आईपीएल 2019: पुराने रंग में दिखे धोनी फिर भी बैंगलोर से हारी चेन्नई
महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल-12 में कल बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में मौजूद हज़ारो दर्शकों ने बेहद शानदार और दिल की धड़कनों को थाम देने वाला मैच देखा. रविवार को खेले गए दूसरे मुक़ाबले में विराट कोहली की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेल रही पिछली चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को आख़िरी गेंद तक सांस रोक देने वाले मैच में एक रन से हरा दिया.
धोनी ने इस ओवर की पांच गेंदों में 24 रन तो बना लिए मगर आख़िरी गेंद में वह चूक गए. सिंगल ले लेते तो स्कोर बराबर हो जाता और मैच का फ़ैसला सुपरओवर से होता. ऐसा भले ही नहीं हो पाया मगर चेन्नई सुपर किंग्स की हार के बावजूद महेंद्र सिंह धोनी की धाकड़ बल्लेबाज़ी ने पुरानी यादें ताज़ा कर दीं. विश्लेषकों का तो यहां तक कहना है कि धोनी मानो समय को पीछे ले गए. यानी 38वें साल की ओर बढ़ते धोनी का ऐसा रूप 10 साल पहले अक्सर देखने को मिल जाया करता था.विराट कोहली ने गेंद तेज़ गेंदबाज़ उमेश यादव को थमाई. सामने एक मैच के आराम करने के बाद तरो-ताज़ा चेन्नई के कप्तान और दुनिया के सबसे बड़े मैच फ़िनिशर के तौर पर पहचाने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी स्ट्राइक पर थे. धोनी ने उमेश यादव की पहली ही गेंद पर मिडविकेट पर दनदनाता चौका लगाया. अगली ही यानि दूसरी गेंद को धोनी ने स्टेडियम के बाहर छक्के के लिए भेज दिया. दो गेंदों पर 10 रन आने के बाद चेन्नई को जीत की ख़ुशबू आने लगी और यह तब और भी तेज़ हो गई जब धोनी ने तीसरी गेंद पर भी लॉग-ऑफ़ पर छक्का जड़ दिया. इसके बाद बैंगलोर के कप्तान विराट कोहल के चेहरे की हवाइयां उड़ने लगीं. अगली ही गेंद पर धोनी के बल्ले से दो रन निकले तो गेंदबाज़ उमेश यादव और कप्तान विराट ने राहत की सांस ली.लेकिन दूसरी तरफ़ धोनी ने तो कुछ और ही सोच रखा था. पांचवी गेंद को धोनी ने एक बार फिर छक्के के लिए मिडविकेट बाउंड्री लाइन के ऊपर से बाहर भेज दिया. अब आख़िरी गेंद पर चेन्नई को जीत के लिए केवल दो रनों की ज़रूरत थी लेकिन उमेश यादव ने धीमी गेंद फेंककर धोनी को छका दिया. बावजूद इसके धोनी रन के लिए दौड़ पड़े. मगर विकेट के पीछे खड़े विकेटकीपर पार्थिव पटेल ने चुस्ती दिखाते हुए पहले तो गेंद को पकड़ा और उसके बाद तेज़ी से थ्रो कर स्टंप भी बिखेर दिए.जीत के बाद कप्तान विराट कोहली और उनके सारे साथी जश्न के माहौल में डूब गए और चेन्नई की टीम ग़म के सागर में.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
गिरीडीह: लोकसभा चुनाव से पहले सर्च अभियान में नक्सलियों से मुठभेड़, तीन नक्सली की मौतयह मुठभेड़ भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के घरपहरी जंगल मे हुआ. इस मुठभेड़ में एक सुरक्षाकर्मी भी शहीद हुए हैं.
Read more »
सुशील कुमार शिंदे: सब इंस्पेक्टर से गृहमंत्री तक का किया सफर, सोलापुर से फिर मैदान में
Read more »
कांग्रेस ने लखनऊ से प्रमोद कृष्णन को मैदान में उतारा, इंदौर से पंकज संघवी को टिकटकांग्रेस ने लखनऊ से प्रमोद कृष्णन को मैदान में उतारा, इंदौर से भी उम्मीदवार का नाम तय LokSabhaElections2019 VoteKaro वोटकरो
Read more »
IPL-12: CSK से SRH की टक्कर, कब और कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंगसनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच आईपीएल सीजन 12 का 33वां मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. महेंद्र सिंह धोनी की टीम प्लेऑफ में जगह बनाने से सिर्फ एक जीत दूर है.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: नहीं जानते हैं अपना पोलिंग बूथ तो फोन से फटाफट ऐसे करें पता– News18 हिंदीlok sabha election Live check your name in voter id list 2019 polling station booth in your Area Voter ID, लोकसभा चुनाव 2019: नहीं जानते हैं अपना पोलिंग बूथ तो फोन से फटाफट ऐसे करें पता
Read more »
प्रियंका चतुर्वेदी का कांग्रेस से इस्तीफा, पार्टी में 'बदसूलकी' से थीं नाराजकांग्रेस की प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। चर्चा है कि वो शिवसेना में शामिल हो सकती हैं।
Read more »
महज 7 रन से IPL के बड़े रिकॉर्ड से चूका धोनी का ये 'फैनब्वॉय'मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में असम के 17 साल के रियान पराग ने अपने कप्तान स्टीव स्मिथ का बखूबी साथ दिया और अच्छे स्ट्रोक लगाने के अपने कौशल का शानदार प्रदर्शन किया.
Read more »
LIVE UPDATES: Sri Lanka Bomb Blast News - कोलंबो के चर्च में हुए धमाके के बाद घटनास्थल बिखरा खून और कांच के टुकड़े।श्रीलंका में रविवार सुबह चर्च और होटलों में हुए सीरियल धमाकों में कम से कम 137 लोगों की मौत हो गई है और 280 लोगों के घायल होने की खबर है। हालांकि ब्लास्ट की जिम्मेदारी अभी किसी संगठन ने नहीं ली है। जानिए इस ब्लास्ट से जुड़े लाइव अपडेट्स
Read more »
विराट ब्रिगेड से हारी धोनी की सेना, बेंगलुरु ने 1 रन से मारी बाजीधोनी ने अपनी 48 गेंदों की पारी में पांच चौके और सात छक्के लगाए. उन्होंने ऐसे समय क्रीज पर कदम रखा जबकि चेन्नई छठे ओवर में चार विकेट पर 28 रन बनाकर संघर्ष कर रहा था.
Read more »
IPL 2019, RCB vs CSK: धोनी की धुआंधार पारी के बावजूद चेन्नई की हार, 1 रन से जीता बैंगलोर– News18 हिंदीIPL 2019, RCB vs CSK Live Cricket Score: धोनी की धुआंधार पारी के बावजूद चेन्नई की हार, 1 रन से जीता बैंगलोर
Read more »
