उत्तराखंड में अगले चार दिनों तक मौसम साफ रहेगा। प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने से ठिठुरन भरी ठंड से राहत मिलेगी।
उत्तराखंड में अगले चार दिनों तक मौसम साफ रहेगा। प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने से ठिठुरन भरी ठंड से राहत मिलेगी। प्रदेश में दो दिनों तक बारिश और बर्फबारी के बाद रविवार को मौसम साफ रहा। चटक धूप खिलने से ठंड से राहत मिली। दिन के समय रहा चटक धूप खिली रही। वहीं, शाम ढलते ही सर्द हवाएं चलने से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम साफ रहने के चलते मैदानी क्षेत्रों में कोहरा जा सकता है। वहीं, उत्तराखंड स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने चमोली जिले में 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में
हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। यह अलर्ट जारी होने के बाद शासन भी सतर्क हो गया है। यूएसडीएमए ने सोमवार शाम पांच बजे तक हिमस्खलन का अलर्ट जारी किया है। जिसको देखते हुए डीएम से चेतावनी का संज्ञान लेते हुए आवश्यक हथियार बढ़ाने के साथ सभी संबंधित अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रखने के लिए निर्देशित किया है। ज्यादातर क्षेत्रों में पारा सामान्य से अधिक बने रहने का अनुमान है।2 दिन की बारिश और बर्फबारी से उत्तराखंड शीतलहर चपेट में आ गया था। जिसके बाद रविवार को मौसम ने राहत दी और चटक धूप खिली। चटक धूप खिलने से ठंड से राहत मिली। वहीं, देहरादून का अधिकतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 22.1 और न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस रहा। उधम सिंह नगर का तापमान 23.1 और न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 12.0 और न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 13.7 और न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
WEATHER UTTARAKHAND RAIN SNOW TEMPERATURE
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
उप में कोहरा बना रहा, ठंड का असर दिसंबर के अंत मेंउत्तर प्रदेश में कोहरे का कहर जारी है, शीत लहर से राहत मिली है, मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक मौसम इसी तरह रहेगा.
Read more »
मावठा जैसा अहसास; इंदौर में ठंड बढ़ गईइंदौर में सोमवार को मावठे जैसा मौसम रहा। दिन के तापमान में चार डिग्री की गिरावट आई है। रात का तापमान 1 डिग्री बढ़ा है।
Read more »
जैसलमेर में कोहरे से राहत, सर्दी का असर बरकरारजैसलमेर जिले में कोहरे से राहत मिली है और आने वाले चार दिनों तक मौसम साफ रहेगा। लेकिन सर्दी का असर बरकरार रहेगा।
Read more »
उत्तर प्रदेश में मौसम बदल रहा हैउत्तर प्रदेश में मौसम में परिवर्तन देखा जा रहा है। अगले दो दिनों के लिए मौसम साफ रहेगा, उसके बाद फिर बारिश हो सकती है। तापमान में भी बदलाव जारी है।
Read more »
दिल्ली का मौसम : क्रिसमस पर ठंड और बारिश की आशंकाउत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है। दिल्ली में क्रिसमस के दिन मौसम मुख्यतः साफ रहेगा, लेकिन 27 दिसंबर को बारिश की संभावना है। AQI भी बेहद खराब रहेगा।
Read more »
कोटपूतली रेस्क्यू ऑपरेशन: चेतना तक पहुंचने में टीम अभी भी असमर्थ!कोटपूतली में तीन साल की बच्ची चेतना के बोरवेल में गिरने से चार दिन बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। टीम अभी तक बच्ची तक नहीं पहुंच सकी है।
Read more »
