हापुड़ में कालाबाजारी रोकने के लिए पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों पर की जांच, पुलिस ने चलाया विशेष अभियान

Hapur Police Raid News

हापुड़ में कालाबाजारी रोकने के लिए पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों पर की जांच, पुलिस ने चलाया विशेष अभियान
Black MarketingPetrol PumpsGas Agencies
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 80 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 80%
  • Publisher: 53%

हापुड़ पुलिस ने पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस की संभावित कालाबाजारी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया। एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारियों ने पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर स्टॉक, बिक्री रजिस्टर और माप-तौल की सघन जांच की। पुलिस ने संचालकों को कालाबाजारी न करने की सख्त चेतावनी दी और जनता से भी अनियमितताओं की सूचना देने की अपील...

जागरण संवाददाता, हापुड़। जिले में पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस की संभावित कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए बुधवार को पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह के निर्देश पर जिले के सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में स्थित पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर पहुंचकर सघन जांच-पड़ताल की। अचानक हुई इस कार्रवाई से पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी संचालकों में अफरा तफरी मच गई।अभियान के तहत पुलिस टीमों ने पेट्रोल पंपों पर ईंधन के स्टाक, बिक्री रजिस्टर और माप-तौल व्यवस्था की जांच की। वहीं गैस एजेंसियों पर घरेलू गैस सिलेंडरों के स्टाक, वितरण प्रणाली और उपभोक्ताओं को दिए जाने वाले सिलेंडरों के रिकार्ड का मिलान किया गया। पुलिस ने यह भी देखा कि कहीं घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग या अवैध भंडारण तो नहीं किया जा रहा है। थाना प्रभारियों ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों और गैस एजेंसी संचालकों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कहीं जमाखोरी, कालाबाजारी या अनियमितता की शिकायत मिली तो संबंधित संचालक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने आम जनता से भी अपील की कि यदि किसी पेट्रोल पंप या गैस एजेंसी पर ईंधन या गैस सिलेंडरों की अवैध बिक्री, अधिक कीमत वसूली या जमाखोरी की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। जनहित को ध्यान में रखते हुए आगे भी इस तरह के औचक निरीक्षण और चेकिंग अभियान लगातार चलाए जाएंगे, ताकि आम लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और कालाबाजारी पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके। यह भी पढ़ें- हापुड़ में कुत्ते ने घर के बाहर खेल रहे बच्चे का खाया जबड़ा, मां पर भी किया हमला.

जागरण संवाददाता, हापुड़। जिले में पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस की संभावित कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए बुधवार को पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह के निर्देश पर जिले के सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में स्थित पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर पहुंचकर सघन जांच-पड़ताल की। अचानक हुई इस कार्रवाई से पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी संचालकों में अफरा तफरी मच गई।अभियान के तहत पुलिस टीमों ने पेट्रोल पंपों पर ईंधन के स्टाक, बिक्री रजिस्टर और माप-तौल व्यवस्था की जांच की। वहीं गैस एजेंसियों पर घरेलू गैस सिलेंडरों के स्टाक, वितरण प्रणाली और उपभोक्ताओं को दिए जाने वाले सिलेंडरों के रिकार्ड का मिलान किया गया। पुलिस ने यह भी देखा कि कहीं घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग या अवैध भंडारण तो नहीं किया जा रहा है। थाना प्रभारियों ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों और गैस एजेंसी संचालकों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कहीं जमाखोरी, कालाबाजारी या अनियमितता की शिकायत मिली तो संबंधित संचालक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने आम जनता से भी अपील की कि यदि किसी पेट्रोल पंप या गैस एजेंसी पर ईंधन या गैस सिलेंडरों की अवैध बिक्री, अधिक कीमत वसूली या जमाखोरी की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। जनहित को ध्यान में रखते हुए आगे भी इस तरह के औचक निरीक्षण और चेकिंग अभियान लगातार चलाए जाएंगे, ताकि आम लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और कालाबाजारी पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके। यह भी पढ़ें- हापुड़ में कुत्ते ने घर के बाहर खेल रहे बच्चे का खाया जबड़ा, मां पर भी किया हमला

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Black Marketing Petrol Pumps Gas Agencies Fuel Hoarding Domestic Gas Cylinders SP Kunwar Gyananjay Singh Uttar Pradesh Police Hapur News Illegal Fuel Sales Hapur News Hapur Latest News Hapur News In Hindi Hapur Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-02 17:21:11