वें ओवर में शिवम दुबे की स्लोअर गेंद पर फरेरा ने सिंगल लिया, लेकिन इस दौरान एक आसान कैच छूट गया। फरेरा ने बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन गेंद अंदर आ गई। लॉन्ग-ऑन पर खड़े अर्शदीप सिंह ने आगे की ओर डाइव लगाई, लेकिन कैच पकड़ नहीं सके। इस चूक पर कप्तान सूर्यकुमार यादव भी निराश नजर आए।ऐडन मार्करम ने 18वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का जड़कर अपनी फिफ्टी पूरी की। उन्होंने हर्षित राणा के ओवर में दो बाउंड्री लगाईं, जिसमें एक चौका और एक छक्का शामिल रहा। इन बाउंड्री के दम पर साउथ अफ्रीका ने 100 रन का आंकड़ा भी पार कर लिया।15वें ओवर में ऐडन मार्करम को जीवनदान मिला। शिवम दुबे की गेंद पर उन्होंने कवर्स की दिशा में शॉट खेला। हर्षित शुरुआत में बाउंड्री से आगे खड़े थे, उनके कैच के लिए पीछे जाना पड़ा। उन्होंने दाएं हाथ से ओवरहेड कैच लेने की कोशिश की, लेकिन गेंद हाथ से फिसल गई और उनके ऊपर से निकलते हुए बाउंड्री के अंदर जा गिरी।ओवर में ऐडन मार्करम के हाथ से बल्ला छूट गया, लेकिन गेंद चौके के लिए चली गई। कवर ड्राइव खेलने की कोशिश में उनका बल्ला हाथ से फिसलकर शॉर्ट लेग की ओर उड़ गया, जबकि गेंद स्लाइस होकर शॉर्ट थर्ड मैन के ऊपर से निकलते हुए बाउंड्री के पार पहुंच गई।6. अभिषेक के छक्के से भारत का खाता खुला 118 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही भारतीय टीम ने आक्रामक शुरुआत की। अभिषेक शर्मा ने लुंगी एनगिडी की पहली ही गेंद पर फाइन लेग के ऊपर से छक्का जड़ा। उन्होंने इस ओवर से कुल 16 रन बटोरे।भारतीय पारी के दूसरे ओवर में शुभमन गिल LBW आउट होने से बच गए। मार्को यानसन ने 136 किमी प्रति घंटे की इनस्विंगर लेंथ डिलीवरी फेंकी, जो फ्लिक को बीट करते हुई गिल के पैड पर जा लगी। अंपायर ने उंगली उठा दी, लेकिन गिल ने तुरंत रिव्यू लिया। स्लो-मोशन रिप्ले में पहले बल्ले का संपर्क साफ नहीं दिखा, हालांकि अल्ट्रा-एज में गेंद और बल्ले के पास स्पष्ट स्पाइक नजर आया। गेंद घुटने के रोल के ठीक ऊपर पैड पर लगी थी और फिर पॉइंट की ओर चली गई, जिसके चलते फैसला पलट गया।8. मार्करम ने 24 मीटर पीछे भागकर डाइविंग कैच लपका पावरप्ले के आखिरी ओवर में भारत ने पहला विकेट गंवाया। अभिषेक शर्मा 18 गेंदों पर 35 रन बनाकर आउट हुए। कार्बिन बॉश की गेंद पर उन्हें ऐडन मार्करम ने लॉन्ग ऑफ पर पीछे की ओर दौड़ते हुए शानदार कैच लपककर पवेलियन भेजा।90 रन से जीता मैच, आरोन जॉर्ज ने 85 रन बनाए; कनिष्क-दीपेश को 3-3 विकेटतिलक बोले- मौसम ठंडा, बॉल स्विंग हो रही; अफ्रीकी कोच ने कहा- हमारे खिलाड़ी यहां खेल चुकेयूपी में कोहरे का कहर, 22 गाड़ियां टकराईंचित्तौड़गढ़ में दिसंबर में भी लगातार बढ़ रहा पाराछत्तीसगढ़ के उत्तर-मध्य क्षेत्र में कड़ाके की ठंडठंड का असर...दुर्ग में सुबह 8 बजे से खुलेंगे स्कूल
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
20 अमेरिकी राज्यों ने एच-1बी वीजा फीस को लेकर ट्रंप पर किया मुकदमा20 अमेरिकी राज्यों ने एच-1बी वीजा फीस को लेकर ट्रंप पर किया मुकदमा
Read more »
2025 में 10 मल्टीबैगर स्टॉक: BSE पर 1,000% से अधिक की वृद्धियहाँ 10 मल्टीबैगर स्टॉक हैं, जिन्होंने 2025 में BSE पर 1,000% से अधिक की वृद्धि दर्ज की है। इन शेयरों में रणनीतिक अधिग्रहण, बड़े ऑर्डर बुक और क्षेत्र में सुधार के कारण तेजी आई है। शेयर की कीमतों में भारी उछाल आया है, कुछ शेयरों में 6,000% से अधिक की वृद्धि हुई है। कई कंपनियों ने नए क्षेत्रों में विस्तार किया है, विदेशी साझेदारी की है, या डीप-टेक निर्माण की ओर रुख किया है। हालांकि, कुछ शेयरों में हालिया मुनाफावसूली भी देखी गई है।
Read more »
SSC CGL Result 2025: एसएससी सीजीएल टियर-1 रिजल्ट जल्द जारी होने की उम्मीद, इन चार स्टेप्स से कर सकेंगे डाउनलोडकर्मचारी चयन आयोग की ओर से SSC CGL Tier-1 Result 2025 जल्द ही जारी किया जा सकता है। इस परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवार टियर-2 परीक्षा में भाग ले सकेंगे। एसएससी की ओर से कुल 14582 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
Read more »
हार्दिक पंड्या ने रचा इतिहास, टी20 में 1000 रन और 100 विकेट का कीर्तिमानभारत और साउथ अफ्रीका के बीच हुए टी20 मैच में हार्दिक पंड्या ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 1000 रन और 100 विकेट लेने का कारनामा किया, ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय क्रिकेटर बने। उन्होंने 100वां विकेट ट्रिस्टन स्टब्स को आउट करके लिया।
Read more »
हार्दिक पंड्या का ऐतिहासिक प्रदर्शन: टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट और 1000 रन का डबल धमालभारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए टी20 इंटरनेशनल मैच में हार्दिक पंड्या ने इतिहास रच दिया। उन्होंने 100 विकेट लेने का आंकड़ा पार किया और टी20 इंटरनेशनल में 1000 रन भी पूरे किए, ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने।
Read more »
New Labour Codes 2025 4 Days Week New Labour Codes 2025 News in Marathi, New Labour Codes 2025 4 Days Week New Labour Codes 2025 Breaking News, Latest News News Headlines in Marathi: Zee 24 taasNew Labour Codes 2025 4 Days Week New Labour Codes 2025 News in Marathi, New Labour Codes 2025 4 Days Week New Labour Codes 2025 Breaking News, Latest News New Labour Codes 2025 4 Days Week New Labour Codes 2025 in Marathi, News Headlines New Labour Codes 2025 4 Days Week New Labour Codes 2025 in Marathi, Todays News New Labour Codes 2025 4 Days...
Read more »
