मक्की दान की अपील कर रहे थे और प्रतिबंधित संगठनों के ख़िलाफ़ सरकार की कार्रवाई का विरोध कर रहे थे.
Image captionजमात उद दावा के पूर्व प्रवक्ता ने बीबीसी से पुष्टि की है कि हाफ़िज़ सईद का साला और संगठन के नेता अब्दुल रहमान मक्की को पंजाब के गुजरांवाला से देर रात गिरफ़्तार किया गया. मक्की दान की अपील कर रहे थे और प्रतिबंधित संगठनों के ख़िलाफ़ सरकार की कार्रवाई का विरोध कर रहे थे, जिसके बाद उनकी गिरफ़्तारी हुई है.
मसूद अज़हर के मसले पर चीन नरम क्यों पड़ा? प्रवक्ता ने बताया है कि सरकार के जमात उद दावा पर प्रतिबंध के बाद पिछले चार महीनों में 100 से अधिक कार्यकर्ताओं को गिरफ़्तार किया गया है. सरकार ने इस संगठन द्वारा चलाए जा रहे स्कूल, एम्बुलेंस सेवा और मस्जिदों को अपने नियंत्रण में ले लिया है. अब्दुल रहमान मक्की जमात उद दावा में दूसरे नंबर के नेता हैं. यह गिरफ़्तारी दिखाती है कि पाकिस्तान के ऊपर दबाव है कि वह वित्तीय कार्रवाई कार्य बल की मांग को पूरा करते हुए दिखाई देना चाहता है. इसमें यह भी कोई चौंकाने वाली बात नहीं है कि बुधवार से बीजिंग में एशिया-पैसिफ़िक जॉइंट ग्रुप और एफ़एटीएफ़ के क्षेत्रीय सहयोगियों के साथ होने वाली बैठक से पहले यह गिरफ़्तारी हुई है. इसमें यह देखा जाएगा कि पाकिस्तान ने मनी लॉन्ड्रिंग और चरमपंथियों को आर्थिक रूप से मदद दिए जाने वाले स्रोतों के ख़िलाफ़ क्या कार्रवाई हुई है.भारत प्रशासित कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों पर हमले के बाद पाकिस्तान ने जमात उद दावा पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया था. पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने बताया था कि नेशनल एक्शन प्लान के तहत जमात उद दावा से जुड़े संगठन फ़लाह ए इंसानियत पर भी प्रतिबंध लगाया था. पुलवामा हमले के बाद तेज़ होती राजनीतिक प्रतिक्रियाओं के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक की थी और राष्ट्रीय सुरक्षा की स्थिति जैसे मसलों पर चर्चा की थी.पुलवामा में 14 फ़रवरी को श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर लेथपोरा के पास चरमपंथियों ने आईईडी धमाका कर सीआरपीएफ़ के काफ़िले को निशाना बनाया था. इसमें सीआरपीएफ़ के 40 जवान मारे गए थे और कई घायल हुए थे. इस हमले के लिए प्रतिबंधित चरमपंथी संगठन जैश-ए-मोहम्मद को ज़िम्मेदार ठहराया गया था.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
केजरीवाल का एलान- मोदी और शाह के अलावा किसी को भी देंगे सरकार बनाने का समर्थनदिल्ली में चुनाव प्रचार अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है। ArvindKejriwal AamAadmiParty AmitShah narendramodi BJP4India INCIndia RahulGandhi LokSabhaElection2019 VoteKaro
Read more »
IDEA ने पेश किया 999 और 1999 रुपये का नया प्लान, जानें डेटा और वैलिडिटीIdea prepaid Plans: आइडिया के 999 रुपये के प्लान के तहत 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ 12 जीबी डेटा मिलता है। 100 एसएमएस और लोकल तथा रोमिंग वॉयस कॉल की भी सुविधा मिलती है।
Read more »
पाक सरकार ने हाफिज सईद और मसूद अजहर से जुड़े 11 संगठनों पर लगाया बैन– News18 हिंदीयह बैन प्रतिबंधित संगठनों- जमात-उद-दावा (जेयूडी), फलाह-ए-इंसानियत फाउंडेशन (एफआईएफ) और जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के साथ संबंधों को लेकर लगाया गया है.
Read more »
2018 में 3,393 बच्चों का नाम बेंटले और 109 बच्चों का नाम टेस्ला रखा गयाअमेरिका के सोशल सिक्योरिटी एडमिनिस्ट्रेशन ने जारी किया बच्चों के नामों का आंकड़ा 2018 में 551 बच्चों का नाम एडिसन रखा गया, सिर्फ 40 बच्चों का नाम लेक्सस | world most interesting babies name 2018 109 Babies have Tesla
Read more »
सामूहिक बलात्कार और आत्मदाह मामला: यूपी सरकार और डीजीपी को एनएचआरसी का नोटिसउत्तर प्रदेश के हापुड़ ज़िले में कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार के बाद पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर एक महिला ने आत्मदाह कर लिया था. दिल्ली महिला आयोग ने इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा था जिसके बाद पुलिस ने गांव के सरपंच सहित 14 लोगों के ख़िलाफ़ केस दर्ज किया है.
Read more »
RBSE 12th Result 2019: आज आएगा राजस्थान बोर्ड 12th का साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट– News18 हिंदीRajasthan board 12th Result, Rajasthan 12 Science result 2019, Rajasthan 12 Commerce result 2019,
Read more »
प्रियंका गांधी का वाराणसी में रोड शो आज, बाबा विश्वनाथ और काल भैरव का लेंगी आशीर्वादप्रियंका गांधी का वाराणसी में रोड शो आज, बाबा विश्वनाथ और काल भैरव का लेंगी आशीर्वाद priyankagandhi INCIndia LokSabhaElections2019 Varanasi
Read more »
वाराणसी के लिए कांग्रेस का अलग से घोषणापत्र, AIIMS और मेट्रो का वादावाराणसी संसदीय सीट के लिए मंगलवार को कांग्रेस ने राष्ट्रीय घोषणा पत्र से इतर अलग घोषणा पत्र जारी किया. घोषणा पत्र जारी किए जाने के दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक के साथ पार्टी के वाराणसी प्रत्याशी अजय राय भी मौजूद थे. कांग्रेस की ओर से वाराणसी के लिए अलग से जारी किए गए घोषणा पत्र में कई बड़े वादे किए गए हैं.
Read more »
MP Board Result 2019 : 10th, 12th परीक्षा परिणाम घोषित, गगन और दृष्टि ने टॉप कियानई दिल्ली। मध्यप्रदेश बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (MPBSE Result) ने बुधवार को 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी किया।
Read more »
हाफिज सईद का साला मक्की गिरफ्तार, मुंबई हमले में है मोस्ट वांटेडमुंबई हमले में मोस्ट वांटेड आतंकी अब्दुल रहमान मक्की को पंजाब प्रांत के गुजरांवाला से गिरफ्तार किया है. मक्की की गिरफ्तारी जमात-उद-दावा (जेयूडी), फलाह-ए-इंसानियत फाउंडेशन (एफआईएफ) और जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से जुड़े 11 संगठनों पर बैन लगने के कुछ दिन बाद हुई है.
Read more »
MP Board Results 2019, MPBSE: 12वीं का 73% और 10वीं का 61.32% रहा रिजल्ट– News18 हिंदीमध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (MPBSE) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है. 12वीं में 72.37 फ़ीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं, जबकि दसवीं का रिजल्ट 61.32 फीसदी रहा.भोपाल के नॉर्थ टीटी नगर स्थित आदर्श मॉडल हाई स्कूल में रिजल्ट जारी किया गया.
Read more »
