हार्दिक पंड्या से लेकर शुभमन गिल तक... कितने पढ़े-लिखे हैं आपके स्टार क्रिकेटर्स, एक के पास है बीटेक की डिग...

Most Educated Indian Cricketers News

हार्दिक पंड्या से लेकर शुभमन गिल तक... कितने पढ़े-लिखे हैं आपके स्टार क्रिकेटर्स, एक के पास है बीटेक की डिग...
Virat KohliRohit SharmaShubman Gill
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 143 sec. here
  • 24 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 131%
  • Publisher: 51%

Famous Indian Cricketers Educational Qualifications: भारतीय क्रिकेट टीम पिछले कुछ वर्षों से तीनों फॉर्मेट बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है. रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप अपने नाम किया. सितारों से सजी इस टीम ने 2007 के बाद भारत को टी20 में विश्व चैंपियन बनाया.

टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या आठवीं पास हैं. उन्होंने नौवीं क्लास में जाने के बाद क्रिकेट की वजह से अपनी पढ़ाई छोड़ दी. पंड्या आज करोड़ों के मालिक हैं. उन्होंने क्रिकेट से मोटी कमाई की. पंड्या की ब्रैंड वैल्यू बहुत ज्यादा है.

कपिल देव के बाद भारत को पहली बार एक ऐसा बेहतरीन ऑलराउंडर मिला है जो तीनों डिपार्टमेंट में धमाकेदार प्रदर्शन कर रहा है. पंड्या दांए हाथ के बल्लेबाज होने के साथ साथ मिडियम पेस गेंदबाजी भी करते हैं. भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 12वीं तक पढ़ाई की है. कोहली ने 9वीं तक की पढ़ाई दिल्ली के विशाल भारती पब्लिक स्कूल से की. इसके बाद उन्होंने 12वीं तक पश्चिम विहार के सेवियर कॉन्वेंट स्कूल से की. कोहली की कुल संपत्ति लगभग 1000 करोड़ से ज्यादा है. उन्होंने क्रिकेट में खूब नाम कमाया है. विराट ने क्रिकेट में कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं जिसको तोड़ना आसान नहीं होगा. बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई टेस्ट मैच में हाल में शतक जड़ने के बाद 6 विकेट लेने वाले आर अश्विन के पास बी टेक की डिग्री है. अश्विन ने चेन्नई के एसएसएन कॉलेज से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बी टेक की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपनी स्कूलिंग पदमा शेसाद्री बाल भवन और सेंट बेडे एंगलो इंडियन हायर सेकेंड्री स्कूल से की है. अश्विन बॉलिंग और बैटिंग में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा 12वीं पास हैं. उन्होंने मुंबई के स्वामी विवेकानंद से पढ़ाई की. इसके बाद उन्होंने रिज्वी कॉलेज ऑफ आटर्स में दाखिला लिया. यहां पर उन्होंने बैचलर डिग्री के लिए एंरोल कराया लेकिन क्रिकेट की वजह से वह कॉलेज की पढ़ाई आगे जारी नहीं रख सके. रोहित अपनी कप्तानी में भारत को टी20 विश्व कप ट्रॉफी दिला चुके हैं. इसके अलावा उनकी अगुआई में मुंबई इंडियंस 5 बार आईपीएल खिताब जीत चुकी है. तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद स्थित आमिर हसन खान पीजी कॉलेज से स्कूलिंग की है. क्रिकेट की वजह से वह अपने हायर एजुकेशन को आगे जारी नहीं रख सके. शमी ने हाल में भारत को टी20 विश्व कप खिताब दिलाने ने अहम भूमिका निभाई थी. चोट की वजह से फिलहाल वह टीम इंडिया से दूर हैं. ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने स्कूल लेवल तक पढ़ाई की है. उन्होंने गुजरात के नवगाम घेड के श्रद्धाग्राम स्कूल से पढ़ाई की है. उन्होंने बताया है कि क्रिकेट की वजह से वह कॉलेज की पढ़ाई नहीं कर पाए. जडेजा बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग में भारतीय टीम में अहम भूमिका निभाते हैं. उनकी पत्नी रिबावा जडेजा विधायक हैं. टीम इंडिया से बाहर चल रहे श्रेयस अय्यर ने मुंबई के रमनीरंजन पोदार कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनोमिक्स से बीकॉम की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने अपनी स्कूलिंग डॉन बॉस्को स्कूल से की है. श्रेयस इस समय टीम इंडिया में वापसी की तैयारियों में जुटे हुस हैं. दलीप ट्रॉफी में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा. इसलिए नेशनल टीम में वापसी का इंतजार और लंबा हो गया है. युवा ओपनर शुभमन गिल ने मोहाली स्थित मानव मंगल स्मार्ट स्कूल से 10वीं पास की है. 17 साल की उम्र में इंडिया अंडर 19 टीम चयन के बाद वह आगे की पढ़ाई नहीं कर सके. गिल वर्तमान में भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी हैं जिनमें भविष्य में बड़ा खिलाड़ी बनने की क्षमता है. अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल ने मंगलोर स्थित एनआईटीके इंग्लिश मीडियम स्कूल एंड एलॉयेस कॉलेज से स्कूलिंग की है. इसके बाद उन्होंने बैंगलोर के जैन यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री हासिल की. राहुल वर्तमान में टीम इंडिया के टेस्ट टीम का हिस्सा हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

