हार्दिक पांड्या की 2024 - एक साल उतार-चढ़ावों से भरा

क्रिकेट News

हार्दिक पांड्या की 2024 - एक साल उतार-चढ़ावों से भरा
हार्दिक पांड्याIPL 2024मुंबई इंडियंस
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 76 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 58%
  • Publisher: 53%

हार्दिक पांड्या के IPL 2024 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी और टीम के प्रदर्शन, उनके रोहित शर्मा के साथ संबंधों में खिंचाव, और T20 वर्ल्ड कप में जीत के बाद अपने तलाक की पुष्टि ने उनके 2024 को एक उतार-चढ़ाव भरा बना दिया।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के लिए साल 2024 काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। IPL 2024 की शुरुआत से पहले मुंबई इंडियंस ने उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स से ट्रेड किया। इसके बाद रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस की कमान सौंप दी गई। मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट के इस फैसले से MI के फैंस खासे नाराज हुए। ऐसे में हार्दिक पांड्या को सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक फैंस के गुस्से का सामना करना पड़ा। मुंबई इंडियंंस का शर्मनाक प्रदर्शन आईपीएल 2024 जब शुरू

हुआ तो मैच के दौरान भी हार्दिक को फैंस का विरोध झेलना पड़ा। हार्दिक की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन भी इस सीजन बेहद शर्मनाक रहा। रोहित शर्मा की कप्तानी में 5 खिताब जीतने वाली टीम IPL 2024 में प्‍वाइंट्स टेबल में आखिरी नंबर पर रही। टीम ने 14 में से सिर्फ 4 मैच ही जीते। इतना ही नहीं लीग के दौरान हार्दिक और रोहित शर्मा के बीच अनबन की खबरें भी सामने आईं। टी20 वर्ल्‍ड कप में बने हीरो रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या के रिश्‍तों के बीच जमीं यह बर्फ टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 में पिछली। टूर्नामेंट में हार्दिक पांड्या हिटमैन की कप्‍तानी में खेलते नजर आए। बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टूर्नामेंट का फाइनल खेला गया। आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए 16 रन चाहिए थे। कप्‍तान रोहित शर्मा गेंद हार्दिक पांड्या के हाथों में थमा दी। इसके बाद हार्दिक और सूर्यकुमार यादव ने जो किया वह इतिहास में दर्ज हो गया। पहली ही गेंद पर मिलर का शिकार किया हार्दिक पांड्या ने पहली ही गेंद पर खतरनाक डेविड मिलर को सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच आउट कराया। इस कैच ने तो पूरा मैच ही पलट दिया। दूसरी गेंद पर कगिसो रबाडा ने चौका लगाया। तीसरी और चौथी गेंद पर 1-1 रन बना। 5वीं गेंद वाइड रही। अगली गेंद पर स्‍काई ने रबाडा का कैच लपका। की आखिरी गेंद पर 1 रन बना और भारत ने 7 रन से यह मैच जीता लिया। इससे पहले भारतीय टीम ने 2007 में टी20 वर्ल्‍ड कप जीता था। हार्दिक-नताशा का हुआ तलाक टी20 वर्ल्‍ड कप के बाद तो हार्दिक पांड्या पांड्या की जिंदगी ने एक बार फिर करवट बदली। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक का तलाक हो गया। जुलाई में दोनों ने सोशल मीडिया पर अलग होने की पुष्टि की। दोनों की 202

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

हार्दिक पांड्या IPL 2024 मुंबई इंडियंस T20 वर्ल्ड कप रोहित शर्मा नताशा स्टेनकोविक तलाक

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

39 साल के हुए शिखर धवन, साथी भारतीय क्रिकेटरों से मिली हार्दिक शुभकामनाएं39 साल के हुए शिखर धवन, साथी भारतीय क्रिकेटरों से मिली हार्दिक शुभकामनाएं39 साल के हुए शिखर धवन, साथी भारतीय क्रिकेटरों से मिली हार्दिक शुभकामनाएं
Read more »

भोपाल में चार साल की बच्ची से 'गलत' हरकत करने की कोशिशभोपाल में चार साल की बच्ची से 'गलत' हरकत करने की कोशिशभोपाल में एक युवक ने चार साल की बच्ची से गलत हरकत करने की कोशिश की।
Read more »

हार्दिक पांड्या और सारा अली खान की तस्वीरें एआई से बनाई गई हैंहार्दिक पांड्या और सारा अली खान की तस्वीरें एआई से बनाई गई हैंसोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या और सारा अली खान की नजदीकियों को दिखाती तस्वीरें वायरल हो रही हैं। लेकिन पड़ताल में पता चला है कि ये तस्वीरें एआई से बनाई गई हैं और दावा गलत है।
Read more »

साल 2025 में भी जारी रहेगा IPO का तूफान, 2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के इश्यू की उम्मीद, टूट जाएगा 2024 का रेकॉर्डसाल 2025 में भी जारी रहेगा IPO का तूफान, 2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के इश्यू की उम्मीद, टूट जाएगा 2024 का रेकॉर्डIPO in Year 2025: साल 2024 में शेयर मार्केट में जहां उतार-चढ़ाव रहा, वहीं जमकर आईपीओ आए। इस साल नवंबर तक 1.
Read more »

2024 में 5 लाख का खाना खा गया सिंगल शख्स, जोमैटो ने बुक किए बिरयानी के 9 करोड़ ऑर्डर, देखें मोस्ट ऑडर्ड लिस्ट2024 में 5 लाख का खाना खा गया सिंगल शख्स, जोमैटो ने बुक किए बिरयानी के 9 करोड़ ऑर्डर, देखें मोस्ट ऑडर्ड लिस्टजोमैटो ने साल 2024 की अपनी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें एक सिंगल शख्स ने साल में 5 लाख रुपये का खाना ऑर्डर किया है.
Read more »

आईसीसी ने टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए बुमराह और पांड्या को बाहर कर दियाआईसीसी ने टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए बुमराह और पांड्या को बाहर कर दियाआईसीसी ने टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार के लिए 4 खिलाड़ियों की सूची जारी की है जिसमें जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या का नाम शामिल नहीं है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:32:42