हाथों में तिरंगा और... अम्मान में पीएम मोदी हुए भावुक, 37 सालों के बाद भारत-जॉर्डन के बीच हो रहा ऐसा

PM Modi Emotional News

हाथों में तिरंगा और... अम्मान में पीएम मोदी हुए भावुक, 37 सालों के बाद भारत-जॉर्डन के बीच हो रहा ऐसा
PM Modi In AmmanPM Modi Jordan YatraIndia Jordan Relations
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 141 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 98%
  • Publisher: 51%

PM Modi Jordan Yatra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्वास जताया कि उनकी यह यात्रा भारत और जॉर्डन के बीच द्विपक्षीय संबंधों को नई मजबूती देगी. दो दिवसीय यात्रा की शुरुआत करते हुए उन्होंने जॉर्डन के प्रधानमंत्री जाफर हसन द्वारा हवाई अड्डे पर किए गए स्वागत के लिए भी आभार प्रकट किया.

अम्मान. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को जॉर्डन की राजधानी अम्मान पहुंचे, जहां भारतीय समुदाय की ओर से पीएम मोदी को जोरदार स्वागत किया गया. हाथों में भारतीय तिरंगे लिए और “मोदी मोदी” तथा “भारत माता की जय” के नारों के साथ भारतीय समुदाय के सदस्यों ने उनके होटल पहुंचने पर उत्साहपूर्वक स्वागत किया.

प्रधानमंत्री मोदी ने उपस्थित लोगों का अभिवादन किया और स्वागत के लिए आए बच्चों से बातचीत भी की. इस अवसर पर उन्होंने एक सांस्कृतिक प्रस्तुति का भी अवलोकन किया. प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, “अम्मान में भारतीय समुदाय द्वारा किए गए गर्मजोशी भरे स्वागत से मैं अत्यंत भावुक हूं. उनका स्नेह, भारत की प्रगति पर गर्व और मजबूत सांस्कृतिक जुड़ाव भारत और उसके प्रवासी समुदाय के बीच स्थायी संबंधों को दर्शाता है. भारत-जॉर्डन संबंधों को सुदृढ़ करने में प्रवासी समुदाय की भूमिका के लिए भी आभार व्यक्त करता हूं.” प्रधानमंत्री मोदी ने विश्वास जताया कि उनकी यह यात्रा भारत और जॉर्डन के बीच द्विपक्षीय संबंधों को नई मजबूती देगी. दो दिवसीय यात्रा की शुरुआत करते हुए उन्होंने जॉर्डन के प्रधानमंत्री जाफर हसन द्वारा हवाई अड्डे पर किए गए स्वागत के लिए भी आभार प्रकट किया. उन्होंने लिखा, “अम्मान पहुंचा. जॉर्डन के प्रधानमंत्री जाफर हसन का हवाई अड्डे पर किए गए गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए धन्यवाद. मुझे विश्वास है कि यह यात्रा हमारे देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और सुदृढ़ करेगी.” एक विशेष सम्मान के तहत जॉर्डन के प्रधानमंत्री जाफर हसन स्वयं हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने पहुंचे. यह यात्रा किंग अब्दुल्ला द्वितीय इब्न अल हुसैन के निमंत्रण पर हो रही है. भारत-जॉर्डन के बीच 37 वर्षों के अंतराल के बाद यह पहली पूर्ण द्विपक्षीय यात्रा है. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे, जिसमें दोनों देशों के संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की जाएगी और क्षेत्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान होगा. यह यात्रा भारत और जॉर्डन के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हो रही है. इससे द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने, पारस्परिक विकास व समृद्धि के लिए नए अवसर तलाशने तथा क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता के प्रति प्रतिबद्धता दोहराने का अवसर मिलेगा. जॉर्डन के लिए रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “यह ऐतिहासिक यात्रा हमारे दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने का प्रतीक है. इस दौरान मैं किंग अब्दुल्ला द्वितीय, प्रधानमंत्री जाफर हसन और क्राउन प्रिंस अल हुसैन बिन अब्दुल्ला द्वितीय से विस्तृत चर्चा करूंगा. अम्मान में मैं उस जीवंत भारतीय समुदाय से भी मुलाकात करूंगा, जिन्होंने भारत-जॉर्डन संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है.” उल्लेखनीय है कि यह प्रधानमंत्री मोदी की जॉर्डन की पहली पूर्ण द्विपक्षीय यात्रा है. इससे पहले फरवरी 2018 में वे फिलिस्तीन जाते समय जॉर्डन से होकर गुजरे थे. विदेश मंत्रालय की सचिव नीना मल्होत्रा ने यात्रा से पहले बताया कि भारत और जॉर्डन के संबंध राजनीतिक, आर्थिक, रक्षा और लोगों से लोगों के बीच मजबूत संपर्कों से परिपूर्ण हैं. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के नेताओं के बीच मजबूत आपसी समझ है और हाल के वर्षों में कई बार मुलाकात और संवाद हुआ है. अप्रैल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के बाद भी दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई थी, जिसमें जॉर्डन के राजा ने आतंकवाद की कड़ी निंदा करते हुए भारत के आतंकवाद विरोधी प्रयासों का समर्थन किया था.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

