रायबरेली के मलिकमऊ से लापता हुए सात वर्षीय निखिल और छह वर्षीय नित्या अपनी छोटी सी साइकिल से 30 किलोमीटर दूर बछरावां पहुंच गए. रविवार सुबह घर के बाहर खेलते समय गायब हुए इन बच्चों को एक सजग नागरिक की मदद से सकुशल बरामद कर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है.
उत्तर प्रदेश के रायबरेली में घर के बाहर खेल रहे मासूम बच्चे संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गए. काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया. उन्होंने बताया कि 7 साल का निखिल और 6 वर्षीय नित्या साइकिल लेकर निकले थे.
मासूम भाई-बहन की गुमशुदगी की खबर मिलते ही महकमा अलर्ट हो गया. फ़ौरन आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए. इस बीच एक फुटेज में दोनों बच्चे बछरावां मार्ग की ओर जाते हुए दिखाई दिए, जिसके बाद पुलिस ने उस मार्ग पर पड़ने वाले हर थाने-चौकी को मैसेज भेजा. इधर पुलिस की तलाश तेज हो रही थी, उधर अनहोनी की आशंका के चलते परिवार की दिल की धड़कनें बढ़ती जा रही थीं. आइये जानते हैं फिर क्या हुआ... और पढ़ेंछोटी साइकिल लेकर 30 किलोमीटर दूर पहुंच गए आपको बता दें कि जिले के मिल एरिया थाना क्षेत्र के मलिकमऊ निवासी राम सुमिरन के दो बच्चे- निखिल और नित्या, रविवार सुबह करीब 9:00 बजे घर के बाहर खेलते समय लापता हो गए. मां के ढूंढने पर जब बच्चे नहीं मिले, तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू की गई. इस दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में बच्चे साइकिल से बछरावां मार्ग की ओर जाते दिखे. आखिर में करीब 30 किलोमीटर दूर बछरावां में एक स्थानीय व्यक्ति ने बच्चों को संदिग्ध स्थिति में देख स्थानीय पुलिस को सूचना दी. इस तरह बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया. हैवी ट्रैफिक रूट पर खतरनाक सफर बताया जा रहा ही कि 7 साल का भाई और 6 साल की बहन अपनी छोटी सी साइकिल पर सवार होकर घर से निकले थे. वे लखनऊ-रायबरेली जैसे व्यस्त मार्ग पर पहुंच गए, जहां भारी वाहनों और ट्रकों का लगातार आना-जाना लगा रहता है. प्रयागराज मेले के कारण रविवार को सड़क पर वाहनों का दबाव और भी अधिक था. इतनी कम उम्र के बच्चों का साइकिल चलाते हुए 30 किलोमीटर दूर बछरावां कस्बे तक पहुंच जाना हर किसी के लिए चर्चा और हैरानी का विषय बना हुआ है. Advertisement सीसीटीवी फुटेज से मिला सुरागबच्चों के अचानक गायब होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी. पुलिस ने जब जांच शुरू की, तो सीसीटीवी कैमरों में दोनों बच्चे गोल चौराहे के पास साइकिल चलाते हुए दिखाई दिए. मिल एरिया थानाध्यक्ष ने तुरंत बच्चों की तस्वीरें आसपास के सभी थानों में भेज दीं और पूरे रूट पर अलर्ट जारी कर दिया. पुलिस और परिजन घंटों तक बच्चों की तलाश में खाक छानते रहे, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल रहा था.फरिश्ता बनकर आया राहगीर बछरावां मार्ग पर पहरुवां विशनपुर के रहने वाले भगवती प्रसाद रावत ने इन नन्हें भाई-बहन को साइकिल से जाते देखा. बच्चों को अकेला और असहज देख उन्हें शक हुआ, तो उन्होंने रोककर पूछताछ की. बच्चे अपना सही पता बताने में असमर्थ थे, जिसके बाद भगवती प्रसाद उन्हें अपनी बाइक पर बैठाकर बछरावां थाने ले गए. परिजनों की आंखों में खुशी के आंसूजैसे ही बच्चों के सुरक्षित मिलने की खबर आई, बदहवास परिजनों की जान में जान आई. बछरावां पुलिस की सूचना पर मिल एरिया पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों की पहचान की. इसके बाद निखिल और नित्या को उनके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया. पुलिस और आम जनता के सहयोग से यह सफल बरामदगी मुमकिन हो पाई. ---- समाप्त ----
Raebareli Police Raebareli Missing Children Raebareli To Bachhrawan Raebareli Mill Area Police Children Safe Recovery Raebareli Missing Minor Siblings Found रायबरेली पुलिस लापता बच्चे बछरावां मिल एरिया पुलिस सुरक्षित बरामदगी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
30 हजार रुपये सस्ता हुआ iPhone Air, 4 महीने पहले हुआ है लॉन्चiPhone Air price drop: Amazon पर ग्रेट रिपब्लिक डे सेल शुरू हो गई है. इस सेल का फायदा उठाकर आप तमाम फोन्स को सस्ते में खरीद सकते हैं.
Read more »
ईरान में तनाव के बीच कश्मीर के 30 से अधिक छात्र सुरक्षित लौटेअमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, तीस से अधिक कश्मीरी छात्र ईरान से सुरक्षित कश्मीर घाटी लौट आए हैं। छात्रों के माता-पिता ने खुशी जाहिर की है, और बताया कि उनके बच्चों की वापसी में कई संगठनों ने मदद की। जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन (जेकेएसए) के अनुसार, छात्रों ने अपने खर्च पर यात्रा की, और भारतीय दूतावास ने उन्हें एयरपोर्ट तक पहुंचाने में मदद की। दूतावास छात्रों के संपर्क में है और निकासी की स्थिति में उन्हें सूचित करेगा।
Read more »
ईरान से कश्मीर घाटी लौटे 30 से अधिक छात्र, तनाव के बीच घर वापसीअमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, 30 से अधिक कश्मीरी छात्र ईरान से सुरक्षित कश्मीर घाटी लौट आए हैं। रविवार को और छात्रों के लौटने की उम्मीद है। छात्रों के परिवारों ने राहत की सांस ली है और दूतावास तथा अन्य संगठनों को धन्यवाद दिया है।
Read more »
Delhi Metro Phase 4: State Govt Releases ₹3,386 Cr Funds For ExpansionThe Delhi Government, has released Rs 3,386 crore for three Phase IV Metro corridors totaling 47.225 km. The routes expected to complete in Four years will enhance NCR connectivity.
Read more »
पौड़ी जिले में गुलदार का आतंक, एहतियातन 30 स्कूलों में दो दिन बढ़ा अवकाशपौड़ी गढ़वाल के नागदेव रेंज में गुलदार के आतंक के कारण बाड़ा और चरधार संकुल के 30 विद्यालयों में सोमवार और मंगलवार को अवकाश बढ़ा दिया गया है। बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा विभाग ने यह कदम उठाया है। बीते 15 जनवरी को गुलदार ने एक व्यक्ति को निवाला बनाया था, जिसके बाद से क्षेत्र में लगातार उसकी धमक देखी जा रही...
Read more »
Spain Railway Tragedy: 21 Dead, 30 Critical In High-Speed Train Collision, Officials Call Incident ‘Strange’Spain Train Accident: A tragic accident occurred at around 19:45 local time (1845 GMT) when a train carrying 317 passengers on the Malaga-Madrid route near Amaduz in Spain. Images and videos shared by passengers on social media showed multiple carr
Read more »
