पोटका में साप्ताहिक बाजार से चोरी हुई बाइक के साथ तीन चोर गिरफ्तार, ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा

Potka Bike Theft News

पोटका में साप्ताहिक बाजार से चोरी हुई बाइक के साथ तीन चोर गिरफ्तार, ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा
Haldipokhar Market TheftBike Stolen PotkaJharkhand Crime News
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 56 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 71%
  • Publisher: 53%

पोटका के हल्दीपोखर साप्ताहिक बाजार से चोरी हुई बाइक के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

जागरण संवाददाता, पोटका। कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर साप्ताहिक बाजार से चोरी हुई बाइक के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार शनिवार को हल्दीपोखर साप्ताहिक बाजार में तीन चोरों ने मिलकर एक बाइक की चोरी की घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद बाइक मालिक अमित सरदार ने कोवाली थाना में बाइक चोरी का मामला दर्ज कराया था। बाइक की तलाश में अमित सरदार अपने दोस्तों के साथ हल्दीपोखर पहुंचा था। इसी दौरान एक बाइक पर दो युवक सवार होकर जा रहे थे, जिनकी बाइक का नंबर बदला हुआ था। अमित ने अपनी बाइक की पहचान कर उन्हें रोक लिया और कागजात की मांग की। कागजात दिखाने में असमर्थ होने पर दोनों युवक वहां से भागने का प्रयास करने लगे। ग्रामीणों ने युवकों को पकड़कर पीटा इस दौरान मौजूद ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और उनकी जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में पता चला कि जुड़ी निवासी किशोर गोप, नुआग्राम निवासी रंजन सरदार तथा हल्दीपोखर निवासी समर गुप्ता बाइक चोरी कर उसे खपाने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।.

जागरण संवाददाता, पोटका। कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर साप्ताहिक बाजार से चोरी हुई बाइक के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार शनिवार को हल्दीपोखर साप्ताहिक बाजार में तीन चोरों ने मिलकर एक बाइक की चोरी की घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद बाइक मालिक अमित सरदार ने कोवाली थाना में बाइक चोरी का मामला दर्ज कराया था। बाइक की तलाश में अमित सरदार अपने दोस्तों के साथ हल्दीपोखर पहुंचा था। इसी दौरान एक बाइक पर दो युवक सवार होकर जा रहे थे, जिनकी बाइक का नंबर बदला हुआ था। अमित ने अपनी बाइक की पहचान कर उन्हें रोक लिया और कागजात की मांग की। कागजात दिखाने में असमर्थ होने पर दोनों युवक वहां से भागने का प्रयास करने लगे। ग्रामीणों ने युवकों को पकड़कर पीटा इस दौरान मौजूद ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और उनकी जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में पता चला कि जुड़ी निवासी किशोर गोप, नुआग्राम निवासी रंजन सरदार तथा हल्दीपोखर निवासी समर गुप्ता बाइक चोरी कर उसे खपाने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Haldipokhar Market Theft Bike Stolen Potka Jharkhand Crime News Jamshedpur Police Arrest Weekly Market Theft Amit Sardar Bike Kowali Police Station Villagers Catch Thieves Bike Theft Arrest Jamshedpur News Jamshedpur Latest News Jamshedpur News In Hindi Jamshedpur Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-02 22:29:52