PM Modi In Amman PM Modi Jordan Yatra India Jordan Relations India Jordan Friendship India Jordan Bilateral Talk पीएम मोदी भावुक पीएम मोदी अम्मान में पीएम मोदी जॉर्डन यात्रा भारत जॉर्डन संबंध भारत जॉर्डन दोस्ती भारत जॉर्डन द्विपक्षीय वार्ता

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

नेटफ्लिक्स, प्राइम, हॉटस्टॉर के फर्जी एप: नोएडा से अमेरिका, जर्मनी के 37 हजार NRI को ठगा, जानिए कैसे कमाते ...नेटफ्लिक्स, प्राइम, हॉटस्टॉर के फर्जी एप: नोएडा से अमेरिका, जर्मनी के 37 हजार NRI को ठगा, जानिए कैसे कमाते ...Follow Dainik Bhaskar for Cyber Crime Updates on Fake OTT Apps scam. नोएडा के जालसाजों ने फर्जी OTT ऐप से 37 हजार NRI को ठगा। नेटफ्लिक्स, प्राइम, हॉटस्टार कंटेंट कॉपी कर लाइव स्ट्रीमिंग की गई।
Read more »

37 साल पहले बरेली के ज्‍वैलर पर एसिड अटैक, MP से पकड़ा गया 'साधु', जानिए क्‍या है कनेक्‍शन37 साल पहले बरेली के ज्‍वैलर पर एसिड अटैक, MP से पकड़ा गया 'साधु', जानिए क्‍या है कनेक्‍शनयूपी के बरेली में 1986 में राजेश कुमार ने संपत्ति विवाद के चलते ज्‍वैलर ओम प्रकाश रस्‍तोगी और क्‍लर्क गंगादीन पर एसिड फेंक दिया था।
Read more »

फर्जी फर्म बनाकर 37.87 करोड़ की टैक्स चोरी करने के 4 आरोपित गिरफ्तार, SIT ने गौतमबुद्ध नगर से दबोचाफर्जी फर्म बनाकर 37.87 करोड़ की टैक्स चोरी करने के 4 आरोपित गिरफ्तार, SIT ने गौतमबुद्ध नगर से दबोचाफर्जी फर्म बनाकर करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह माह बाद चार आरोपितों को गिरफ्तार किया। एसआइटी ने 37.
Read more »

फेवरेट एक्ट्रेस जैसा चाहिए था लुक... महिला ने कराई 37 सर्जरी, 9 करोड़ रुपये किए खर्चफेवरेट एक्ट्रेस जैसा चाहिए था लुक... महिला ने कराई 37 सर्जरी, 9 करोड़ रुपये किए खर्चअपनी फेवरेट एक्ट्रेस की तरह चेहरा पाने के लिए एक महिला ने खुद की कॉस्मेटिक सर्जरी के ऊपर करीब 9 करोड़ रुपये खर्च कर दिए. फिर अपनी फेवरेट स्टार के प्रेमी के चेहरे जैसा दिखने के लिए इसके बॉयफ्रेंड ने भी सर्जरी करवा ली.
Read more »

घना कोहरा बना आफत: डीएमई और EPE पर 37 से ज्यादा वाहन टकराए, हापुड़-गाजियाबाद हाईवे पर भी हुए हादसे; 25 घायलघना कोहरा बना आफत: डीएमई और EPE पर 37 से ज्यादा वाहन टकराए, हापुड़-गाजियाबाद हाईवे पर भी हुए हादसे; 25 घायलयूपी के विभिन्न हिस्सों में घने कोहरे की चादर छाई हुई है, जिसके चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दृश्यता बेहद कम होने के कारण यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है, जिससे लोगों को
Read more »

CSK छोड़ते ही इस खिलाड़ी की लग सकती है लॉटरी, कप्तानी की रेस में शामिल 37 साल का ये सूरमाCSK छोड़ते ही इस खिलाड़ी की लग सकती है लॉटरी, कप्तानी की रेस में शामिल 37 साल का ये सूरमाभारत के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स से राजस्थान रॉयल्स ट्रेड हो गए थे। ऐसे में उनको बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:53:35