मुंबई हमले में मोस्ट वांटेड आतंकी अब्दुल रहमान मक्की गिरफ्तार
पाकिस्तान ने आतंकी संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद के साले और मुंबई हमले में मोस्ट वांटेड आतंकी अब्दुल रहमान मक्की को गिरफ्तार कर लिया है. अब्दुल रहमान मक्की की गिरफ्तारी पंजाब प्रांत के गुजरांवाला से हुई है.
मक्की की गिरफ्तारी जमात-उद-दावा , फलाह-ए-इंसानियत फाउंडेशन और जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 11 संगठनों पर बैन लगने के कुछ दिन बाद हुई है. आतंकी संगठन जमात-उद-दावा में मक्की का काफी प्रभाव है. वह दूसरी कमान के नेता में रूप में जाना जाता है. मक्की भारत के खिलाफ जहर उगलने के लिए ही जाना जाता है. साल 2010 में भारत विरोधी बयान को लेकर वह सुर्खियों में भी रह चुका है. उसने पुणे के जर्मन बेकरी में धमाके के आठ दिन पहले मुजफ्फराबाद में भाषण दिया था और पुणे समेत भारत के तीन शहरों में आतंकी हमले करने की धमकी दी थी. भारत की मांग पर अमेरिका ने मक्की को आतंकी घोषित किया था. अब्दुल रहमान मक्की एक वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती देते हुए कश्मीर को आजादी दिलाने की बात कहता नजर आ चुका है. भारत के खिलाफ हमेशा जहर उगलने वाले मक्की के सिर पर करीब 13 करोड़ रुपये का इनाम है. मक्की तालिबान सरगना मुल्ला उमर और अलकायदा सरगना अल-जवाहिरी का भी बेहद करीबी रहा है.पाकिस्तान ने जमात-उद-दावा , फलाह-ए-इंसानियत फाउंडेशन और जैश-ए-मोहम्मद पर भी कार्रवाई की है. आतंकी संगठन पर कार्रवाई नेशनल एक्शन प्लान के तहत हुई. एनएपी के तहत जेयूडी और एफआईएफ के स्वामित्व वाली 500 से अधिक संपत्तियां अब तक पंजाब प्रांत में जब्त की जा चुकी हैं. पंजाब गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक पंजाब के 36 जिलों में, जेयूडी और एफआईएफ के स्वामित्व वाले स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, डिस्पेंसरी, एम्बुलेंस और स्ट्रीमर बोट को पंजाब सरकार ने अपने कब्जे में लिया है. पंजाब गृह मंत्रालय के सूत्रों ने ये भी खुलासा किया कि JUD और FIF से संबंधित सभी संपत्तियों को अब प्रांतीय सरकार ने अपने कब्जे में ले लिया है. अब्दुल रहमान मक्की की गिरफ्तारी संगठन पर दूसरी सबसे बड़ी कार्रवाई है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दो महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में इलाहाबाद के महंत ऑस्ट्रेलिया में गिरफ़्तारआनंद गिरि उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद स्थित लेटे हनुमान मंदिर के महंत हैं. गिरफ़्तार करने के बाद पुलिस ने उन्हें सिडनी की एक अदालत में पेश किया था, जहां उनकी ज़मानत रद्द कर दी गई. अब उन्हें 26 जून को अदालत में पेश किया जाएगा.
Read more »
श्रीलंका में आतंकी हमले का खतरा बरकरार, 7 आत्मघाती हमलावर गिरफ्तारबता दें कि श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने भी मंगलवार को कहा कि ईस्टर के दिन हुए हमलों के लिए जिम्मेदार सभी आतंकवादियों को मार गिराया गया है या उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है.
Read more »
मुंबई-चेन्नई का मैच आज, हैदराबाद में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामनेमुकाबले का प्रसारण रात 7:30 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर जो भी यह मुकाबला जीतेगी वह टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम बनेगी अब तक दोनों टीमें सबसे ज्यादा 3-3 बार खिताब जीत चुकी हैं | IPL 2019 Final CSK vs MI Preview: IPL Final Match between Mumbai and Chennai today in Hyderabad - CSK vs MI Prediction
Read more »
नेपाल में अवैध नेटवर्किंग का धंधा चलाने के आरोप में 12 भारतीय गिरफ्तारहिमालयी देश नेपाल में कथित तौर पर अवैध नेटवर्किंग का धंधा चलाने और कई लोगों को ठगने के आरोप में 12 भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। Nepal illegalnetworking networking business
Read more »
मुंबई: एटीएम में युवती से छेड़खानी करने वाला मनचला गिरफ्तार-Navbharat TimesMumbai Crime News: ठाणे के एक एटीएम में युवती के साथ छेड़खानी की घटना ने बवाल मचा दिया। खबर के मुताबिक, एक मनचला एटीएम में युवती के सामने अपना प्राइवेट पार्ट निकालकर खड़ा हो गया। इसके बाद युवती ने इसका विडियो बना कर पुलिस को दे दिया। पुलिस ने शाम तक उसे गिरफ्तार कर लिया।
Read more »
मस्जिदों पर हमले के बाद फेसबुक, वॉट्सऐप बैन किए; हिंसा भड़काने के आरोप में एक गिरफ्तारपश्चिमी तट पर स्थित चिलाऊ कस्बे में मुस्लिम नागरिक को पीटा, उसकी दुकान पर पत्थर फेंके पुलिस ने बताया- फेसबुक पोस्ट करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया 21 अप्रैल को श्रीलंका में सिलसिलेवार धमाकों में 251 लोगों की जान गई थी | Mosques attacked in Sri Lanka town after Facebook row, curfew imposed
Read more »
फरीदाबाद में मतदान में गड़बड़ी करते पोलिंग एजेंट का वीडियो वायरल, शिकायत के बाद गिरफ्तारफरीदाबाद के असावटी पोलिंग बूथ पर पोलिंग एजेंट ने तीन महिलाओं की वोटिंग के दौरान गड़बड़ी की चुनाव आयोग ने कहा कि इससे केंद्र पर मतदान प्रक्रिया को कोई नुकसान नहीं हुआ | lok sabha election haryana faridabad poll Agent Arrested Over Video of Booth Capture, haryana, lok sabha election, political news, political news haryana, booth capturing faridabad
Read more »
कमल हासन पर बैन के लिए EC गई BJP, हिंदू महासभा ने हाफिज सईद से...Loksabha Elections 2019: उधर, तमिलनाडु में बीजेपी के घटक दल एआईएडीएमके के नेता केटी राजेंद्र बालाजी ने कहा कि इस आपत्तिजनक बयान के लिए हासन की जीभ काट देनी चाहिए।
Read more »
श्रीप्रकाश शुक्ला: एक साधारण सा लड़का कैसे बन गया इंडियाज मोस्ट वांटेड– News18 हिंदी90 के दशक में अपराध की दुनिया में एक ऐसा नाम था, जिसके खौफ से पूरा उत्तर प्रदेश कांपता था. वह नाम था 25-26 साल का शार्प-शूटर पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का ‘सुपारी किलर’ श्रीप्रकाश शुक्ला का. श्रीप्रकाश और उसके पास मौजूद एके-47 से खाकी भी खौफ खाने लगी थी और इस माफिया को पकड़ने के लिए ही यूपी में एसटीएफ का गठन हुआ. जिसे भी माफिया को अंजाम तक पहुंचाने के लिए नाको चने चबाने पड़े थे.
Read more »