Virat Kohli Rohit Sharma Shubman Gill Mohammed Shami Ravindra Jadeja Kl Rahul Shardul Thakur Indian Cricketers Educational Qualification Virat Kohli Education Hardik Pandya Education Rohit Sharma Education Shubman Gill Education Indian Cricketers And Their Educational Qualifica Highest Qualification Of Indian Cricketers Famous Indian Cricketers Educational Qualification Educational Qualification Of Indian Cricketers कितने पढ़े-लिखे हैं भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी विराट कोहली एजुकेशन रोहित शर्मा एजुकेशन अश्विन बी टेक डिग्री

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Shubman Gill: बॉलीवुड की इस मशहूर अभिनेत्री के साथ एड फिल्म में नजर आएंगे शुभमन गिल, हार्दिक संग जुड़ चुका है नामShubman Gill: बॉलीवुड की इस मशहूर अभिनेत्री के साथ एड फिल्म में नजर आएंगे शुभमन गिल, हार्दिक संग जुड़ चुका है नामShubman Gill: भारतीय क्रिकेट टीम स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल जल्द ही ब़ॉलीवुड की इस मशहूर अभिनेत्री के साथ एड फिल्म में नजर आने वाले हैं.
Read more »

बर्थडे बॉय शुभमन गिल ने छोटे करियर में किए हैं बड़े कारनामे, 5 रिकॉर्ड जिन्हें शायद ही कोई तोड़ पाएबर्थडे बॉय शुभमन गिल ने छोटे करियर में किए हैं बड़े कारनामे, 5 रिकॉर्ड जिन्हें शायद ही कोई तोड़ पाएभारतीय टीम के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल 25 साल के हो गए हैं। 2019 में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले गिल वनडे और टी20 में भारतीय टीम के उपकप्तान भी हैं।
Read more »

VIDEO: बर्थडे पर शुभमन गिल ने फैंस के साथ शेयर किया मोबाइल नंबर, 951204... पर कर सकते हैं बातVIDEO: बर्थडे पर शुभमन गिल ने फैंस के साथ शेयर किया मोबाइल नंबर, 951204... पर कर सकते हैं बातShubman Gill: अपना 25वां जन्मदिन मना रहे भारतीय स्टार क्रिकेटर शुभमन गिल ने सोशल मीडिया पर एक नंबर शेयर किया है, जिसके जरिए आप उन्हें बर्थडे विश कर सकते हैं.
Read more »

डोनाल्ड ट्रंप ने कहां तक की है पढ़ाई, कितने पढ़े-लिखे हैं अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति?डोनाल्ड ट्रंप ने कहां तक की है पढ़ाई, कितने पढ़े-लिखे हैं अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति?US Former President Donald Trump Education: डोनाल्ड ट्रंप की सत्ता में वापसी को लेकर काफी ज्यादा चर्चाएं हो रही हैं। कहा जा रहा है कि ट्रंप एक बार फिर से राष्ट्रपति बन सकते हैं। अमेरिका में इस साल के आखिर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के बाद तस्वीर साफ हो जाएगी कि वह फिर से राष्ट्रपति बनेंगे या...
Read more »

मेष से लेकर कर्क तक, जानिए किस राशि के जातकों का होगा दिनमेष से लेकर कर्क तक, जानिए किस राशि के जातकों का होगा दिनआज गणेशजी आपके लिए राशिफल लेकर आए हैं। मेष से लेकर कन्या तक की सभी राशियों के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?
Read more »

Shubman Gill: शुभमन गिल के शतक ने बढ़ाई इन दो बल्लेबाजों की बेचैनी, टीम इंडिया में जगह मिलना हुआ मुश्किलShubman Gill: शुभमन गिल के शतक ने बढ़ाई इन दो बल्लेबाजों की बेचैनी, टीम इंडिया में जगह मिलना हुआ मुश्किलShubman Gill : भारतीय क्रिकेट टीम के युवा खिलाड़ी और स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल ने बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में शतक लगाकर दो बल्लेबाजों के लिए मुश्किल पैदा कर दी है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 07:32:47